क्या सच में प्रेगनेंसी के कारण तेजी से बढ़ती है महिलाओं की उम्र? क्या कहती है वैज्ञानिकों की रिसर्च?

हाल ही में हुए एक वैज्ञानिक अध्ययन में यह दावा किया गया है की प्रेगनेंसी महि?...

Oct 17, 2024 - 03:41
 0  18
क्या सच में प्रेगनेंसी के कारण तेजी से बढ़ती है महिलाओं की उम्र? क्या कहती है वैज्ञानिकों की रिसर्च?

हाल ही में हुए एक वैज्ञानिक अध्ययन में यह दावा किया गया है की प्रेगनेंसी महिलाओं के जैविक उम्र पर असर डालती है।

महिलाओं में गर्भधारण के दौरान बहुत सारे परिवर्तन होते हैं जो की मानसिक और शारीरिक दोनों रूप के होते हैं। गर्भावस्था जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे हार्मोनल परिवर्तन, शरीर की कुल रक्त मात्रा में वृद्धि, वजन का बढ़ना, भ्रूण के आकार में वृद्धि होना एक सामान्य परिवर्तन है और इन परिवर्तनों से लगभग सभी महिलाएं वाकिफ रहती हैं लेकिन हाल ही में हुए एक वैज्ञानिक रिसर्च का दावा है कि प्रेगनेंसी महिलाओं के जैविक यानी की शारीरिक उम्र में तेजी से वृद्धि करता है ।

क्या कहती है रिसर्च:-

प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जो महिलाएं प्रेगनेंसी धारण कर चुकी है उनकी जैविक(शारीरिक) उम्र प्रेगनेंसी धारण नहीं की हुई महिलाओं की अपेक्षा में तेजी से बढ़ता है।

इस अध्ययन की शुरुआत 2005 में हुई, उस समय के प्रतिभागियों की उम्र 20-25 वर्ष के बीच में होगी। उन सभी प्रतिभागियों से उनके रक्त के सैंपल लिए गए थे और सभी से उनके शारीरिक संबंधों और यौन इतिहास के बारे में प्रश्न किए गए थे, उन सभी से यह प्रश्न भी किया गया कि वह कितनी बार गर्भवती हुई है और गर्भावस्था के फलस्वरुप उन्होंने कितनी बार जीवित बच्चों को जन्म दिया है।

इस अध्ययन के दौरान कुल छः एपिजेनेटिक घड़ियों का इस्तेमाल किया गया है और इन घड़ियों के द्वारा 19 विभिन्न संकेतों का आकलन किया गया जिसे इस बात की पुष्टि हो गई की ‘जिन महिलाओं ने गर्भधारण किया है उनकी उम्र गर्भ नहीं धारण करने वाली महिलाओं की अपेक्षा में तेजी से बढ़ता है।’

क्या होती है एपिजेनेटिक घड़ियां :-

एपिजेनेटिक घड़ी एक जैव रासायनिक परीक्षण है जिसका उपयोग उम्र मापने के लिए किया जा सकता है। परीक्षण डीएनए मेथिलिकरण स्तर पर आधारित है, जो किसी के डीएनए अणुओं में मिथाइल समूहों के संचय को मापता है ।

इस अध्ययन के दौरान कुछ और तथ्य भी सामने निकल कर आए हैं :-

  • गर्भावस्था के समय 04 महीने से लेकर एक वर्ष से अधिक समय तक जैविक उम्र तेजी से बढ़ती है जो की गर्भधारण नहीं की हुई महिलाओं की तुलना में 3% अधिक है।
  • जिन महिलाओं ने एक या एक से अधिक गर्भधारण किया है उनकी उम्र एक या एक से कम गर्भधारण करने वाली महिलाओं की तुलना में 05 महीने अधिक होती है।

कैलेन रेयान और उनकी टीम ने यह अध्ययन फिलिपींस के 1700 से अधिक लोगों के डाटा का इस्तेमाल करके किया है ।

कैलेन रेयान मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में कोलंबिया यूनिवर्सिटी एजिंग सेंटर में एक सहयोगी अनुसंधान वैज्ञानिक हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow