Bigg Boss 19: नहीं पूरा हो पाएगा अशनूर कौर का टॉप 5 में आने का सपना? तान्या मित्तल को मारने पर सलमान खान सुनाएंगे सजा!

बिग बॉस 19 में शनिवार को वीकेंड का वार का आखिरी एपिसोड देखने को मिलेगा. दरअसल रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले से सिर्फ एक हफ्ते दूर है. वीकेंड का वार एपिसोड में चार चांद लगाने के लिए माधुरी दीक्षित से लेकर माही विज, पार्थ समथान, ऋषिता कोठारी और आशीष चंचलानी पहुंचेंगे. हालांकि, इससे पहले शो में एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन देखने को मिलेगा. मेकर्स ने वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है जिसमें होस्ट सलमान खान टास्क के दौरान तान्या मित्तल को फिजिकल चोट पहुंचाने के लिए अशनूर कौर कीक्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं. अशनूर को तान्या मित्तल को मारना पड़ा भारीप्रोमो में, सलमान सुमन इंदौरी अभिनेत्री को डांटते हुए कहते हैं, "अशनूर किसी के ऊपर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना बिग बॉस के घर में अच्छा नहीं है." हालांकि अशनूर फौरन अपने बिहेव के लिए माफ़ी मांगती हैं. हालांकि, सलमान आगे कहते हैं, "इनका अग्रेशन इस लेवल का था कि इन्होंने जान बुझाकर वो लकड़ी के तख्ते को पूरी तरह से जबरदस्ती घुमा दिया. ये बिल्कुल साफ़ था कि ये जानबूझकर और गुस्से में किया गया था." शो से एविक्ट हुईं अशनूर कौर? अशनूर ने कहा कि उनका तान्या को मारने या चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था और यह गलती से हो गया. ये सुनकर सलमान बीच में बोलते हैं, "ये लग गई, लग गई क्या?" सलमान पूरा सीक्वेंस दोहराते हैं कि कैसे अशनूर ने टास्क के दौरान तान्या को मारा. वह कहते हैं, "आपने यूं निकाला है, और यूं मारा है." फिर वह समझाते हैं कि कुछ खास नियम हैं जिनका उन्हें पालन करना होगा, जिससे बाकी घरवाले पूरी तरह से चौंक जाते हैं.  प्रोमो यहीं पर खत्म हो जाता है.  वहीं इसे प्रोमो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि तान्या मित्तल के खिलाफ हिंसा करने पर अशनूर कौर घर से बेघर हो सकती हैं.              View this post on Instagram                       A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) टास्क के दौरान अशनूर ने तान्या पर किया था वारबता दें कि टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान, अशनूर कौर को अपने कंधों पर एक लकड़ी के तख्ते को बैलेंस  करना था, जिसके दोनों सिरों पर पानी से भरे दो बाऊट लटके हुए थे. जब वह यह टास्क कर रही थीं, तब तान्या ने आगे बढ़कर उनेक बाऊट का पानी गिराकर उन्हें खाली कर दिया.  तान्या, नहीं चाहती थी कि अशनूर टिकट टू फिनाले जीते. वहीं  इससे गुस्साई अशनूर ने लकड़ी का फट्टा उतारने के दौरान  तान्या के कंधे पर उसे मार दिया था.  तान्या ने इस बात की शिकायत घरवालों से भी की थी, लेकिन किसी ने उनकी बात को सीरियसली नहीं लिया. जब उसने अशनूर का सामना किया, तो माफ़ी मांगने के बजाय, वह उससे लड़ने लगी. अब देखने वाली बात होगी कि क्या अशनूर शो से बाहर हो गई हैं या नहीं.   

Nov 29, 2025 - 10:30
 0
Bigg Boss 19: नहीं पूरा हो पाएगा अशनूर कौर का टॉप 5 में आने का सपना? तान्या मित्तल को मारने पर सलमान खान सुनाएंगे सजा!

बिग बॉस 19 में शनिवार को वीकेंड का वार का आखिरी एपिसोड देखने को मिलेगा. दरअसल रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले से सिर्फ एक हफ्ते दूर है. वीकेंड का वार एपिसोड में चार चांद लगाने के लिए माधुरी दीक्षित से लेकर माही विज, पार्थ समथान, ऋषिता कोठारी और आशीष चंचलानी पहुंचेंगे. हालांकि, इससे पहले शो में एक चौंकाने वाला एलिमिनेशन देखने को मिलेगा. मेकर्स ने वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है जिसमें होस्ट सलमान खान टास्क के दौरान तान्या मित्तल को फिजिकल चोट पहुंचाने के लिए अशनूर कौर कीक्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

अशनूर को तान्या मित्तल को मारना पड़ा भारी
प्रोमो में, सलमान सुमन इंदौरी अभिनेत्री को डांटते हुए कहते हैं, "अशनूर किसी के ऊपर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना बिग बॉस के घर में अच्छा नहीं है." हालांकि अशनूर फौरन अपने बिहेव के लिए माफ़ी मांगती हैं. हालांकि, सलमान आगे कहते हैं, "इनका अग्रेशन इस लेवल का था कि इन्होंने जान बुझाकर वो लकड़ी के तख्ते को पूरी तरह से जबरदस्ती घुमा दिया. ये बिल्कुल साफ़ था कि ये जानबूझकर और गुस्से में किया गया था."

शो से एविक्ट हुईं अशनूर कौर? 
अशनूर ने कहा कि उनका तान्या को मारने या चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था और यह गलती से हो गया. ये सुनकर सलमान बीच में बोलते हैं, "ये लग गई, लग गई क्या?" सलमान पूरा सीक्वेंस दोहराते हैं कि कैसे अशनूर ने टास्क के दौरान तान्या को मारा. वह कहते हैं, "आपने यूं निकाला है, और यूं मारा है." फिर वह समझाते हैं कि कुछ खास नियम हैं जिनका उन्हें पालन करना होगा, जिससे बाकी घरवाले पूरी तरह से चौंक जाते हैं.  प्रोमो यहीं पर खत्म हो जाता है.  वहीं इसे प्रोमो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि तान्या मित्तल के खिलाफ हिंसा करने पर अशनूर कौर घर से बेघर हो सकती हैं. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

टास्क के दौरान अशनूर ने तान्या पर किया था वार
बता दें कि टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान, अशनूर कौर को अपने कंधों पर एक लकड़ी के तख्ते को बैलेंस  करना था, जिसके दोनों सिरों पर पानी से भरे दो बाऊट लटके हुए थे. जब वह यह टास्क कर रही थीं, तब तान्या ने आगे बढ़कर उनेक बाऊट का पानी गिराकर उन्हें खाली कर दिया.  तान्या, नहीं चाहती थी कि अशनूर टिकट टू फिनाले जीते. वहीं  इससे गुस्साई अशनूर ने लकड़ी का फट्टा उतारने के दौरान  तान्या के कंधे पर उसे मार दिया था.  तान्या ने इस बात की शिकायत घरवालों से भी की थी, लेकिन किसी ने उनकी बात को सीरियसली नहीं लिया. जब उसने अशनूर का सामना किया, तो माफ़ी मांगने के बजाय, वह उससे लड़ने लगी. अब देखने वाली बात होगी कि क्या अशनूर शो से बाहर हो गई हैं या नहीं. 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow