Kantara- Chapter 1 ने छीना 'छावा' का ताज, 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा- चैप्टर 1' ने इतिहास रच दिया है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. 'कांतारा- चैप्टर 1' दशहरा (2 अक्टूबर) पर सिनेमाघरों में आई थी और तबसे ही फिल्म हर रोज करोड़ों कमा रही है. अब 21 दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म ने वो कारनामा अंजाम दे दिया है, जो अब तक कोई दूसरी फिल्म नहीं दे पाई थी. 'कांतारा- चैप्टर 1' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'छावा' को मात दे दी है. विक्की कौशल की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'छावा' 14 फरवरी 2025 को पर्दे पर आई थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 807 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था. इसी के साथ 'छावा' अब तक साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम किए हुए थे. लेकिन अब 'कांतारा- चैप्टर 1' ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 'कांतारा- चैप्टर 1' की वर्ल्डवाइड 800 करोड़ क्लब में एंट्री 'कांतारा- चैप्टर 1' के प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के मुताबिक फिल्म ने दो हफ्तों में वर्ल्डवाइड 717 करोड़ रुपए कमाए थे. तीसरे हफ्ते भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ रुपए कमाए. वहीं 'कांतारा- चैप्टर 1' ने छह दिनों में दुनिया भर में 92 करोड़ रुपए का कारोबार किया. इस तरह फिल्म का अब तक का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 809 करोड़ रुपए हो गया है. अब 'कांतारा- चैप्टर 1' साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म है. जबिक 'छावा' 807 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है. 'कांतारा- चैप्टर 1' का बजट और स्टार कास्टऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म 'कांतारा- चैप्टर 1' साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है. इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने खुद डायरेक्ट भी किया है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम रोल में हैं. 'कांतारा- चैप्टर 1' का बजट महज 125 करोड़ रुपए था और फिल्म अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाकर ब्लॉकबस्टर फिल्म का खिताब अपने नाम कर चुकी है.
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा- चैप्टर 1' ने इतिहास रच दिया है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. 'कांतारा- चैप्टर 1' दशहरा (2 अक्टूबर) पर सिनेमाघरों में आई थी और तबसे ही फिल्म हर रोज करोड़ों कमा रही है. अब 21 दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म ने वो कारनामा अंजाम दे दिया है, जो अब तक कोई दूसरी फिल्म नहीं दे पाई थी. 'कांतारा- चैप्टर 1' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'छावा' को मात दे दी है.
विक्की कौशल की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'छावा' 14 फरवरी 2025 को पर्दे पर आई थी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 807 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था. इसी के साथ 'छावा' अब तक साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब अपने नाम किए हुए थे. लेकिन अब 'कांतारा- चैप्टर 1' ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
'कांतारा- चैप्टर 1' की वर्ल्डवाइड 800 करोड़ क्लब में एंट्री
- 'कांतारा- चैप्टर 1' के प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के मुताबिक फिल्म ने दो हफ्तों में वर्ल्डवाइड 717 करोड़ रुपए कमाए थे.
- तीसरे हफ्ते भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ रुपए कमाए.
- वहीं 'कांतारा- चैप्टर 1' ने छह दिनों में दुनिया भर में 92 करोड़ रुपए का कारोबार किया.
- इस तरह फिल्म का अब तक का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 809 करोड़ रुपए हो गया है.
- अब 'कांतारा- चैप्टर 1' साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म है. जबिक 'छावा' 807 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर है.
'कांतारा- चैप्टर 1' का बजट और स्टार कास्ट
ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म 'कांतारा- चैप्टर 1' साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है. इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने खुद डायरेक्ट भी किया है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम रोल में हैं. 'कांतारा- चैप्टर 1' का बजट महज 125 करोड़ रुपए था और फिल्म अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाकर ब्लॉकबस्टर फिल्म का खिताब अपने नाम कर चुकी है.
What's Your Reaction?