'दोस्ती अमर रहे', ईशान खट्टर ने विशाल जेठवा संग अपनी बॉन्डिंग को बताया अनोखा

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर की फिल्म 'होमबाउंड' थियेटर में रिलीज हो चुकी है. इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में अभिनेता विशाल जेठवा उनके दोस्त के किरदार में दिख रहे हैं.इस दोस्ती का जश्न मनाते हुए ईशान खट्टर ने फिल्म की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. इनमें दोनों की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती की झलक साफ दिख रही है. दोस्ती अमर रहे- ईशान खट्टर ईशान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘होमबाउंड’ की पुरानी यादों को ताजा करते हुए लिखा, "दोस्ती अमर रहे—शोएब और चंदन."इसके साथ ईशान खट्टर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो कभी खेत में दौड़ते, तो कभी विशाल के साथ रेलवे स्टेशन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं.           View this post on Instagram                       A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) इससे पहले उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में दोनों की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने फिल्म 'शोले' का यादगार गाना 'ये दोस्ती हम नहीं' भी लगाया था. शूट के पहले दिन की तस्वीरें ईशान ने शेयर कीएक पोस्ट में ईशान खट्टर ने यह भी बताया था कि कैसे उन दोनों ने मिलकर इस रोल के लिए तैयारी की थी. फिल्म के पहले दिन के शूट की तस्वीरें शेयर करते हुए ईशान ने बताया था कि कैसे वे निर्देशक की मदद से गांव के जीवन को पर्दे पर उतार रहे थे. इन तस्वीरों में वे निर्देशक नीरज घायवान और विशाल के साथ दिखाई दे रहे थे. एक फोटो में विशाल और ईशान जमीन पर बैठे खाना खाते हुए भी दिखाई दिए. होमबाउंड को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 के लिए किया गया नॉमिनेटबता दें कि फिल्म 'होमबाउंड' को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 के लिए नॉमिनेट किया गया है.यह फिल्म नार्थ इंडिया के एक गांव में रहने वाले बचपन के दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जो पुलिस की नौकरी पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. हालांकि, जैसे-जैसे वे अपने सपने के करीब पहुंचते हैं, फ्रस्ट्रेशन और पर्सनल स्ट्रगल उनकी दोस्ती की परीक्षा लेने लगते हैं. फिल्म में जान्हवी कपूर ने भी अहम किरदार निभाया है. ईशान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नेटफ्लिक्स की हॉलीवुड वेब सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने भूमि पेडनेकर के साथ नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में भी काम किया है.  

Sep 27, 2025 - 15:30
 0
'दोस्ती अमर रहे', ईशान खट्टर ने विशाल जेठवा संग अपनी बॉन्डिंग को बताया अनोखा

बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर की फिल्म 'होमबाउंड' थियेटर में रिलीज हो चुकी है. इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में अभिनेता विशाल जेठवा उनके दोस्त के किरदार में दिख रहे हैं.इस दोस्ती का जश्न मनाते हुए ईशान खट्टर ने फिल्म की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. इनमें दोनों की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती की झलक साफ दिख रही है.

दोस्ती अमर रहे- ईशान खट्टर 
ईशान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘होमबाउंड’ की पुरानी यादों को ताजा करते हुए लिखा, "दोस्ती अमर रहे—शोएब और चंदन."
इसके साथ ईशान खट्टर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो कभी खेत में दौड़ते, तो कभी विशाल के साथ रेलवे स्टेशन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

इससे पहले उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में दोनों की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने फिल्म 'शोले' का यादगार गाना 'ये दोस्ती हम नहीं' भी लगाया था.

शूट के पहले दिन की तस्वीरें ईशान ने शेयर की
एक पोस्ट में ईशान खट्टर ने यह भी बताया था कि कैसे उन दोनों ने मिलकर इस रोल के लिए तैयारी की थी. फिल्म के पहले दिन के शूट की तस्वीरें शेयर करते हुए ईशान ने बताया था कि कैसे वे निर्देशक की मदद से गांव के जीवन को पर्दे पर उतार रहे थे. इन तस्वीरों में वे निर्देशक नीरज घायवान और विशाल के साथ दिखाई दे रहे थे. एक फोटो में विशाल और ईशान जमीन पर बैठे खाना खाते हुए भी दिखाई दिए.

होमबाउंड को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
बता दें कि फिल्म 'होमबाउंड' को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 के लिए नॉमिनेट किया गया है.यह फिल्म नार्थ इंडिया के एक गांव में रहने वाले बचपन के दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जो पुलिस की नौकरी पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. हालांकि, जैसे-जैसे वे अपने सपने के करीब पहुंचते हैं, फ्रस्ट्रेशन और पर्सनल स्ट्रगल उनकी दोस्ती की परीक्षा लेने लगते हैं. फिल्म में जान्हवी कपूर ने भी अहम किरदार निभाया है.

ईशान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नेटफ्लिक्स की हॉलीवुड वेब सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने भूमि पेडनेकर के साथ नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में भी काम किया है.

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow