शहीद मेजर मोहित शर्मा के पैरेंटस पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, ‘धुरंधर’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग

आदित्य धर द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में है. संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ाई हुई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि  ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है. दरअसल अशोक चक्र अवार्डी शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है.  क्यों ‘धुरंधर’ रिलीज पर रोक लगाने की मांग की? शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता द्वारा दायर की दई याचिका में दावा किया गया है कि यह फिल्म उनके बेटे की ज़िंदगी से प्रभावित लगती है और इसके लिए उनसे फिल्म प्रोड्यूसर्स ने कोई परमिशन नहीं ली है. याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB), सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC), भारतीय सेना और फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को पक्षकार बनाया गया है.  निर्देशक ने क्या कहा था? बता दें कि इससे  मेजर मोहित के भाई मधुर शर्मा ने सोशल मीडिया पर निर्देशक आदित्य धर को टैग करते हुए पूछा था कि क्या यह फिल्म अंडरकवर जासूस पर आधारित है. इस पर आदित्य धर ने जवाब दिया था, "नमस्ते सर - हमारी फिल्म धुरंधर बहादुर मेजर मोहित शर्मा एसी(पी) एसएम के जीवन पर आधारित नहीं है. यह एक ऑफिशियल क्लियरिफिकेशन है." उन्होंने आगे कहा था, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर हम भविष्य में मोहित सर पर बायोपिक बनाते हैं, तो हम इसे उनके परिवार के साथ पूरी सलाह-मशविरा के बाद बनाएंगे, और इस तरह से राष्ट्र के लिए उनके बलिदान और हम सभी के लिए छोड़ी गई विरासत का सम्मान करेंगे." कब रिलीज हो रही है ‘धुरंधर’? बता दें कि ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिलहाल फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. देखने वाली बात होगी कि ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर पाती है. 

Nov 28, 2025 - 12:30
 0
शहीद मेजर मोहित शर्मा के पैरेंटस पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, ‘धुरंधर’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग

आदित्य धर द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में है. संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ाई हुई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

हालांकि  ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है. दरअसल अशोक चक्र अवार्डी शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है. 

क्यों ‘धुरंधर’ रिलीज पर रोक लगाने की मांग की? 
शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता द्वारा दायर की दई याचिका में दावा किया गया है कि यह फिल्म उनके बेटे की ज़िंदगी से प्रभावित लगती है और इसके लिए उनसे फिल्म प्रोड्यूसर्स ने कोई परमिशन नहीं ली है. याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB), सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC), भारतीय सेना और फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को पक्षकार बनाया गया है. 

निर्देशक ने क्या कहा था? 
बता दें कि इससे  मेजर मोहित के भाई मधुर शर्मा ने सोशल मीडिया पर निर्देशक आदित्य धर को टैग करते हुए पूछा था कि क्या यह फिल्म अंडरकवर जासूस पर आधारित है. इस पर आदित्य धर ने जवाब दिया था, "नमस्ते सर - हमारी फिल्म धुरंधर बहादुर मेजर मोहित शर्मा एसी(पी) एसएम के जीवन पर आधारित नहीं है. यह एक ऑफिशियल क्लियरिफिकेशन है." उन्होंने आगे कहा था, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर हम भविष्य में मोहित सर पर बायोपिक बनाते हैं, तो हम इसे उनके परिवार के साथ पूरी सलाह-मशविरा के बाद बनाएंगे, और इस तरह से राष्ट्र के लिए उनके बलिदान और हम सभी के लिए छोड़ी गई विरासत का सम्मान करेंगे."

कब रिलीज हो रही है ‘धुरंधर’? 
बता दें कि ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिलहाल फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. देखने वाली बात होगी कि ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म कर पाती है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow