एक्टर से नेता बने थलापति विजय बीजेपी पर बरसे, बोले- न तो गठबंधन करेंगे और न ही झूठे वादे
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेता और अभिनेता विजय थलापति ने 2025 के विधानसभा चुनाव अभियान के तहत आज नमक्कल और करूर में प्रचार अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार पर जनता की परेशानियों को अनदेखा करने का आरोप लगाया. साथ ही आरोप लगाया कि डीएमके और एआईडीएमके दोनों ही बीजेपी से मिली हुई हैं. प्रचार के दौरान बीजेपी पर क्या बोले थलापति विजय रैली में उन्होंने राज्य सरकार पर अच्छी सड़कें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा न करने का आरोप लगाया. हजारों लोग उनको सुनने को आए थे. लेकिन विजय को बस की छत से भाषण देना पड़ा.उन्होंने कहा, 'क्या हम अपने मुख्यमंत्री की तरह अवास्तविक वादे करेंगे जैसे कि हम हवा में घर बनाएंगे या अमेरिका तक एक लेन वाली सड़क बिछाएंगे? नहीं, हम ऐसा नहीं करेंगे. डीएमके की तरह हम भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे और न ही उनके दूर के रिश्तेदार होने का दिखावा करेंगे.' अपने भाषाण में उन्होंने आगे कहा कि 'हम अपने सिद्धांतों को नहीं भूलेंगे जैसे अन्नाद्रमुक ने भाजपा के खिलाफ होने का दावा करने के बावजूद भाजपा के साथ गठबंधन करते समय किया था. तमिलनाडु के नीट जैसे मुद्दों का समाधान नहीं किया गया है, न ही स्कूली शिक्षा के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया गया है तो फिर यह अवसरवादी गठबंधन क्यों? एमजीआर के सच्चे अनुयायी सवाल कर रहे हैं कि अन्नाद्रमुक भाजपा के साथ क्यों गठबंधन कर रही है. सभी जानते हैं कि अन्नाद्रमुक और भाजपा करीबी हैं. ' लगतार अपने भाषण में भाजपा पर तीखा वार करते हुए अभिनेता ने आगे कहा कि, 'लोगों का उनके गठबंधन से विश्वास उठ गया है. इसी तरह डीएमके का भाजपा के साथ एक छिपा हुआ रिश्ता है. डीएमके को वोट देना भाजपा को वोट देने जैसा है. उनके सार्वजनिक झगड़ों से मूर्ख मत बनो.' विजय ने कहा, 'मैं दोहरा रहा हूं, असली मुकाबला 2026 के चुनाव में डीएमके और तमिलगा वेत्री कझगम के बीच होगा. यह जनता की शक्ति और जनता को लूटने वाली पार्टी के बीच की लड़ाई है. क्या हम चाहते हैं कि डीएमके का कुशासन जारी रहे? मुझे विश्वास है कि हम बदलाव ला सकते हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम कोशिश जरूर करेंगे.' View this post on Instagram A post shared by Vijay (@actorvijay) थलापति विजय का वर्कफ्रंट विजय तमिलनाडु के दौरे पर हैं. वह हर शनिवार को तमिलनाडु के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. पिछले शनिवार को उन्होंने अरियालुर, नागाई, और तिरुवरुर जिलों का दौरा किया था. फिल्मी पर्दे पर अभिनेता 2026 में नजर आएंगे. फिल्मीबीट के रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता की फिल्म 'जन नायगन' अगले साल रिलीज होने वाली है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ये उनकी आखरी फिल्म होगी.
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेता और अभिनेता विजय थलापति ने 2025 के विधानसभा चुनाव अभियान के तहत आज नमक्कल और करूर में प्रचार अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार पर जनता की परेशानियों को अनदेखा करने का आरोप लगाया. साथ ही आरोप लगाया कि डीएमके और एआईडीएमके दोनों ही बीजेपी से मिली हुई हैं.
प्रचार के दौरान बीजेपी पर क्या बोले थलापति विजय
रैली में उन्होंने राज्य सरकार पर अच्छी सड़कें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और सुरक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा न करने का आरोप लगाया. हजारों लोग उनको सुनने को आए थे. लेकिन विजय को बस की छत से भाषण देना पड़ा.उन्होंने कहा, 'क्या हम अपने मुख्यमंत्री की तरह अवास्तविक वादे करेंगे जैसे कि हम हवा में घर बनाएंगे या अमेरिका तक एक लेन वाली सड़क बिछाएंगे? नहीं, हम ऐसा नहीं करेंगे. डीएमके की तरह हम भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे और न ही उनके दूर के रिश्तेदार होने का दिखावा करेंगे.'
अपने भाषाण में उन्होंने आगे कहा कि 'हम अपने सिद्धांतों को नहीं भूलेंगे जैसे अन्नाद्रमुक ने भाजपा के खिलाफ होने का दावा करने के बावजूद भाजपा के साथ गठबंधन करते समय किया था. तमिलनाडु के नीट जैसे मुद्दों का समाधान नहीं किया गया है, न ही स्कूली शिक्षा के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया गया है तो फिर यह अवसरवादी गठबंधन क्यों? एमजीआर के सच्चे अनुयायी सवाल कर रहे हैं कि अन्नाद्रमुक भाजपा के साथ क्यों गठबंधन कर रही है. सभी जानते हैं कि अन्नाद्रमुक और भाजपा करीबी हैं. '
लगतार अपने भाषण में भाजपा पर तीखा वार करते हुए अभिनेता ने आगे कहा कि, 'लोगों का उनके गठबंधन से विश्वास उठ गया है. इसी तरह डीएमके का भाजपा के साथ एक छिपा हुआ रिश्ता है. डीएमके को वोट देना भाजपा को वोट देने जैसा है. उनके सार्वजनिक झगड़ों से मूर्ख मत बनो.' विजय ने कहा, 'मैं दोहरा रहा हूं, असली मुकाबला 2026 के चुनाव में डीएमके और तमिलगा वेत्री कझगम के बीच होगा. यह जनता की शक्ति और जनता को लूटने वाली पार्टी के बीच की लड़ाई है. क्या हम चाहते हैं कि डीएमके का कुशासन जारी रहे? मुझे विश्वास है कि हम बदलाव ला सकते हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम कोशिश जरूर करेंगे.'
View this post on Instagram
थलापति विजय का वर्कफ्रंट
विजय तमिलनाडु के दौरे पर हैं. वह हर शनिवार को तमिलनाडु के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. पिछले शनिवार को उन्होंने अरियालुर, नागाई, और तिरुवरुर जिलों का दौरा किया था. फिल्मी पर्दे पर अभिनेता 2026 में नजर आएंगे. फिल्मीबीट के रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता की फिल्म 'जन नायगन' अगले साल रिलीज होने वाली है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ये उनकी आखरी फिल्म होगी.
What's Your Reaction?