महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने शुरू की 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग, देखें फोटोज-वीडियो
महाकुंभ में माला बेचने वाली साधारण सी लड़की अब स्टार बन गई हैं. मोनालिसा भोसले ने महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों का जादू बिखेर सबको अपना दीवाना बना लिया. इसके बाद हसीना की किस्मत ऐसी चमकी की अब वो बॉलीवुड में अपने डेब्यू को तैयार हैं. महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री होने वाली है. एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी दी कि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के जरिए हसीना अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. आज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो और फोटोज शेयर किया है. View this post on Instagram A post shared by Aks (@mera_aks2020) शुरू हुई मोनालिसा के फिल्म की शूटिंगवायरल वीडियो में मोनालिसा कहती हैं- 'नमस्ते दोस्तों आज मैं आई हूं शूटिंग के लिए और मैं आज बहुत ज्यादा खुश हूं'. इसके बाद उन्होंने अपने शूटिंग के लोकेशन का खूबसूरत नजारा भी फैंस के सामने पेश किया है. हसीना का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी अपनी पसंदीदा स्टार के इस वीडियो पर लाइक्स और कॉमेंट्स की बारिश कर रहे हैं. शूटिंग लोकेशन के खूबसूरती में खोई मोनालिसाइसके साथ ही बॉलीवुड की इस नई एक्ट्रेस ने अपना एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वो वादियों में काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मोनालिसा अपने शूटिंग लोकेशन का व्यू एंजॉय करते हुए इठलाते हुए नजर आ रही हैं. अदाकारा के इस वीडियो को देख एक बार फिर फैंस उनकी खूबसूरती के मुरीद हो गए हैं. वीडियो शेयर करने के महज कुछ ही मिनटों में ये पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपने कैरेक्टर के आउटफिट में मोनालिसा बेहद हसीन नजर आ रही हैं. 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के बारे मेंमहाकुंभ गर्ल मोनालिसा सनोज मिश्रा की इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी को लव स्टोरी के एंगल से दिखाया जाएगा. कहानी एक जवान लड़की के इर्द–गिर्द घूमेगी जिसके अपने सपने और अपने संघर्ष है. सनोज मिश्रा इस फिल्म के जरिए मणिपुर में हुई हिंसा को दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं. मोनालिसा के अलावा फिल्म में राजकुमार राव के भाई अमित राव , दिनेश त्रिवेदी और अभिषेक त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आएंगे.
महाकुंभ में माला बेचने वाली साधारण सी लड़की अब स्टार बन गई हैं. मोनालिसा भोसले ने महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों का जादू बिखेर सबको अपना दीवाना बना लिया. इसके बाद हसीना की किस्मत ऐसी चमकी की अब वो बॉलीवुड में अपने डेब्यू को तैयार हैं.
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री होने वाली है. एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी दी कि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के जरिए हसीना अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. आज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो और फोटोज शेयर किया है.
View this post on Instagram
शुरू हुई मोनालिसा के फिल्म की शूटिंग
वायरल वीडियो में मोनालिसा कहती हैं- 'नमस्ते दोस्तों आज मैं आई हूं शूटिंग के लिए और मैं आज बहुत ज्यादा खुश हूं'. इसके बाद उन्होंने अपने शूटिंग के लोकेशन का खूबसूरत नजारा भी फैंस के सामने पेश किया है. हसीना का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी अपनी पसंदीदा स्टार के इस वीडियो पर लाइक्स और कॉमेंट्स की बारिश कर रहे हैं.
शूटिंग लोकेशन के खूबसूरती में खोई मोनालिसा
इसके साथ ही बॉलीवुड की इस नई एक्ट्रेस ने अपना एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वो वादियों में काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मोनालिसा अपने शूटिंग लोकेशन का व्यू एंजॉय करते हुए इठलाते हुए नजर आ रही हैं. अदाकारा के इस वीडियो को देख एक बार फिर फैंस उनकी खूबसूरती के मुरीद हो गए हैं. वीडियो शेयर करने के महज कुछ ही मिनटों में ये पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपने कैरेक्टर के आउटफिट में मोनालिसा बेहद हसीन नजर आ रही हैं.
'द डायरी ऑफ मणिपुर' के बारे में
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा सनोज मिश्रा की इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी को लव स्टोरी के एंगल से दिखाया जाएगा. कहानी एक जवान लड़की के इर्द–गिर्द घूमेगी जिसके अपने सपने और अपने संघर्ष है. सनोज मिश्रा इस फिल्म के जरिए मणिपुर में हुई हिंसा को दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं. मोनालिसा के अलावा फिल्म में राजकुमार राव के भाई अमित राव , दिनेश त्रिवेदी और अभिषेक त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आएंगे.
What's Your Reaction?