सुजैन खान की मां जरीन खान का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सदमे में खान परिवार

मशहूर फिल्म निर्माता संजय खान की  पत्नी और सुजैन खान की मां ज़रीन खान का निधन हो गया है. वह 81 साल की थीं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़रीन खान पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. खान फैमिली ने जरीन खान के निधन पर शोक जताते हुए प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है. दिवंगत ज़रीन के परिवार में उनके पति संजय खान और बच्चे सुज़ैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायद खान हैं.  ज़रीन खान, ऋतिक रोशन की एक्स सास भी थीं, क्योंकि ऋतिक रोशन की शादी पहले उनकी बेटी सुज़ैन खान से हुई थी. हालांकि सुजैन और ऋतिक का तलाक हो गया था. इस जोड़ी के दो बेटे हैं जिनकी ये को-पेरेंटिंग कर रहे हैं. जरीन खान ने फिल्मों में भी किया था कामकथित तौर पर, संजय और ज़रीन की मुलाकात एक बस स्टॉप पर हुई थी और जल्द ही वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए, उन्होंने 1966 में शादी कर ली थी.  संजय खान से शादी से पहले, ज़रीन ने हिंदी सिनेमा में एक छोटा लेकिन यादगार समय बिताया, जहां उन्होंने 'तेरे घर के सामने' और 'एक फूल दो माली' जैसी फ़िल्मों में काम किया.  जुलाई में सुजैन ने मां का बर्थडे किया था सेलिब्रेटइस साल जुलाई में, सुज़ैन खान ने अपनी मां का 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां ज़रीन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिताए कुछ पलों का एक दिल छू लेने लासा वीडियो शेयर किया था. वीडियो के साथ सुजैन ने लिखा था, "मामा मिया. मेरी मां... आप कितनी अमेजिंद मां हैं. मेरी खूबसूरत, गॉर्जियस मां को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं जो कुछ भी करती हूं और जो कुछ भी अपने जीवन में बनाती हूं, वह सब आपके द्वारा मेरे दिल, दिमाग और धैर्य को आकार देने के तरीके से जुड़ा है... मैं आपकी छोटी बच्ची होने पर बहुत सम्मानित और आभारी हूं...यूनिवर्स हमेशा आपकी रक्षा करे और उस प्यार और मुस्कुराहट को फैलाता रहे जो आप करती हैं.. आपका यह साल बेहद शानदार हो!           View this post on Instagram                       A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

Nov 7, 2025 - 13:30
 0
सुजैन खान की मां जरीन खान का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सदमे में खान परिवार

मशहूर फिल्म निर्माता संजय खान की  पत्नी और सुजैन खान की मां ज़रीन खान का निधन हो गया है. वह 81 साल की थीं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने मुंबई स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़रीन खान पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. खान फैमिली ने जरीन खान के निधन पर शोक जताते हुए प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है. दिवंगत ज़रीन के परिवार में उनके पति संजय खान और बच्चे सुज़ैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायद खान हैं. 

ज़रीन खान, ऋतिक रोशन की एक्स सास भी थीं, क्योंकि ऋतिक रोशन की शादी पहले उनकी बेटी सुज़ैन खान से हुई थी. हालांकि सुजैन और ऋतिक का तलाक हो गया था. इस जोड़ी के दो बेटे हैं जिनकी ये को-पेरेंटिंग कर रहे हैं.

जरीन खान ने फिल्मों में भी किया था काम
कथित तौर पर, संजय और ज़रीन की मुलाकात एक बस स्टॉप पर हुई थी और जल्द ही वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए, उन्होंने 1966 में शादी कर ली थी.  संजय खान से शादी से पहले, ज़रीन ने हिंदी सिनेमा में एक छोटा लेकिन यादगार समय बिताया, जहां उन्होंने 'तेरे घर के सामने' और 'एक फूल दो माली' जैसी फ़िल्मों में काम किया. 

जुलाई में सुजैन ने मां का बर्थडे किया था सेलिब्रेट
इस साल जुलाई में, सुज़ैन खान ने अपनी मां का 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां ज़रीन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिताए कुछ पलों का एक दिल छू लेने लासा वीडियो शेयर किया था. वीडियो के साथ सुजैन ने लिखा था, "मामा मिया. मेरी मां... आप कितनी अमेजिंद मां हैं. मेरी खूबसूरत, गॉर्जियस मां को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं जो कुछ भी करती हूं और जो कुछ भी अपने जीवन में बनाती हूं, वह सब आपके द्वारा मेरे दिल, दिमाग और धैर्य को आकार देने के तरीके से जुड़ा है... मैं आपकी छोटी बच्ची होने पर बहुत सम्मानित और आभारी हूं...यूनिवर्स हमेशा आपकी रक्षा करे और उस प्यार और मुस्कुराहट को फैलाता रहे जो आप करती हैं.. आपका यह साल बेहद शानदार हो!

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow