अविका गोर की बहन बनकर हिना खान और ईशा मालवीय ने चुराए मिलिंद के जूते, जीजाजी से मिले इतने लाखों
टीवी की बालिका वधू अविका गोर शादी के बंधन में बंध गई हैं. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से नेशनल टीवी पर शादी की है. उनकी शादी की सारी रस्मों की फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं. हल्दी, मेहंदी, संगीत से लेकर शादी तक हर रस्म बहुत धूमधाम से हुई है. अविका और मिलिंद की शादी शो पति पत्नी पंगा और वो के सेट पर हुई है. इस शादी में जूता चुराई की भी रस्म हुई है. अविका और मिलिंद की फैमिली के साथ शो के सारे सेलेब्स भी शामिल हुए थे. कुछ सेलेब्स लड़की वाले तो कुछ लड़केवाले बने थे. हिना खान और ईशा मालवीय लड़कीवाली बनी थीं और उन्होंने मिलिंद के जूते चुराए. जिसके लिए उन्हें लाखों में पैसे मिले हैं. आइए आपको बताते हैं ईशा और हिना को कितने रुपये मिले. जूते चुराई में मिले लाखों हिना खान और ईशा मालवीय ने अविका की बहन बनकर जूते चुराई की रस्म की थी. जूते लौटाने पर उन्हें मोटी रकम मिली है. हिना खान ने खुद बताया है कि उन्हें और ईशा को इस रस्म में 1 लाख 11 हजार रुपये मिले हैं. जिसके बाद दोनों बहुत खुश हैं. पैसे मिलने के बाद ईशा और हिना खूब डांस करती हुईं भी नजर आईं. View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos) अविका ने शेयर की तस्वीरें अविका गोर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं. दूल्हा-दुल्हन बने अविका और मिलिंद बहुत प्यारे लग रहे हैं. अविका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- बालिका से वधू तक. उनकी इन फोटोज पर फैंस और सेलेब्स ढेर सारे कमेंट करके बधाई दे रहे हैं. इस कपल ने 30 सितंबर को सात फेरे लिए हैं. फैंस अब इनकी बाकी फोटोज का इंतजार कर रहा है. हर फंक्शन में मिलिंद और अविका ने खूब मस्ती की थी. ये भी पढ़ें: मुंबई के बुल्गारी इवेंट में मेटैलिक ड्रेस में खूब जचीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस के लुक पर दिल हारे फैंस
टीवी की बालिका वधू अविका गोर शादी के बंधन में बंध गई हैं. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से नेशनल टीवी पर शादी की है. उनकी शादी की सारी रस्मों की फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं. हल्दी, मेहंदी, संगीत से लेकर शादी तक हर रस्म बहुत धूमधाम से हुई है. अविका और मिलिंद की शादी शो पति पत्नी पंगा और वो के सेट पर हुई है. इस शादी में जूता चुराई की भी रस्म हुई है.
अविका और मिलिंद की फैमिली के साथ शो के सारे सेलेब्स भी शामिल हुए थे. कुछ सेलेब्स लड़की वाले तो कुछ लड़केवाले बने थे. हिना खान और ईशा मालवीय लड़कीवाली बनी थीं और उन्होंने मिलिंद के जूते चुराए. जिसके लिए उन्हें लाखों में पैसे मिले हैं. आइए आपको बताते हैं ईशा और हिना को कितने रुपये मिले.
जूते चुराई में मिले लाखों
हिना खान और ईशा मालवीय ने अविका की बहन बनकर जूते चुराई की रस्म की थी. जूते लौटाने पर उन्हें मोटी रकम मिली है. हिना खान ने खुद बताया है कि उन्हें और ईशा को इस रस्म में 1 लाख 11 हजार रुपये मिले हैं. जिसके बाद दोनों बहुत खुश हैं. पैसे मिलने के बाद ईशा और हिना खूब डांस करती हुईं भी नजर आईं.
View this post on Instagram
अविका ने शेयर की तस्वीरें
अविका गोर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं. दूल्हा-दुल्हन बने अविका और मिलिंद बहुत प्यारे लग रहे हैं. अविका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- बालिका से वधू तक. उनकी इन फोटोज पर फैंस और सेलेब्स ढेर सारे कमेंट करके बधाई दे रहे हैं. इस कपल ने 30 सितंबर को सात फेरे लिए हैं. फैंस अब इनकी बाकी फोटोज का इंतजार कर रहा है. हर फंक्शन में मिलिंद और अविका ने खूब मस्ती की थी.
ये भी पढ़ें: मुंबई के बुल्गारी इवेंट में मेटैलिक ड्रेस में खूब जचीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस के लुक पर दिल हारे फैंस
What's Your Reaction?