सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट का निधन, एक दिन पहले हुई थी हार्ट सर्जरी, मीडिया में शोक
एबीपी न्यूज की सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट का निधन हो गया है. वे कुछ समय से बीमार थी और उनकी मुंबई के लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई थी. इलाज के दौरान उन्होने दम तोड़ दिया. विभा कौल के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके तमाम सहकर्मियों ने उनके निधन पर शोक जताया है. क्या है विभा कौल भट्ट के निधन की वजहजानकारी के मुताबिक विभा लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं. उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी. सब ठीक था लेकिन अचानक उनकी हालात बिगड़ गई और उनका असामयिक निधन हो गया. जर्नलिस्ट मिलिंद खांडेकर ने विभा के निधन पर जताया शोकजर्नलिस्ट मिलिंद खांडेकर ने सोशल मीडिया पर विभा की तस्वीर शेयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “ सुबह पता चला, अब तक यकीन नहीं हो रहा. विभा कौल भट्ट को विनम्र श्रद्धांजलि. एबीपी न्यूज़ के शो सास बहू और साज़िश की कर्ता धर्ता रहीं थीं. कल लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई थी, आज सुबह निधन हुआ.” मीडिया जगत के तमाम सहकर्मी दे रहे विभा कौल को श्रद्धांजलि News of passing away of my dearest senior colleague and an industry veteran Vibha Kaul Bhat is devastating. Terribly shocking! Heart goes out to family and each one of us????????Om Shanti???????? — Ashish K Singh (ABP News) (@AshishSinghLIVE) November 25, 2025 Just received terrible news this morning. Senior Journalist Vibha Kaul Bhat passed away after a surgery at the Lilavati Hospital in Mumbai. She was part of the Kashmir Circle group. Heartfelt condolences to family and friends. This is absolutely shocking. Aum Shaanti! ???? pic.twitter.com/pzOeSUKeyG — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) November 25, 2025 Senior journalist and #ABPNews Executive Editor Vibha Kaul Bhat has passed away. She had recently undergone surgery at #Mumbai’s Lilavati Hospital. A profound loss for the entire journalistic fraternity. May her soul rest in peace. #OmShanti #RIP #Journalism pic.twitter.com/vUUXdftONa — Jaideep Pandey (@PandeyJaideep) November 25, 2025 Vibha Kaul Bhat: मुस्कान, ऊर्जा और सलीके की वह टीवी जर्नलिस्ट जो यादों में बस गईं✍️बहुत दुखद है कि हमारी साथी विभा कौल भट्ट अब हमारे बीच नहीं रहीं। लीलावती अस्पताल में भर्ती थी जहां ऑपरेशन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उनका असमय निधन हो गया।साल 2000 में Zee News, दिल्ली… pic.twitter.com/3vteYtu1JG — Sanjay Kishore (@saintkishore) November 25, 2025 25 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय थीं विभा कौलविभा कौल भट्ट पिछले 25 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय थीं. इस दौरान उन्होंने कई चैनल्स में अहम पदों पर काम किया. वहीं पिछले कुछ सालों से वे एबीपी न्यूज में सीनियर जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं. उनका शो सास बहू और साज़िश एबीपी का मोस्ट पॉपुलर शो है. उन्होंने इस इस शो की पूरी रूप-रेखा तैयार की थी. बता दें कि सास बहू और साज़िश एबीपी का बेहद सक्सेसफुल शो है. इसमें टीवी जगत की सभी चटपटी खबरों को दिखाया जाता है. विभा कौल के परिवार में कौन? विभा भट्ट के परिवार में उनकी एक बेटी है. वहीं विभा के यू अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा इससे जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
एबीपी न्यूज की सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट का निधन हो गया है. वे कुछ समय से बीमार थी और उनकी मुंबई के लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई थी. इलाज के दौरान उन्होने दम तोड़ दिया. विभा कौल के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके तमाम सहकर्मियों ने उनके निधन पर शोक जताया है.
क्या है विभा कौल भट्ट के निधन की वजह
जानकारी के मुताबिक विभा लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं. उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी. सब ठीक था लेकिन अचानक उनकी हालात बिगड़ गई और उनका असामयिक निधन हो गया.
जर्नलिस्ट मिलिंद खांडेकर ने विभा के निधन पर जताया शोक
जर्नलिस्ट मिलिंद खांडेकर ने सोशल मीडिया पर विभा की तस्वीर शेयर कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “ सुबह पता चला, अब तक यकीन नहीं हो रहा. विभा कौल भट्ट को विनम्र श्रद्धांजलि. एबीपी न्यूज़ के शो सास बहू और साज़िश की कर्ता धर्ता रहीं थीं. कल लीलावती अस्पताल में सर्जरी हुई थी, आज सुबह निधन हुआ.”
मीडिया जगत के तमाम सहकर्मी दे रहे विभा कौल को श्रद्धांजलि
News of passing away of my dearest senior colleague and an industry veteran Vibha Kaul Bhat is devastating. Terribly shocking! Heart goes out to family and each one of us????????Om Shanti???????? — Ashish K Singh (ABP News) (@AshishSinghLIVE) November 25, 2025
Just received terrible news this morning. Senior Journalist Vibha Kaul Bhat passed away after a surgery at the Lilavati Hospital in Mumbai. She was part of the Kashmir Circle group. Heartfelt condolences to family and friends. This is absolutely shocking. Aum Shaanti! ???? pic.twitter.com/pzOeSUKeyG — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) November 25, 2025
Senior journalist and #ABPNews Executive Editor Vibha Kaul Bhat has passed away. She had recently undergone surgery at #Mumbai’s Lilavati Hospital. A profound loss for the entire journalistic fraternity. May her soul rest in peace. #OmShanti #RIP #Journalism pic.twitter.com/vUUXdftONa — Jaideep Pandey (@PandeyJaideep) November 25, 2025
Vibha Kaul Bhat: मुस्कान, ऊर्जा और सलीके की वह टीवी जर्नलिस्ट जो यादों में बस गईं
✍️
बहुत दुखद है कि हमारी साथी विभा कौल भट्ट अब हमारे बीच नहीं रहीं। लीलावती अस्पताल में भर्ती थी जहां ऑपरेशन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उनका असमय निधन हो गया।
साल 2000 में Zee News, दिल्ली… pic.twitter.com/3vteYtu1JG — Sanjay Kishore (@saintkishore) November 25, 2025
25 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय थीं विभा कौल
विभा कौल भट्ट पिछले 25 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय थीं. इस दौरान उन्होंने कई चैनल्स में अहम पदों पर काम किया. वहीं पिछले कुछ सालों से वे एबीपी न्यूज में सीनियर जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं. उनका शो सास बहू और साज़िश एबीपी का मोस्ट पॉपुलर शो है. उन्होंने इस इस शो की पूरी रूप-रेखा तैयार की थी. बता दें कि सास बहू और साज़िश एबीपी का बेहद सक्सेसफुल शो है. इसमें टीवी जगत की सभी चटपटी खबरों को दिखाया जाता है.
विभा कौल के परिवार में कौन?
विभा भट्ट के परिवार में उनकी एक बेटी है. वहीं विभा के यू अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा इससे जुड़ी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
What's Your Reaction?