विजयदशमी के रंग में रंगीं स्मृति ईरानी, लाल साड़ी पहन पंडाल में किए मां दुर्गा के दर्शन

दुर्गा पूजा के आखिरी दिन यानी दशमी के मौके पर स्मृति ईरानी दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचीं. यहां उन्होंने पारंपरिक साड़ी में माता की मूर्ति के सामने माथा टेका जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इस दौरान उन्होंने पंडाल में धुनुची नाच भी किया है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.  स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. यहां एक्ट्रेस दुर्गा मां के पंडाल में मूर्ति के सामने सिर झुकाए आशीर्वाद लेती नजर आईं. इसके साथ ही उनका ये ट्रेडीशनल आउटफिट भी बहुत सुर्खियां बटोर रहा है. पंडाल पहुंचकर एक्ट्रेस ने दुर्गा मां की पूजा की और उनके सामने माथा टेका.  'मां आप मत जाइए...'लाल साड़ी और गहनों में एक्ट्रेस का ये लुक बेहद हसीन लग रहा था. उन्होंने अपनी साड़ी को भी पारंपरिक बंगाली स्टाइल में कैरी किया था जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. पोस्ट शेयर करते हुए तुलसी वीरानी यानी स्मृति ईरानी ने लिखा कि, 'मां आप मत जाइए.' इसके साथ ही उन्होंने फैंस को विजया दशमी की शुभकामनाएं भी दी है. यूजर्स ने भी स्मृति ईरानी के इन पोस्ट पर अपना ढेर सारा प्यार दिखाया है साथ ही लाइक्स और कॉमेंट्स की बौछार भी की है.            View this post on Instagram                       A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) स्मृति ईरानी की प्रोफेशनल लाइफ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के जरिए स्मृति ईरानी ने टेलीविजन इंडस्ट्री में वापसी की थी. प्रीमियर के पहले शो को लेकर काफी बज बना हुआ था और अब ऑडियंस इस सीरियल को बहुत प्यार देती हैं. स्मृति ईरानी भी इन दिनों अपने इस सीरियल में अपना तुलसी वीरानी का आइकॉनिक किरदार निभा रही हैं. हर दिन सीरियल में नया ड्रामा देखने को मिलता है जिसे दर्शकों ने भी बहुत पसंद किया है.

Oct 2, 2025 - 23:30
 0
विजयदशमी के रंग में रंगीं स्मृति ईरानी, लाल साड़ी पहन पंडाल में किए मां दुर्गा के दर्शन

दुर्गा पूजा के आखिरी दिन यानी दशमी के मौके पर स्मृति ईरानी दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचीं. यहां उन्होंने पारंपरिक साड़ी में माता की मूर्ति के सामने माथा टेका जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इस दौरान उन्होंने पंडाल में धुनुची नाच भी किया है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. 

स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. यहां एक्ट्रेस दुर्गा मां के पंडाल में मूर्ति के सामने सिर झुकाए आशीर्वाद लेती नजर आईं. इसके साथ ही उनका ये ट्रेडीशनल आउटफिट भी बहुत सुर्खियां बटोर रहा है. पंडाल पहुंचकर एक्ट्रेस ने दुर्गा मां की पूजा की और उनके सामने माथा टेका. 

'मां आप मत जाइए...'
लाल साड़ी और गहनों में एक्ट्रेस का ये लुक बेहद हसीन लग रहा था. उन्होंने अपनी साड़ी को भी पारंपरिक बंगाली स्टाइल में कैरी किया था जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. पोस्ट शेयर करते हुए तुलसी वीरानी यानी स्मृति ईरानी ने लिखा कि, 'मां आप मत जाइए.' इसके साथ ही उन्होंने फैंस को विजया दशमी की शुभकामनाएं भी दी है. यूजर्स ने भी स्मृति ईरानी के इन पोस्ट पर अपना ढेर सारा प्यार दिखाया है साथ ही लाइक्स और कॉमेंट्स की बौछार भी की है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)


स्मृति ईरानी की प्रोफेशनल लाइफ 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के जरिए स्मृति ईरानी ने टेलीविजन इंडस्ट्री में वापसी की थी. प्रीमियर के पहले शो को लेकर काफी बज बना हुआ था और अब ऑडियंस इस सीरियल को बहुत प्यार देती हैं. स्मृति ईरानी भी इन दिनों अपने इस सीरियल में अपना तुलसी वीरानी का आइकॉनिक किरदार निभा रही हैं. हर दिन सीरियल में नया ड्रामा देखने को मिलता है जिसे दर्शकों ने भी बहुत पसंद किया है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow