Dhartiputra Nandini: भारद्वाज परिवार में आने वाला है तूफान,सुमित्रा देवी की बढ़ेंगी मुश्किलें?

13th September 2023, Mumbai: धरतीपुत्र नंदिनी का प्रसारण नज़ारा टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रा?...

Oct 17, 2024 - 03:37
 0  1
Dhartiputra Nandini: भारद्वाज परिवार में आने वाला है तूफान,सुमित्रा देवी की बढ़ेंगी मुश्किलें?

13th September 2023, Mumbai: धरतीपुत्र नंदिनी का प्रसारण नज़ारा टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे हो रहा है| इस धारावाहिक की करीब पंद्रह कड़ीयो का प्रसारण हो चुका है, जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है| धारावाहिक धरतीपुत्र नंदिनी का निर्माण डीसीटी मूवीज के द्वारा किया गया है और इसकी निर्माता रामायण की सीता दीपिका चिखलिया टोपीवाला हैं|

नंदिनी ने कराई घर में चोरी?

कहानी में अब तक हुआ कि नंदिनी को घर से बाहर निकालने के लिए काव्या और इमरती एक साजिश रचती हैं,जिसमे वो दो चार को घर में बुलाती हैं और पकड़े जाने पर नंदिनी का नाम लेने को कहती है। बस फिर क्या था,हुआ भी ऐसा और परिवार वालों के द्वारा पूछताछ करने पर चोर नंदिनी का नाम ले लेते हैं। नंदिनी भी अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोप को स्वीकार कर लेती है,और कहती है कि उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाए। लेकिन सच छुपता कहां हैं, काव्या को डर था कि कहीं चोर उसका भंडा न फोड़ दे इसलिए वो कमरे की लाइट ऑफ कर देती है और चोर भाग जाते है। अंधेरे में काव्या सुमित्रा देवी को इमरती समझकर सब बता देती है और बस यहीं पर काव्या फंस जाती है। अंत में सुमित्रा काव्या को घर से बाहर निकाल देती है।

काफी उत्साहित हैं दीपिका चिखालिया

सुमित्रा देवी यानि दीपिका चिखलिया टोपीवाला अपनी भूमिका के बारे में बेहद उत्साहित हो कर बताती है की जैसे जैसे धारावाहिक की कहानी आगे बढ़ रही है उसमें रोचकता बढ़ते जा रही है| दीपिका जी आगे कहती है कि, “सुमित्रा अपनी बहू के घर लौटने पर बहुत खुश है और वो अपनी नयी बहू के स्वागत में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती|”

बहुत खुश है नंदिनी!

धारावाहिक की नायिका नंदिनी यानि शगुन सिंह कहती है कि उनके लिए किसान बेटी नंदिनी का किरदार निभाना उनके लिए चुनौती भरा था लेकिन ये किरदार उन्हें अभिनय और ज़िन्दगी के बारे में बहुत कुछ सिखाता है| शगुन कहती है कि “नंदिनी अपने नानू की मौत के बाद काफी टूट चुकी थी लेकिन अपने ससुराल आकर उसे सुमित्रा देवी से काफी प्यार मिलता है| मगर अब उसे अपने पति आकाश और दूसरे सदस्य का भी प्यार जीतना है|”

चुनतियों से भरी है आकाश की जिंदगी

धारावाहिक के नायक आकाश यानि अमन जयसवाल अपना किरदार निभाते वक्त खुद को बहुत ही सहज महसूस करते है| अमन बताते है कि, “आकाश अमेरिका से return है और उसकी ज़िन्दगी को लेकर बहुत सी आकांक्षाएं हैं| आकाश की शादी गाँव की एक अनपढ़ लड़की नंदिनी के साथ कर दी गयी है, जिस वजह से वो बिलकुल भी खुश नहीं है|" आगे के एपिसोड में ये देखना मज़ेदार रहेगा कि क्या आकाश अपनी पत्नी नंदिनी को अपना पायेगा या नहीं।

अगले हफ्ते धरतीपुत्र नंदिनी में दो नए चेहरे की धमाकेदार एंट्री होने वाली हैं| ये दोनों चेहरे भारद्वाज परिवार में तूफ़ान लाने वाले हैं| अब देखना है ये कौन दो लोग हैं जो सुमित्रा देवी के लिए सबसे बड़ी प्रॉब्लम खड़ी करने जा रहे हैं।

By विवेक रंजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow