'वाराणसी' के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिलेगी 30 करोड़ फीस, महेश बाबू ने कितना किया चार्ज?

बाहुबली से दुनिया भर में ख्याति बटोरने वाले फिल्ममेकर एसएस राजामौली अब अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं 'वाराणसी'. फिल्म में पहली बार महेश बाबू और राजामौली एक साथ काम कर रहे हैं. हैदराबाद में एक बड़े इवेंट में राजामौली ने फिल्म का ना सिर्फ टीजर लॉन्च किया बल्कि महेश बाबू का लुक भी दुनिया के सामने रखा. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस भी अहम किरदार में हैं जिनका लुक कुछ दिन पहले ही रीविल किया गया था. प्रियंका वाराणसी के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं.  कौन कितनी फीस ले रहा?पहली बार प्रियंका चोपड़ा वाराणसी के जरिए राजामौली के साथ काम कर रही हैं. पहले फिल्म का नाम SSMB29 बताया जा रहा था लेकिन कल मेकर ने वाराणसी नाम का ऐलान किया. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये बतौर मेहनताना ले रही हैं. इसके साथ ही डायरेक्टर के साथ काम करने वाली किसी भी एक्ट्रेस की ये सबसे ज्यादा फीस होगी.           View this post on Instagram                       A post shared by Priyanka (@priyankachopra) रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रियंका ने अपनी फीस बढ़ाई है. इससे पहले राजामौली की ही फिल्म आरआरआर में काम करने के लिए अलिया भट्ट ने 9 करोड़ रुपये लिए थे. बाहुबली के लिए अनुष्का शेट्टी को 5 करोड़ रुपये मिले थे. इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा की फीस दीपिका पादुकोण से भी ज्यादा हो गई है.  वाराणसी के लिए कितना ले रहे हैं महेश बाबू कहा जा रहा है कि राजामौली के साथ काम करते हुए महेश बाबू कोई फीस नहीं ले रहे हैं. कोईमोई ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट किया है कि राजामौली को महेश बाबू की एक्टिंग और स्टारडम पर पूरा भरोसा है. दोनों ने मिलकर फैसला लिया है कि ज्यादा फीस के बदले वाराणसी को एक बड़ी लेगसी फिल्म बनाई जाए. ऐसे में दोनों फिल्म की कमाई का 40 प्रतिशत हिस्सा लेंगे. इसीलिए महेश बाबू फीस नहीं ले रहे हैं, वो कमाई राजामौली के साथ शेयर करेंगे. वाराणसी फिल्म की कमाई पर महेश बाबू की सैलरी डिपेंड करेगी.            View this post on Instagram                       A post shared by Priyanka (@priyankachopra) पृथ्वीराज सुकुमारन को कितनी मिल रही है फीससाउथ के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं. हालांकि, पृथ्वीराज को कितनी सैलरी मिल रही है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, स्टार्स की सैलरी को लेकर फिल्म मेकर्स या प्रोडक्शन टीम से कुछ कन्फर्म नहीं किया गया है.

Nov 16, 2025 - 15:30
 0
'वाराणसी' के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिलेगी 30 करोड़ फीस, महेश बाबू ने कितना किया चार्ज?

बाहुबली से दुनिया भर में ख्याति बटोरने वाले फिल्ममेकर एसएस राजामौली अब अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं 'वाराणसी'. फिल्म में पहली बार महेश बाबू और राजामौली एक साथ काम कर रहे हैं. हैदराबाद में एक बड़े इवेंट में राजामौली ने फिल्म का ना सिर्फ टीजर लॉन्च किया बल्कि महेश बाबू का लुक भी दुनिया के सामने रखा. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस भी अहम किरदार में हैं जिनका लुक कुछ दिन पहले ही रीविल किया गया था. प्रियंका वाराणसी के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. 

कौन कितनी फीस ले रहा?
पहली बार प्रियंका चोपड़ा वाराणसी के जरिए राजामौली के साथ काम कर रही हैं. पहले फिल्म का नाम SSMB29 बताया जा रहा था लेकिन कल मेकर ने वाराणसी नाम का ऐलान किया. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये बतौर मेहनताना ले रही हैं. इसके साथ ही डायरेक्टर के साथ काम करने वाली किसी भी एक्ट्रेस की ये सबसे ज्यादा फीस होगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रियंका ने अपनी फीस बढ़ाई है. इससे पहले राजामौली की ही फिल्म आरआरआर में काम करने के लिए अलिया भट्ट ने 9 करोड़ रुपये लिए थे. बाहुबली के लिए अनुष्का शेट्टी को 5 करोड़ रुपये मिले थे. इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा की फीस दीपिका पादुकोण से भी ज्यादा हो गई है. 

वाराणसी के लिए कितना ले रहे हैं महेश बाबू 
कहा जा रहा है कि राजामौली के साथ काम करते हुए महेश बाबू कोई फीस नहीं ले रहे हैं. कोईमोई ने सोर्स के हवाले से रिपोर्ट किया है कि राजामौली को महेश बाबू की एक्टिंग और स्टारडम पर पूरा भरोसा है. दोनों ने मिलकर फैसला लिया है कि ज्यादा फीस के बदले वाराणसी को एक बड़ी लेगसी फिल्म बनाई जाए. ऐसे में दोनों फिल्म की कमाई का 40 प्रतिशत हिस्सा लेंगे. इसीलिए महेश बाबू फीस नहीं ले रहे हैं, वो कमाई राजामौली के साथ शेयर करेंगे. वाराणसी फिल्म की कमाई पर महेश बाबू की सैलरी डिपेंड करेगी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पृथ्वीराज सुकुमारन को कितनी मिल रही है फीस
साउथ के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं. हालांकि, पृथ्वीराज को कितनी सैलरी मिल रही है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, स्टार्स की सैलरी को लेकर फिल्म मेकर्स या प्रोडक्शन टीम से कुछ कन्फर्म नहीं किया गया है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow