60 साल की उम्र में मिलिंद सोमन ने कम किया 6 किलो वजन, वर्कआउट नहीं इसके पीछे है कुछ और राज

एक्टर और सुपरमॉडल मिलिंद सोमन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सच में फिटनेस आइकन हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में 60 साल के मिलिंद सोमन ने बताया कि कैसे उन्हें एक ऐसे डाइट ट्रिक का पता चला, जिसकी मदद से उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 किलो वजन कम कर लिया. कोई खास जिम वर्कआउट नहीं किया, बल्कि एक छोटा-सा डाइट चेंज था, जिसे मिलिंद ने एक तरह के एक्सपेरिमेंट के तौर पर अपनाया. लेकिन इसका असर उनके लिए कमाल का साबित हुआ. मिलिंद सोमन ने कम किया 6 किलो वजनFPJ शो से बात करते हुए मिलिंद सोमन ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2024 में 59 साल की उम्र में पहली बार इंटरमिटेंट फास्टिंग ट्राय की. ‘मेड इन इंडिया’ फेम मॉडल ने बताया कि इस डाइट ने उनके लिए कमाल कर दिया. उन्होंने कहा- 'मैंने इसे सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू किया था. पिछले नवंबर मैंने 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू की, बस ये देखने के लिए कि इसका असर कैसा होगा. मुझे ये शानदार लगा. सच में बेहद अच्छा एक्सपीरियंस था.' मिलिंद ने हंसते हुए बताया- 'असल में मेरा 6-7 किलो वजन कम हो गया, जबकि मुझे लगा ही नहीं कि मुझे इतना वजन कम करना था. मैं तो हमेशा सोचता था कि मैं परफेक्ट हूं और आसपास के लोग भी यही कहते थे. लेकिन 6 किलो कम होने के बाद मेरे अंदर ज्यादा एनर्जी थी और मैं ज्यादा अलर्ट महसूस कर रहा था. ये बहुत ही पॉजिटिव अनुभव था.'           View this post on Instagram                       A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) हालांकि, मिलिंद ने ये भी बताया कि उन्हें बीच में इंटरमिटेंट फास्टिंग छोड़नी पड़ी क्योंकि वो हाफ-आयरनमैन मैराथन की तैयारी में लग गए थे. उन्होंने बताया, 'क्योंकि ऐसी रेस में आपको जो भी मिलता है, उसे कभी भी खाना पड़ता है. ये एक एंड्यूरेंस इवेंट होता है.' मिलिंद ने आगे कहा- 'मैंने इसे दोबारा शुरू नहीं किया है, लेकिन ये एक्सपीरियंस वाकई शानदार था. फिलहाल मैं इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं कर रहा हूं, क्योंकि आगे हमारा फुल आयरनमैन इवेंट आने वाला है.' पैकेज्ड फूड से रहते हैं दूरमिलिंद ने कहा कि वो पैकेज्ड फूड से जितना हो सके दूर रहते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि उनके खाने में पैकेज्ड चीजें बिल्कुल जीरो हों. हालांकि, कभी-कभी उनकी पत्नी अंकिता कोंवर पैकेज्ड फूड खा लेती हैं, लेकिन मिलिंद खुद इसके बहुत बड़े फैन नहीं हैं. हालांकि, वो (अंकिता) भी ये ध्यान रखती हैं कि पैकेज्ड फूड उनकी डाइट का रोजाना वाला हिस्सा न बने.

Nov 26, 2025 - 16:30
 0
60 साल की उम्र में मिलिंद सोमन ने कम किया 6 किलो वजन, वर्कआउट नहीं इसके पीछे है कुछ और राज

एक्टर और सुपरमॉडल मिलिंद सोमन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सच में फिटनेस आइकन हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में 60 साल के मिलिंद सोमन ने बताया कि कैसे उन्हें एक ऐसे डाइट ट्रिक का पता चला, जिसकी मदद से उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 किलो वजन कम कर लिया. कोई खास जिम वर्कआउट नहीं किया, बल्कि एक छोटा-सा डाइट चेंज था, जिसे मिलिंद ने एक तरह के एक्सपेरिमेंट के तौर पर अपनाया. लेकिन इसका असर उनके लिए कमाल का साबित हुआ.

मिलिंद सोमन ने कम किया 6 किलो वजन
FPJ शो से बात करते हुए मिलिंद सोमन ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2024 में 59 साल की उम्र में पहली बार इंटरमिटेंट फास्टिंग ट्राय की. ‘मेड इन इंडिया’ फेम मॉडल ने बताया कि इस डाइट ने उनके लिए कमाल कर दिया. उन्होंने कहा- 'मैंने इसे सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू किया था. पिछले नवंबर मैंने 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू की, बस ये देखने के लिए कि इसका असर कैसा होगा. मुझे ये शानदार लगा. सच में बेहद अच्छा एक्सपीरियंस था.'

मिलिंद ने हंसते हुए बताया- 'असल में मेरा 6-7 किलो वजन कम हो गया, जबकि मुझे लगा ही नहीं कि मुझे इतना वजन कम करना था. मैं तो हमेशा सोचता था कि मैं परफेक्ट हूं और आसपास के लोग भी यही कहते थे. लेकिन 6 किलो कम होने के बाद मेरे अंदर ज्यादा एनर्जी थी और मैं ज्यादा अलर्ट महसूस कर रहा था. ये बहुत ही पॉजिटिव अनुभव था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

हालांकि, मिलिंद ने ये भी बताया कि उन्हें बीच में इंटरमिटेंट फास्टिंग छोड़नी पड़ी क्योंकि वो हाफ-आयरनमैन मैराथन की तैयारी में लग गए थे. उन्होंने बताया, 'क्योंकि ऐसी रेस में आपको जो भी मिलता है, उसे कभी भी खाना पड़ता है. ये एक एंड्यूरेंस इवेंट होता है.' मिलिंद ने आगे कहा- 'मैंने इसे दोबारा शुरू नहीं किया है, लेकिन ये एक्सपीरियंस वाकई शानदार था. फिलहाल मैं इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं कर रहा हूं, क्योंकि आगे हमारा फुल आयरनमैन इवेंट आने वाला है.'

पैकेज्ड फूड से रहते हैं दूर
मिलिंद ने कहा कि वो पैकेज्ड फूड से जितना हो सके दूर रहते हैं. उनकी कोशिश रहती है कि उनके खाने में पैकेज्ड चीजें बिल्कुल जीरो हों. हालांकि, कभी-कभी उनकी पत्नी अंकिता कोंवर पैकेज्ड फूड खा लेती हैं, लेकिन मिलिंद खुद इसके बहुत बड़े फैन नहीं हैं. हालांकि, वो (अंकिता) भी ये ध्यान रखती हैं कि पैकेज्ड फूड उनकी डाइट का रोजाना वाला हिस्सा न बने.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow