'रिवॉल्वर रीटा' के ट्रेलर में दिखा कीर्ति सुरेश का एक्शन मोड, अब इन फिल्मों से मचाएंगी गदर
कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें हसीना का इंटेंस लुक देखा गया. ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसके साथ कीर्ति सुरेश बॉक्स ऑफिस पर फुल फॉर्म में लौट रही हैं. आइए जानते हैं रिवॉल्वर रीटा के अलावा कीर्ति सुरेश किन फिल्मों में कहर बरपाने वाली हैं. कीर्ति सुरेश की अपकमिंग फिल्मेंबीते कुछ सालों से ऑडिएंस के बीच साउथ की फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. ऑडियंस ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज को भी बहुत प्यार दिया है जिसने उन सेलेब्स के लिए बॉलीवुड के भी रास्ते खोल दिए. इन्हीं में से एक नाम कीर्ति सुरेश का भी है. एक्ट्रेस ने अपनी कई फिल्मों से लोगों को खूब एंटरटेन किया है और आगे भी करने वाली हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' का पावर पैक्ड ट्रेलर रिलीज हुआ जिसमें उन्हें फुल ऑन एक्शन मोड में देखा जाएगा. बता दें, ये फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी. इसके साथ ही अदाकारा के पास कई बड़ी फिल्मों के लाइनअप किए हुए हैं. फिल्मीबीट के रिपोर्ट के मुताबिक कीर्ति सुरेश का अपकमिंग मूवीज की लिस्ट कुछ इस प्रकार है– रेंडु जेला सीता – 28 दिसंबर कन्नीवेदी थोट्टम – 26 दिसंबर 2025 कीर्ति सुरेश की इन सभी अपकमिंग फिल्मों के नाम और रिलीज डेट फिल्मीबीट के रिपोर्ट के मुताबिक है. इनमें से कई फिल्मों के रिलीज डेट का अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुआ है. हालांकि फैंस के बीच एक्ट्रेस की इन फिल्मों को लेकर हाइप अभी से देखने को मिल रहा है. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म का भी बन सकती हैं हिस्सासंदीप रेड्डी वांगा पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ अपने नए प्रोजेक्ट 'स्‍प‍िरिट' की प्लानिंग कर रहे हैं. लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही किसी न किसी वजह से इसमें अड़चन आ रही है. दीपिका पादुकोण के इस प्रोजेक्ट से हटाए जाने के बाद अब रिपोर्ट्स के मुताबिक 'स्‍प‍िरिट' में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. वहीं न्यूज 18 और टाइम्स नाउ के रिपोर्ट की मानें तो कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म का अहम हिस्सा बन सकती है. हालांकि मेकर्स के तरफ से अभी तक फिल्म के कास्ट को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है.
कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें हसीना का इंटेंस लुक देखा गया.
ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसके साथ कीर्ति सुरेश बॉक्स ऑफिस पर फुल फॉर्म में लौट रही हैं. आइए जानते हैं रिवॉल्वर रीटा के अलावा कीर्ति सुरेश किन फिल्मों में कहर बरपाने वाली हैं.
कीर्ति सुरेश की अपकमिंग फिल्में
बीते कुछ सालों से ऑडिएंस के बीच साउथ की फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. ऑडियंस ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज को भी बहुत प्यार दिया है जिसने उन सेलेब्स के लिए बॉलीवुड के भी रास्ते खोल दिए. इन्हीं में से एक नाम कीर्ति सुरेश का भी है.
एक्ट्रेस ने अपनी कई फिल्मों से लोगों को खूब एंटरटेन किया है और आगे भी करने वाली हैं. हाल ही में उनकी फिल्म 'रिवॉल्वर रीटा' का पावर पैक्ड ट्रेलर रिलीज हुआ जिसमें उन्हें फुल ऑन एक्शन मोड में देखा जाएगा.
बता दें, ये फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी. इसके साथ ही अदाकारा के पास कई बड़ी फिल्मों के लाइनअप किए हुए हैं. फिल्मीबीट के रिपोर्ट के मुताबिक कीर्ति सुरेश का अपकमिंग मूवीज की लिस्ट कुछ इस प्रकार है–
- रेंडु जेला सीता – 28 दिसंबर
- कन्नीवेदी
- थोट्टम – 26 दिसंबर 2025
कीर्ति सुरेश की इन सभी अपकमिंग फिल्मों के नाम और रिलीज डेट फिल्मीबीट के रिपोर्ट के मुताबिक है. इनमें से कई फिल्मों के रिलीज डेट का अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुआ है. हालांकि फैंस के बीच एक्ट्रेस की इन फिल्मों को लेकर हाइप अभी से देखने को मिल रहा है.
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म का भी बन सकती हैं हिस्सा
संदीप रेड्डी वांगा पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ अपने नए प्रोजेक्ट 'स्पिरिट' की प्लानिंग कर रहे हैं. लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही किसी न किसी वजह से इसमें अड़चन आ रही है.
दीपिका पादुकोण के इस प्रोजेक्ट से हटाए जाने के बाद अब रिपोर्ट्स के मुताबिक 'स्पिरिट' में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. वहीं न्यूज 18 और टाइम्स नाउ के रिपोर्ट की मानें तो कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म का अहम हिस्सा बन सकती है.
हालांकि मेकर्स के तरफ से अभी तक फिल्म के कास्ट को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है.
What's Your Reaction?