'धर्मेंद्र की हालत नाजुक थी, हमने सनी देओल को गले लगाया...', अमीषा पटेल ने बताया अस्पताल में क्या हुआ था

धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले हो गया. दिग्गज अभिनेता के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. वहीं उनके परिवार में उनकी पत्नियां प्रकाश कौर और हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और बेटियां विजेता देओल, अजीता देओल, ईशा देओल और अहाना देओल हैं. धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार सोमवार को पवन हंस श्मशान घाट में हुआ और उनके परिवार के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सलीम खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण समेत कई सेलेब्स दिग्गज अभिनेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे. वहीं अब अमीषा पटेल ने धर्मेंद्र के अस्पताल में रहने के दौरान की कई बातों का खुलासा किया है. धर्मेंद्र के निधन से शोक में हैं अमीषा पटेलबता दें कि अमीषा पटेल धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थीं. दरअसल एक्ट्रेस न्यूयॉर्क शहर में हैं. वहीं अमीषा ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए न्यूज़18 से खास बातचीत में बताया, "मैंने अभी तक परिवार से कॉन्टेक्ट नहीं किया है. वे बहुत ज़्यादा इमोशनल दबाव में हैं. मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती क्योंकि उनके पास बहुत से लोग आते-जाते रहते हैं और यह सही नहीं होगा, इस समय, उन्हें दूसरों को संवेदना व्यक्त करने की ज़रूरत नहीं है. उन्हें सिचुएशन से निपटने के लिए अभी प्राइवेसी की जरूरत है." अमीषा ने कहा, "यह उनके लिए आसान सिचुएशन नहीं है. उन्हें शोक मनाने के लिए समय चाहिए और हमें उन्हें वह समय देना होगा. लेकिन जैसे ही मैं मुंबई पहुंचूंगी, सबसे पहले मैं उनसे मिलने जाऊंगी." हॉस्पिटल में धर्मेंद्र का हला-चाल जानने गई थीं अमीषा बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, शाहरुख, सलमान, गोविंदा और अमीषा पटेल, धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. उस दौरान दिग्गज अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अपनी मुलाक़ात को याद करते अभिनेत्री ने कहा, "वह बहुत टेंशन से भरी सिचुएशन थी और उन्हें उस समय भी अकेला छोड़ना ज़रूरी था. वह बहुत ही नाज़ुक स्थिति में थे. चाहे शाहरुख हों, सलमान हों या मैं, हम सनी को गले लगाने के लिए दस मिनट के लिए वहां मौजूद थे. यह एक ऐसा पल था जिसे वह समझ नहीं पा रहे थे क्योंकि यह उस इंसान के बारे में था जिसे वह सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं." अमीषा ने धर्मेंद्र संग याद की अपनी आखिरी मुलाकातधर्मेंद्र के साथ अपनी आखिरी मुलाकातों में से एक के बारे में बात करते हुए, अमीषा ने बताय,  "पिछले साल जब मैं आमिर खान की बेटी के रिसेप्शन में उनसे मिली थी, तो उन्होंने मुझे एक फिल्म की याद दिलाई थी जिसमें हम साथ काम करने वाले थे, जिसमें वह मेरे पिता का किरदार निभाने वाले थे. उनकी याददाश्त बहुत तेज़ थी. मैं देओल्स परिवार का हिस्सा थी." अमीषा ने आगे कहा, "भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने न केवल एक आइकॉनिक अभिनेता और शायद इस धरती के सबसे खूबसूरत इंसान को खोया है, बल्कि एक महान इंसान को भी खोया है. बहुत से लोग नाम, शोहरत, स्टारडम और दुनिया भर में पहचान पाते हैं, लेकिन जब आप एक ऐसी विरासत छोड़कर जाते हैं जहां लोग उस इंसान को याद करते हैं जो आप थे, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होती है."  

Nov 25, 2025 - 12:30
 0
'धर्मेंद्र की हालत नाजुक थी, हमने सनी देओल को गले लगाया...', अमीषा पटेल ने बताया अस्पताल में क्या हुआ था

धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले हो गया. दिग्गज अभिनेता के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. वहीं उनके परिवार में उनकी पत्नियां प्रकाश कौर और हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और बेटियां विजेता देओल, अजीता देओल, ईशा देओल और अहाना देओल हैं. धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार सोमवार को पवन हंस श्मशान घाट में हुआ और उनके परिवार के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सलीम खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण समेत कई सेलेब्स दिग्गज अभिनेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे. वहीं अब अमीषा पटेल ने धर्मेंद्र के अस्पताल में रहने के दौरान की कई बातों का खुलासा किया है.

धर्मेंद्र के निधन से शोक में हैं अमीषा पटेल
बता दें कि अमीषा पटेल धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थीं. दरअसल एक्ट्रेस न्यूयॉर्क शहर में हैं. वहीं अमीषा ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए न्यूज़18 से खास बातचीत में बताया, "मैंने अभी तक परिवार से कॉन्टेक्ट नहीं किया है. वे बहुत ज़्यादा इमोशनल दबाव में हैं. मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती क्योंकि उनके पास बहुत से लोग आते-जाते रहते हैं और यह सही नहीं होगा, इस समय, उन्हें दूसरों को संवेदना व्यक्त करने की ज़रूरत नहीं है. उन्हें सिचुएशन से निपटने के लिए अभी प्राइवेसी की जरूरत है."

अमीषा ने कहा, "यह उनके लिए आसान सिचुएशन नहीं है. उन्हें शोक मनाने के लिए समय चाहिए और हमें उन्हें वह समय देना होगा. लेकिन जैसे ही मैं मुंबई पहुंचूंगी, सबसे पहले मैं उनसे मिलने जाऊंगी."

हॉस्पिटल में धर्मेंद्र का हला-चाल जानने गई थीं अमीषा
 बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, शाहरुख, सलमान, गोविंदा और अमीषा पटेल, धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे थे. उस दौरान दिग्गज अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अपनी मुलाक़ात को याद करते अभिनेत्री ने कहा, "वह बहुत टेंशन से भरी सिचुएशन थी और उन्हें उस समय भी अकेला छोड़ना ज़रूरी था. वह बहुत ही नाज़ुक स्थिति में थे. चाहे शाहरुख हों, सलमान हों या मैं, हम सनी को गले लगाने के लिए दस मिनट के लिए वहां मौजूद थे. यह एक ऐसा पल था जिसे वह समझ नहीं पा रहे थे क्योंकि यह उस इंसान के बारे में था जिसे वह सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं."

अमीषा ने धर्मेंद्र संग याद की अपनी आखिरी मुलाकात
धर्मेंद्र के साथ अपनी आखिरी मुलाकातों में से एक के बारे में बात करते हुए, अमीषा ने बताय,  "पिछले साल जब मैं आमिर खान की बेटी के रिसेप्शन में उनसे मिली थी, तो उन्होंने मुझे एक फिल्म की याद दिलाई थी जिसमें हम साथ काम करने वाले थे, जिसमें वह मेरे पिता का किरदार निभाने वाले थे. उनकी याददाश्त बहुत तेज़ थी. मैं देओल्स परिवार का हिस्सा थी."

अमीषा ने आगे कहा, "भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने न केवल एक आइकॉनिक अभिनेता और शायद इस धरती के सबसे खूबसूरत इंसान को खोया है, बल्कि एक महान इंसान को भी खोया है. बहुत से लोग नाम, शोहरत, स्टारडम और दुनिया भर में पहचान पाते हैं, लेकिन जब आप एक ऐसी विरासत छोड़कर जाते हैं जहां लोग उस इंसान को याद करते हैं जो आप थे, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होती है."

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow