'बाहुबली' की होगी एनीमेशन वर्ल्ड में जबरदस्त एंट्री, 'एपिक' के बाद 'द इटरनल वॉर' से शुरू होगा नया चैप्टर

'बाहुबली: द इटरनल वॉर' का टीजर आज यानी 5 नवंबर को रिलीज हो गया है. ईशान शुक्ला द्वारा निर्देशित ये फिल्म एस एस राजामौली की सुपरहिट फ्रेंचाइजी बाहुबली का ही 3D एनिमेटेड वर्जन के जरिए बाहुबली की दुनिया में नया अध्याय जुड़ने वाला है. अब इस एनिमेटेड वर्जन के साथ अमरेंद्र बाहुबली की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा.  इस टीजर में 'बाहुबली' के कोर स्टोरीलाइन की एक झलक दिखाई गई है. 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' प्रभास की हिट फिल्म 'बाहुबली' के एनिमेटेड वर्जन का पहला पार्ट है. इसे ईशान शुक्ला द्वारा बनाया गया है जो 'स्टार वॉर्स: विजन्स' और 'द बैंडिट्स ऑफ गोलक' के लिए काफी लोकप्रिय हैं. इस टीजर को देख ऐसा लगता है कि इसकी कहानी में देवता और असुरों की शक्ति भी देखने को मिलने वाली है. फिल्म की कहानी बाहुबली के शिव भक्ति के इर्द–गिर्द घूमेगी. 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' के टीजर ने बढ़ाया एक्साइटमेंटइस फिल्म की खासियत ये होगी ये 'बाहुबली: द बिगनिंग और कन्क्लूजन' से अलग होने वाली है. एस एस राजामौली और ईशान शुक्ला इस 3D एनिमेटेड फिल्म के जरिए अमरेंद्र बाहुबली की गाथा को एक अलग नजरिए से दुनिया के सामने पेश करने वाले हैं. टीजर में जबरदस्त एनीमेशन देखने को मिला है. पिंकविला के रिपोर्ट के मुताबिक  'बाहुबली: द इटरनल वॉर' को 120 करोड़ के बजट से बनाया गया है जो भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है.  'बाहुबली: द एपिक' भी थिएटर्स में काट रही है बवालएस एस राजामौली ने अपनी मास्टरपीस का कंबाइंड वर्जन 'बाहुबली: द एपिक' के रूप में दर्शकों के सामने पेश किया. ये फिल्म सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर को रिलीज हुई और पहले ही दिन से बवाल काट रही है. प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस समेत क्रिटिक्स का भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के पांचवें दिन या मंगलवार को फिल्म के खाते में 4.07 करोड़ रुपए जमा हुए हैं. सैक्निल्क के मुताबिक 'बाहुबली: द एपिक' इंडियन बॉक्स ऑफिस में 28.15 करोड़ की कमाई करते हुए तीसरी सबसे बड़ी री रिलीज फिल्म बन चुकी है.

Nov 5, 2025 - 21:30
 0
'बाहुबली' की होगी एनीमेशन वर्ल्ड में जबरदस्त एंट्री, 'एपिक' के बाद 'द इटरनल वॉर' से शुरू होगा नया चैप्टर

'बाहुबली: द इटरनल वॉर' का टीजर आज यानी 5 नवंबर को रिलीज हो गया है. ईशान शुक्ला द्वारा निर्देशित ये फिल्म एस एस राजामौली की सुपरहिट फ्रेंचाइजी बाहुबली का ही 3D एनिमेटेड वर्जन के जरिए बाहुबली की दुनिया में नया अध्याय जुड़ने वाला है. अब इस एनिमेटेड वर्जन के साथ अमरेंद्र बाहुबली की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. 

इस टीजर में 'बाहुबली' के कोर स्टोरीलाइन की एक झलक दिखाई गई है. 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' प्रभास की हिट फिल्म 'बाहुबली' के एनिमेटेड वर्जन का पहला पार्ट है. इसे ईशान शुक्ला द्वारा बनाया गया है जो 'स्टार वॉर्स: विजन्स' और 'द बैंडिट्स ऑफ गोलक' के लिए काफी लोकप्रिय हैं. इस टीजर को देख ऐसा लगता है कि इसकी कहानी में देवता और असुरों की शक्ति भी देखने को मिलने वाली है. फिल्म की कहानी बाहुबली के शिव भक्ति के इर्द–गिर्द घूमेगी.

'बाहुबली: द इटरनल वॉर' के टीजर ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
इस फिल्म की खासियत ये होगी ये 'बाहुबली: द बिगनिंग और कन्क्लूजन' से अलग होने वाली है. एस एस राजामौली और ईशान शुक्ला इस 3D एनिमेटेड फिल्म के जरिए अमरेंद्र बाहुबली की गाथा को एक अलग नजरिए से दुनिया के सामने पेश करने वाले हैं. टीजर में जबरदस्त एनीमेशन देखने को मिला है. पिंकविला के रिपोर्ट के मुताबिक  'बाहुबली: द इटरनल वॉर' को 120 करोड़ के बजट से बनाया गया है जो भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. 

'बाहुबली: द एपिक' भी थिएटर्स में काट रही है बवाल
एस एस राजामौली ने अपनी मास्टरपीस का कंबाइंड वर्जन 'बाहुबली: द एपिक' के रूप में दर्शकों के सामने पेश किया. ये फिल्म सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर को रिलीज हुई और पहले ही दिन से बवाल काट रही है. प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस समेत क्रिटिक्स का भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के पांचवें दिन या मंगलवार को फिल्म के खाते में 4.07 करोड़ रुपए जमा हुए हैं. सैक्निल्क के मुताबिक 'बाहुबली: द एपिक' इंडियन बॉक्स ऑफिस में 28.15 करोड़ की कमाई करते हुए तीसरी सबसे बड़ी री रिलीज फिल्म बन चुकी है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow