8 साल से नहीं दी एक भी हिट फिल्म, फ्लॉप मूवी की लगा दी है लाइन, फिर भी नेटवर्थ इतनी की होश उड़ा देगी

Arjun Kapoor Birthday: फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर 2012 से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने फिल्म इश्कजादे से इंडस्ट्री में कदम रखा था. उनकी ये फिल्म हिट रही थी. फिल्म में अर्जुन कपूर की काफी तारीफ हुई थी. सक्सेसफुल डेब्यू के बाद अर्जुन कपूर की करियर जर्नी वैसी नहीं रही जैसा की उन्होंने उम्मीद की होगी.  अर्जुन पिछले कई सालों से हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं. अर्जुन की 2016 में सेमी हिट फिल्म दी थी. फिल्म का नाम था की एंड का. इसके बाद से अर्जुन की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है.  अर्जुन कपूर ने दी लगातार 10 फ्लॉप फिल्में 2017 में अर्जुन की हाफ गर्लफ्रेंड आई थी. फिल्म बहुत चर्चा में रही. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म एवरेज रही. वहीं मुबारकां भी एवरेज रही. 2019 में आई उनकी इंडियाज मोस्ट मॉन्टेड और पानीपत भी फ्लॉप रहीं. इसके बाद 2021 में उनकी संदीप और पिंकी फरार आई और ये फिल्म भी चली नहीं.  2022 में एक विलेन रिटर्न्स भी लोगों के दिलों पर जादू नहीं चला पाई. फिल्म एवरेज रही. उनकी 2023 में आई कुत्ते और द लेडी किलर भी फ्लॉप रहीं. वहीं 2025 में आई उनकी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी भी फ्लॉप रही है. अर्जुन कपूर की हिट फिल्मों की बात करें तो उनके पूरे करियर में गिनी चुनी फिल्में ही हिट रही हैं. उनकी पहली फिल्म इश्कजादे हिट थी. इसके अलावा गुंडे सेमी हिट थी. 2 स्टेट्स भी हिट रही थी और की एंड का सेमी हिट थी. अर्जुन कपूर की नेटवर्थ हालांकि, इस सबके बावजूद अर्जुन कपूर लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. Siasat के मुताबिक, 2023 तक अर्जुन कपूर की नेटवर्थ 85 करोड़ रुपये थी. वो एक फिल्म का 5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाते हैं. वो एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. पर्सनल लाइफ में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को डेट किया है. अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं.

Jun 25, 2025 - 11:30
 0
8 साल से नहीं दी एक भी हिट फिल्म, फ्लॉप मूवी की लगा दी है लाइन, फिर भी नेटवर्थ इतनी की होश उड़ा देगी

Arjun Kapoor Birthday: फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर 2012 से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने फिल्म इश्कजादे से इंडस्ट्री में कदम रखा था. उनकी ये फिल्म हिट रही थी. फिल्म में अर्जुन कपूर की काफी तारीफ हुई थी. सक्सेसफुल डेब्यू के बाद अर्जुन कपूर की करियर जर्नी वैसी नहीं रही जैसा की उन्होंने उम्मीद की होगी. 

अर्जुन पिछले कई सालों से हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं. अर्जुन की 2016 में सेमी हिट फिल्म दी थी. फिल्म का नाम था की एंड का. इसके बाद से अर्जुन की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है. 

अर्जुन कपूर ने दी लगातार 10 फ्लॉप फिल्में

2017 में अर्जुन की हाफ गर्लफ्रेंड आई थी. फिल्म बहुत चर्चा में रही. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म एवरेज रही. वहीं मुबारकां भी एवरेज रही. 2019 में आई उनकी इंडियाज मोस्ट मॉन्टेड और पानीपत भी फ्लॉप रहीं. इसके बाद 2021 में उनकी संदीप और पिंकी फरार आई और ये फिल्म भी चली नहीं. 

2022 में एक विलेन रिटर्न्स भी लोगों के दिलों पर जादू नहीं चला पाई. फिल्म एवरेज रही. उनकी 2023 में आई कुत्ते और द लेडी किलर भी फ्लॉप रहीं. वहीं 2025 में आई उनकी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी भी फ्लॉप रही है.

अर्जुन कपूर की हिट फिल्मों की बात करें तो उनके पूरे करियर में गिनी चुनी फिल्में ही हिट रही हैं. उनकी पहली फिल्म इश्कजादे हिट थी. इसके अलावा गुंडे सेमी हिट थी. 2 स्टेट्स भी हिट रही थी और की एंड का सेमी हिट थी.

अर्जुन कपूर की नेटवर्थ

हालांकि, इस सबके बावजूद अर्जुन कपूर लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. Siasat के मुताबिक, 2023 तक अर्जुन कपूर की नेटवर्थ 85 करोड़ रुपये थी. वो एक फिल्म का 5 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाते हैं. वो एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

पर्सनल लाइफ में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को डेट किया है. अब दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow