स्वरा भास्कर के ससुर को हुआ ब्रेन हेमरेज, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, फैंस से की खास अपील
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस वक्त काफी मुश्किल में हैं. दरअसल एक्ट्रेस के पति फहाद अहमद के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने बताया कि उनके सुसर अभी अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है. स्वरा ने फैंस से की ये खास अपील स्वरा भास्कर ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया, ‘फहाद के पिता और मेरे ससुर को देर रात ब्रेन हेमरेज हो गया था. आज सुबह उनका ऑपरेशन हुआ है. फिलहाल में अपने परिवार के पास है और कुछ दिनों तक अवेलेबल नहीं रहेंगे. प्लीज अंकल को अपनी दुआओं में रखना.’ View this post on Instagram A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) स्वरा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्लीज मेरे ससुर के लिए प्रार्थना कीजिए...’ एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी कैप्शन में बनाई. एक्ट्रेस की ये पोस्ट देख फैंस चिंता में पड़ गए हैं और एक्ट्रेस के ससुर के ठीक होने की दुआ मांगने लगे हैं. इस टीवी शो में नजर आए थे स्वरा-फहाद बता दें कि बेटी को जन्म देने के बाद स्वरा भास्कर ने टीवी के जरिए ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी की थी. एक्ट्रेस ने रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में हिस्सा लिया था. शो में एक्ट्रेस के साथ उनके पति फहाद अहमद भी नजर आए थे. दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया था. इनके अलावा शो में टीवी की कुछ और रियल लाइफ जोड़ी भी नजर आई थी. अब शो खत्म हो चुका है. इसकी ट्रॉफी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जीती है. वहीं गुरमीत चौधरी और देबिना दूसरे नंबर पर रहे. ये भी पढ़ें - दो चोटियां...चेहरे पर स्माइल, डीपनेक शॉर्ट ड्रेस पहनकर पूल किनारे मोनालिसा ने दिखाया स्वैग, तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस वक्त काफी मुश्किल में हैं. दरअसल एक्ट्रेस के पति फहाद अहमद के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने बताया कि उनके सुसर अभी अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है.
स्वरा ने फैंस से की ये खास अपील
स्वरा भास्कर ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया, ‘फहाद के पिता और मेरे ससुर को देर रात ब्रेन हेमरेज हो गया था. आज सुबह उनका ऑपरेशन हुआ है. फिलहाल में अपने परिवार के पास है और कुछ दिनों तक अवेलेबल नहीं रहेंगे. प्लीज अंकल को अपनी दुआओं में रखना.’
View this post on Instagram
स्वरा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्लीज मेरे ससुर के लिए प्रार्थना कीजिए...’ एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी कैप्शन में बनाई. एक्ट्रेस की ये पोस्ट देख फैंस चिंता में पड़ गए हैं और एक्ट्रेस के ससुर के ठीक होने की दुआ मांगने लगे हैं.
इस टीवी शो में नजर आए थे स्वरा-फहाद
बता दें कि बेटी को जन्म देने के बाद स्वरा भास्कर ने टीवी के जरिए ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी की थी. एक्ट्रेस ने रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में हिस्सा लिया था. शो में एक्ट्रेस के साथ उनके पति फहाद अहमद भी नजर आए थे. दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया था. इनके अलावा शो में टीवी की कुछ और रियल लाइफ जोड़ी भी नजर आई थी. अब शो खत्म हो चुका है. इसकी ट्रॉफी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जीती है. वहीं गुरमीत चौधरी और देबिना दूसरे नंबर पर रहे.
ये भी पढ़ें -
What's Your Reaction?