पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को पसंद फरहान अख्तर की 120 बहादुर, तारीफ में कही ये बात

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की वॉर-थीम ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. देशभर में लंबे समय से इसका इंतज़ार कर रहे दर्शक इसे देखने थिएटर्स में उमड़ रहे हैं. रिलीज के साथ ही फिल्म को मीडिया, क्रिटिक्स और सेलेब्रिटीज़ की ओर से बेहद पॉजिटिव शुरुआती रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म के थिएटर्स में आने के बाद यह हर किसी की चर्चा में है. सोशल मीडिया पर भी ‘120 बहादुर’ ने जबरदस्त तहलका मचा दिया है. नेटिज़न्स फिल्म के अभिनय, निर्देशन और इसके प्रभावशाली संदेश की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी हलचल को और बढ़ाते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी फिल्म की सराहना की है, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. वीरेंद्र सहवाग ने की फिल्म की तारीफवीरेंद्र सहवाग ने फिल्म की तारीफ़ करते हुए 120 बहादुर को थिएटर से देखते हुए सोशल मीडिया एक वीडियो पोस्ट किया. सहवाग ने फिल्म के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेजर शैतान सिंह भाटी जी और रेजांग ला के वीरों की कहानी 120 बहादुर देखकर दिल भर आया. 120 बहादुर देखकर फिर पता चला ब्रेवरी का असली मतलब क्या होता है. ऐसे अद्भुत हीरोज की वजह से ही हम आज सेफ हैं. सभी ने शानदार काम किया है.' फिल्म के बारे मेंफिल्म 120 बहादुर 1962 के युद्ध में लड़ी गई मशहूर रेजांग ला की लड़ाई में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की अद्भुत वीरता को दिखाती है. फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना किया और भारतीय सेना के इतिहास की सबसे यादगार लड़ाइयों में से एक में बहादुरी की मिसाल पेश की. ऐसे बता दें कि इस फिल्म के दिल में एक दमदार पंक्ति गूंजती है, "हम पीछे नहीं हटेंगे." यह पंक्ति अडिग संकल्प और अटूट देशभक्ति को दर्शाती है. 120 बहादुर का निर्देशन रजनीश 'रेज़ी' घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है.

Nov 22, 2025 - 16:30
 0
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को पसंद फरहान अख्तर की 120 बहादुर, तारीफ में कही ये बात

एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की वॉर-थीम ड्रामा फिल्म ‘120 बहादुर’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. देशभर में लंबे समय से इसका इंतज़ार कर रहे दर्शक इसे देखने थिएटर्स में उमड़ रहे हैं. रिलीज के साथ ही फिल्म को मीडिया, क्रिटिक्स और सेलेब्रिटीज़ की ओर से बेहद पॉजिटिव शुरुआती रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म के थिएटर्स में आने के बाद यह हर किसी की चर्चा में है.

सोशल मीडिया पर भी ‘120 बहादुर’ ने जबरदस्त तहलका मचा दिया है. नेटिज़न्स फिल्म के अभिनय, निर्देशन और इसके प्रभावशाली संदेश की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी हलचल को और बढ़ाते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी फिल्म की सराहना की है, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

वीरेंद्र सहवाग ने की फिल्म की तारीफ
वीरेंद्र सहवाग ने फिल्म की तारीफ़ करते हुए 120 बहादुर को थिएटर से देखते हुए सोशल मीडिया एक वीडियो पोस्ट किया. सहवाग ने फिल्म के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेजर शैतान सिंह भाटी जी और रेजांग ला के वीरों की कहानी 120 बहादुर देखकर दिल भर आया. 120 बहादुर देखकर फिर पता चला ब्रेवरी का असली मतलब क्या होता है. ऐसे अद्भुत हीरोज की वजह से ही हम आज सेफ हैं. सभी ने शानदार काम किया है.'


फिल्म के बारे में
फिल्म 120 बहादुर 1962 के युद्ध में लड़ी गई मशहूर रेजांग ला की लड़ाई में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की अद्भुत वीरता को दिखाती है. फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना किया और भारतीय सेना के इतिहास की सबसे यादगार लड़ाइयों में से एक में बहादुरी की मिसाल पेश की. ऐसे बता दें कि इस फिल्म के दिल में एक दमदार पंक्ति गूंजती है, "हम पीछे नहीं हटेंगे." यह पंक्ति अडिग संकल्प और अटूट देशभक्ति को दर्शाती है.


120 बहादुर का निर्देशन रजनीश 'रेज़ी' घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow