सलीम खान के 90वें बर्थडे पर हेलन का इमोशनल पोस्ट, सलमा संग शेयर कीं सेलिब्रेशन की तस्वीरें 

बॉलीवुड के वरिष्ठ लेखक सलीम खान ने हाल ही में 24 नवंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उनकी दोनों पत्नियाँ, हेलेन और सलमा खान, उनके साथ दिखीं. उनकी दूसरी पत्नी हेलेन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और सलीम खान को प्यार भरा नोट भी लिखा. हेलेन ने दी बधाईसोमवार को हेलेन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं. पहली तस्वीर में हेलेन और सलमा दोनों काले कपड़ों में सलीम के दोनों ओर बैठी दिख रही हैं. एक और तस्वीर में सलीम अपने जन्मदिन के केक के सामने खड़े हैं और उनके साथ सलमा और हेलेन भी नजर आ रही हैं. हेलेन ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “90वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!! इतने सालों तक साथ रहने के लिए धन्यवाद आपकी दया, आपका ह्यूमर, आपकी सादगी और हमें दिया हुआ प्यार हमेशा याद रहेगा. मैं हर दिन आपके लिए आभारी हूं. भगवान आपको हमेशा सेहत, शांति और ढेर सारी खुशी दे.”           View this post on Instagram                       A post shared by Helen Khan (@helenkhan_06) अर्पिता खान ने लिखा प्यारा नोट इसी खास मौके पर सलीम खान की बेटी, अर्पिता खान ने भी अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “डैडी, आपको 90वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ. हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हम हर दिन आपको सेलिब्रेट कर पाते हैं. आप एक लीजेंड हैं और हम आपकी विरासत. आपने हमेशा हमें हिम्मत दी, तूफान में सुकून दिया, और परिवार की अहमियत सिखाई. हमारे लिए हमेशा सुरक्षित जगह बनने के लिए धन्यवाद. आप हमारे लिए पूरी गैलेक्सी हैं. आपको हमेशा-हमेशा प्यार.”           View this post on Instagram                       A post shared by Arpita (@arpitakhansharma) सलीम खान की शादियांबता दें, सलीम खान ने अपनी पहली शादी 1964 में सलमा खान (जिनका असली नाम सुशीला चरक है) से की थी. यह वह समय था जब वे बॉलीवुड के बड़े लेखक नहीं बने थे. दोनों ने मिलकर एक मजबूत परिवार बनाया और चार बच्चों सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान की परवरिश की. वहीं 1981 में, सलीम खान ने दूसरी शादी एक्ट्रेस हेलेन से की, जिनसे उनकी मुलाकात फिल्म डॉन के सेट पर हुई थी. शुरुआत में, परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन आज पूरा परिवार प्यार और अपनापन के साथ एकजुट है. सलीम खान का करियरसलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे एक्टिंग रोल्स से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान तब मिली जब उन्होंने लेखन की तरफ रुख किया. जावेद अख्तर के साथ मिलकर उन्होंने 1970 और 80 के दशक में बॉलीवुड की कहानी कहने की शैली ही बदल दी. ज़ंजीर, दीवार और डॉन जैसी फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बना दिया और उनका “एंग्री यंग मैन” वाला इमेज हमेशा के लिए स्थापित कर दिया. जावेद अख्तर से अलग होने के बाद भी सलीम खान ने कई सफल फिल्में लिखीं, जिनमें अंगारे, नाम, कब्ज़ा और जुर्म जैसी फिल्में शामिल हैं.

Nov 25, 2025 - 16:30
 0
सलीम खान के 90वें बर्थडे पर हेलन का इमोशनल पोस्ट, सलमा संग शेयर कीं सेलिब्रेशन की तस्वीरें 

बॉलीवुड के वरिष्ठ लेखक सलीम खान ने हाल ही में 24 नवंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर उनकी दोनों पत्नियाँ, हेलेन और सलमा खान, उनके साथ दिखीं. उनकी दूसरी पत्नी हेलेन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और सलीम खान को प्यार भरा नोट भी लिखा.

हेलेन ने दी बधाई
सोमवार को हेलेन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं. पहली तस्वीर में हेलेन और सलमा दोनों काले कपड़ों में सलीम के दोनों ओर बैठी दिख रही हैं. एक और तस्वीर में सलीम अपने जन्मदिन के केक के सामने खड़े हैं और उनके साथ सलमा और हेलेन भी नजर आ रही हैं. हेलेन ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “90वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!! इतने सालों तक साथ रहने के लिए धन्यवाद आपकी दया, आपका ह्यूमर, आपकी सादगी और हमें दिया हुआ प्यार हमेशा याद रहेगा. मैं हर दिन आपके लिए आभारी हूं. भगवान आपको हमेशा सेहत, शांति और ढेर सारी खुशी दे.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Helen Khan (@helenkhan_06)

अर्पिता खान ने लिखा प्यारा नोट 
इसी खास मौके पर सलीम खान की बेटी, अर्पिता खान ने भी अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “डैडी, आपको 90वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ. हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हम हर दिन आपको सेलिब्रेट कर पाते हैं. आप एक लीजेंड हैं और हम आपकी विरासत. आपने हमेशा हमें हिम्मत दी, तूफान में सुकून दिया, और परिवार की अहमियत सिखाई. हमारे लिए हमेशा सुरक्षित जगह बनने के लिए धन्यवाद. आप हमारे लिए पूरी गैलेक्सी हैं. आपको हमेशा-हमेशा प्यार.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arpita (@arpitakhansharma)

सलीम खान की शादियां
बता दें, सलीम खान ने अपनी पहली शादी 1964 में सलमा खान (जिनका असली नाम सुशीला चरक है) से की थी. यह वह समय था जब वे बॉलीवुड के बड़े लेखक नहीं बने थे. दोनों ने मिलकर एक मजबूत परिवार बनाया और चार बच्चों सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान की परवरिश की. वहीं 1981 में, सलीम खान ने दूसरी शादी एक्ट्रेस हेलेन से की, जिनसे उनकी मुलाकात फिल्म डॉन के सेट पर हुई थी. शुरुआत में, परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन आज पूरा परिवार प्यार और अपनापन के साथ एकजुट है.

सलीम खान का करियर
सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे एक्टिंग रोल्स से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान तब मिली जब उन्होंने लेखन की तरफ रुख किया. जावेद अख्तर के साथ मिलकर उन्होंने 1970 और 80 के दशक में बॉलीवुड की कहानी कहने की शैली ही बदल दी. ज़ंजीर, दीवार और डॉन जैसी फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बना दिया और उनका “एंग्री यंग मैन” वाला इमेज हमेशा के लिए स्थापित कर दिया. जावेद अख्तर से अलग होने के बाद भी सलीम खान ने कई सफल फिल्में लिखीं, जिनमें अंगारे, नाम, कब्ज़ा और जुर्म जैसी फिल्में शामिल हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow