अनुपमा शो में आया नया ट्विस्ट, माया ने किया अपने सारे राज़ो का खुलासा, काव्या की प्रेग्नेंसी ने वनराज को डाला चिन्ता में

2nd June 2023, Mumbai: अनुपमा वर्तमान में हमारे टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रही हैं। शो का?...

Oct 17, 2024 - 03:32
 0  2
अनुपमा शो में आया नया ट्विस्ट, माया ने किया अपने सारे राज़ो का खुलासा, काव्या की प्रेग्नेंसी ने वनराज को डाला चिन्ता में

2nd June 2023, Mumbai: अनुपमा वर्तमान में हमारे टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रही हैं। शो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और साप्ताहिक बीएआरसी रेटिंग्स में शीर्ष पर है। अनुपमा यानी रूपाली गांगुली मुख्य भूमिका निभा रही हैं जबकि गौरव खन्ना उनके पति अनुज की भूमिका निभा रहे हैं। इन दिनों ट्रैक माया के इर्द-गिर्द घूम रहा है। काव्या को पता चलता है कि वह गर्भवती है।

काव्या वनराज को यह बताती है की वो उसके पहले बच्चे की मां बनने वाली है और उसे यह खुशखबरी सुनाती है।

इस बीच, वनराज जो अब उसके प्यार में नहीं है और अनुपमा को अपने जीवन में वापस चाहता है, यह सून कर हैरान परेशान हो जाता है और वो काव्या पर गुस्सा होने लगता है, इसलिए जब काव्या ने उससे अपनी गर्भावस्था का खुलासा किया, तो उत्साहित होने के बजाय चौंक गया। वनराज और काव्या की गरमागरम बहस इतनी बढ़ जाएगी कि वह उसे थप्पड़ मार देगा।

वह इस खबर को घर वालो से और खासकर के अनुपमा से छुपाने की कोशिश कर रहा है, काव्या अपनी प्रेगनेंसी की ख़बर किसी को बता ना पाए इसके लिए वो उसे कमरे में बंद करके चला जाता है।

Article by Vaibhavi

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow