आसान नहीं था सतना से मुंबई तक का सफर,फैशन और मॉडलिंग में बनाया नाम

8th October 2023, Mumbai: दौड़ती भागती दुनिया और उसमे संघर्ष कर रहे लोग। संघर्ष तभी अपने सफ??...

Oct 17, 2024 - 03:38
 0  15
आसान नहीं था सतना से मुंबई तक का सफर,फैशन और मॉडलिंग में बनाया नाम

8th October 2023, Mumbai: दौड़ती भागती दुनिया और उसमे संघर्ष कर रहे लोग। संघर्ष तभी अपने सफल मुकाम को पाता है जब संघर्ष के दौरान आप हार नही मानते और जिंदगी के हर उतार चढ़ाव को स्वीकार करते हुए लगातार मेहनत करते हैं। किसकी किस्मत में क्या है,ये किसी को नही पता मगर अपनी किस्मत की लकीर आपकी मेहनत और लगन ही तय करती है। सोचिए मध्य प्रदेश के शहर सतना का एक ऐसा युवा जो आज मॉडलिंग और फैशन की दुनिया का एक चेहरा बन चुका है।

एक नज़र विकास अहिरवार पर

चौबीस वर्षीय विकास अहिरवार मध्य प्रदेश के खूबसूरत शहर सतना से आते है। शुरुआती पढ़ाई सतना से होने के बाद विकास ने अपनी आगे की पढ़ाई में कोई खास दिलचस्पी नही ली। उनका हमेशा से सपना था कि वो फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में ही अपना नाम बनाए।

शुरू हुआ मुंबई का सफर

मायानगरी मुंबई की धरती पर आने के बाद आप संघर्ष को अपना साथी बनाकर ले आते हैं। मुंबई आपके धैर्य की परीक्षा तो लेती ही है। यही हुआ विकास अहिरवार के भी साथ। सतना से मॉडल बनने का सपना लिए जब वो मुंबई पहुंचे तो संघर्ष का सफर शुरू हुआ। फैशन शो में हिस्सा लेना हो या फिर मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े लोगों से मिलना, विकास ने अपने अथक परिश्रम के चलते दो तीन साल संघर्ष के बाद एक बड़ा मुकाम हासिल किया,जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी।

जब मिला बड़े शॉपिंग एप का ऑफर

सितारों को चमकने में ज्यादा समय नहीं लगता। विकास की भी किस्मत ऐसी चमकी कि फिर ये सिलसिला रुका नहीं। तीन सालों के संघर्ष के बाद उन्हें ऑनलाइन मार्केटिंग के एक बड़े एप की ओर से ऑफर मिला। उन्होंने कई अलग अलग ब्रांड्स के साथ काम किया। विकास का काम ऐसा जमा कि सन 2023 में फ्लिपकार्ट कंपनी ने स्थाई रूप से विकास को काम पर रख लिया। इसके अलावा उन्होंने और भी बड़े शॉपिंग एप के लिए भी काम किया है और अब भी लगातार विज्ञापन की दुनिया में सक्रिय हैं।

कैलेंडर ब्वॉय को अब बुलाया जाता है गेस्ट ऑफ शो…

विकास अहिरवार अब ऐसे मॉडल बन चुके हैं कि अब उनका सफर स्टेज से आगे बढ़कर घर घर पहुंच रहा हैं। वो कलेंडर के लिए भी मॉडलिंग कर चुके हैं। उनकी तस्वीरें कैलेंडर में छप चुकी हैं। अब वो घर घर में पहचाने जाने लगे हैं। इतना ही नहीं उनकी इस उपलब्धि का असर ये हुआ कि अब उन्हें बड़े बड़े शोज में गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया जाने लगा है। बकौल विकास का मानना है कि " अब लोग मुझे मेहमान के तौर पर बुलाने लगे हैं.' मैंने कई अलग-अलग ब्रांडों के साथ काम किया है, मैंने अमेज़ॅन में काम किया है। मैंने कई नई वेबसाइटों के लिए प्रिंट शूट भी किए हैं। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, मनोज राजगोपाल जी की वजह से हूं। हाल ही में, कुछ दिन पहले, मुझे एक मैगजीन शूट के लिए चुना गया है। अब उस मैगजीन को मेरे नाम से लांच भी कर दिया गया है, इसके लिए मैं प्रोडक्शन हाउस को तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं।

शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व

अत्यंत ही शांत और मिलनसार स्वभाव वाले विकास का जीवन बहुत ही सादा और उच्च विचार वाला है। उनको बेस्ट मॉडल के अवार्ड के साथ दिल्ली,हैदराबाद,इंदौर आदि बड़े बड़े शहरों में चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया जा चुका है। वो मुंबई के उभरते हुए मॉडल्स में शामिल हो चुके हैं।

By विवेक रंजन सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow