संजय कपूर की मौत को लेकर मां ने लगाया था साजिश का आरोप, अब असल वजह आई सामने, यूके पुलिस ने जारी की रिपोर्ट

बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में निधन हुए. 12 जून को उनका निधन हो गया. खबरें थी कि लंदन में पोलो खेलते हुए उनकी मौत हुई. ब्रिटेन के अधिकारियों के मुताबिक संजय कपूर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. जबकि उनकी मां रानी कपूर ने अपने बेटे के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताई थी. यूके पुलिस का स्टेटमेंट ब्रिटिश अधिकारियों की रिपोर्ट उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के कार्यालय ने शेयर की है.ब्रिटिश अधिकारियों की ये रिपोर्ट ऐसे समय सार्वजनिक हुई है जब कई खबरों में दावा किया गया था कि संजय की मां रानी कपूर ने ब्रिटेन के अधिकारियों से संपर्क कर लंदन में अपने बेटे की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की पूरी जांच की मांग की थी. मालूम हो कि संजय कपूर के निधन के बाद, कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से 23 जून, 2025 को जेफरी मार्क ओवरली को चेयरमैन नामित किया. संजय कपूर की मां ने लगाए थे ये आरोप संजय की मां और सोना समूह की पूर्व चेयरमैन रानी कपूर ने 24 जुलाई को शासी बोर्ड को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि परिवार जब पिछले महीने संजय की मृत्यु पर शोक मना रहा था तब कुछ लोगों ने कंपनी का कंट्रोल छीनने और पारिवारिक विरासत हड़पने के लिए इसे मौके के रूप में देखा. रानी कपूर ने ये भी आरोप लगाया कि पिछले महीने ब्रिटेन में उनके बेटे की मौत ‘‘अत्यधिक संदिग्ध परिस्थितियों’’ में हुई थी. बता दें कि संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की एस्टेट को लेकर भी विवाद चल रहा है. पहले खबरें थीं कि इसमें संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर की भी इंवॉल्वमेंट थी और वो अपना हिस्सा मांग रही थीं. लेकिन बाद में ये साफ हुआ कि करिश्मा का संजय कपूर की 30 हजार करोड़ प्रॉपर्टी विवाद में कोई इंवॉल्वमेंट नहीं थी. करिश्मा सिर्फ अपने बच्चों के फ्यूचर के लिए सोच रही हैं. करिश्मा हाल ही में बच्चों को लेकर दिल्ली भी गई थीं. ये भी पढ़ें- शाहरुख खान से अक्षय कुमार तक, क्या आप जानते हैं अपने फेवरेट सेलेब्स का असली नाम?

Aug 6, 2025 - 12:30
 0
संजय कपूर की मौत को लेकर मां ने लगाया था साजिश का आरोप, अब असल वजह आई सामने, यूके पुलिस ने जारी की रिपोर्ट

बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में निधन हुए. 12 जून को उनका निधन हो गया. खबरें थी कि लंदन में पोलो खेलते हुए उनकी मौत हुई. ब्रिटेन के अधिकारियों के मुताबिक संजय कपूर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. जबकि उनकी मां रानी कपूर ने अपने बेटे के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताई थी.

यूके पुलिस का स्टेटमेंट

ब्रिटिश अधिकारियों की रिपोर्ट उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के कार्यालय ने शेयर की है.ब्रिटिश अधिकारियों की ये रिपोर्ट ऐसे समय सार्वजनिक हुई है जब कई खबरों में दावा किया गया था कि संजय की मां रानी कपूर ने ब्रिटेन के अधिकारियों से संपर्क कर लंदन में अपने बेटे की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की पूरी जांच की मांग की थी.

मालूम हो कि संजय कपूर के निधन के बाद, कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से 23 जून, 2025 को जेफरी मार्क ओवरली को चेयरमैन नामित किया.

संजय कपूर की मां ने लगाए थे ये आरोप

संजय की मां और सोना समूह की पूर्व चेयरमैन रानी कपूर ने 24 जुलाई को शासी बोर्ड को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि परिवार जब पिछले महीने संजय की मृत्यु पर शोक मना रहा था तब कुछ लोगों ने कंपनी का कंट्रोल छीनने और पारिवारिक विरासत हड़पने के लिए इसे मौके के रूप में देखा. रानी कपूर ने ये भी आरोप लगाया कि पिछले महीने ब्रिटेन में उनके बेटे की मौत ‘‘अत्यधिक संदिग्ध परिस्थितियों’’ में हुई थी.

बता दें कि संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की एस्टेट को लेकर भी विवाद चल रहा है. पहले खबरें थीं कि इसमें संजय कपूर की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर की भी इंवॉल्वमेंट थी और वो अपना हिस्सा मांग रही थीं. लेकिन बाद में ये साफ हुआ कि करिश्मा का संजय कपूर की 30 हजार करोड़ प्रॉपर्टी विवाद में कोई इंवॉल्वमेंट नहीं थी. करिश्मा सिर्फ अपने बच्चों के फ्यूचर के लिए सोच रही हैं. करिश्मा हाल ही में बच्चों को लेकर दिल्ली भी गई थीं.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान से अक्षय कुमार तक, क्या आप जानते हैं अपने फेवरेट सेलेब्स का असली नाम?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow