22 साल के करियर में 19 फ्लॉप फिल्म, शाहिद कपूर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड देख आप भी सदमे में आ जाएंगे

एक्टर शाहिद कपूर इंडस्ट्री हैंडसम हंक हैं. अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से वो खूब इंप्रेस करते हैं. शाहिद कपूर ने 2003 में करियर की शुरुआत की. उनका करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है. एक्टर अभी तक 19 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं. शाहिद की 19 फ्लॉप फिल्मेंशाहिद की पहली फिल्म इश्क विश्क (7.74 करोड़) थी. ये फिल्म एवरेज रही थी. हालांकि, शाहिद कपूर को बहुत पसंद किया गया था. अमृता संग उनकी कैमिस्ट्री ने कमाल कर दिया था. इसके बाद शाहिद की 5 फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं. उनकी फिदा (9.71करोड़), दिल मांगे मोर (5.44करोड़), दीवाने हुए पागल (15.17 करोड़), वाह! लाइफ हो तो ऐसी (5.84करोड़) और शिखर फ्लॉप (6.62 करोड़)रही. इसके बाद उनकी 36 चाइन टाउन आई और ये ये फिल्म 23.05 करोड़ के कलेक्शन के साथ सेमी हिट रही थी. उनकी चुप चुप के 13.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ एवरेज थी. फिर 2006 में उनकी फिल्म विवाह आई और ये फिल्म हिट रही. इस फिल्म ने 31.56 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की काफी चर्चा रही.           View this post on Instagram                       A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) शाहिद की ये फिल्में भी रहीं फ्लॉप इसके बाद भी शाहिद की कई फिल्में फ्लॉप हुईं और कुछ हिट भी रहीं. उनकी फूल एंड फाइनल, किस्मत कनेक्शन, दिल बोले हडिप्पा,  चांस पे डांस, पाठशाला, मिलेंगे मिलेंगे, मौसम, तेरी मेरी कहानी, फटा पोस्टर निकला हीरो, शानदार, रंगून, बत्ती गुल मीटर चालू, जर्सी और देवा फ्लॉप रहीं.  शाहिद की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमालहालांकि, इसी बीच शाहिद ने कुछ ब्लॉकबस्ट और सुपरहिट फिल्में भी दीं. इस लिस्ट में कबीर सिंह और पद्मावत का नाम शामिल है. कबीर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म ने 278.24 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं पद्मावत ने 302.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं उनकी तेरी बातों में उलझा जिया (80.88 करोड़)सेमी हिट रही और जब वी मेट (31.06 करोड़) हिट रही थी. जब वी मेट में वो करीना कपूर के साथ नजर आए थे. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. उड़ता पंजाब, हैदर, आर राजकुमार, बदमाश कंपनी, कमीने एवरेज रहीं.

Nov 20, 2025 - 14:30
 0
22 साल के करियर में 19 फ्लॉप फिल्म, शाहिद कपूर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड देख आप भी सदमे में आ जाएंगे

एक्टर शाहिद कपूर इंडस्ट्री हैंडसम हंक हैं. अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से वो खूब इंप्रेस करते हैं. शाहिद कपूर ने 2003 में करियर की शुरुआत की. उनका करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है. एक्टर अभी तक 19 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं.

शाहिद की 19 फ्लॉप फिल्में
शाहिद की पहली फिल्म इश्क विश्क (7.74 करोड़) थी. ये फिल्म एवरेज रही थी. हालांकि, शाहिद कपूर को बहुत पसंद किया गया था. अमृता संग उनकी कैमिस्ट्री ने कमाल कर दिया था.

इसके बाद शाहिद की 5 फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं. उनकी फिदा (9.71करोड़), दिल मांगे मोर (5.44करोड़), दीवाने हुए पागल (15.17 करोड़), वाह! लाइफ हो तो ऐसी (5.84करोड़) और शिखर फ्लॉप (6.62 करोड़)रही.

इसके बाद उनकी 36 चाइन टाउन आई और ये ये फिल्म 23.05 करोड़ के कलेक्शन के साथ सेमी हिट रही थी. उनकी चुप चुप के 13.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ एवरेज थी. फिर 2006 में उनकी फिल्म विवाह आई और ये फिल्म हिट रही. इस फिल्म ने 31.56 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की काफी चर्चा रही.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

शाहिद की ये फिल्में भी रहीं फ्लॉप

इसके बाद भी शाहिद की कई फिल्में फ्लॉप हुईं और कुछ हिट भी रहीं. उनकी फूल एंड फाइनल, किस्मत कनेक्शन, दिल बोले हडिप्पा,  चांस पे डांस, पाठशाला, मिलेंगे मिलेंगे, मौसम, तेरी मेरी कहानी, फटा पोस्टर निकला हीरो, शानदार, रंगून, बत्ती गुल मीटर चालू, जर्सी और देवा फ्लॉप रहीं. 

शाहिद की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
हालांकि, इसी बीच शाहिद ने कुछ ब्लॉकबस्ट और सुपरहिट फिल्में भी दीं. इस लिस्ट में कबीर सिंह और पद्मावत का नाम शामिल है. कबीर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म ने 278.24 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं पद्मावत ने 302.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं उनकी तेरी बातों में उलझा जिया (80.88 करोड़)सेमी हिट रही और जब वी मेट (31.06 करोड़) हिट रही थी. जब वी मेट में वो करीना कपूर के साथ नजर आए थे. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. उड़ता पंजाब, हैदर, आर राजकुमार, बदमाश कंपनी, कमीने एवरेज रहीं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow