सनी देओल की रिजेक्ट की हुई इस फिल्म ने बना दी थी इस एक्टर की जिंदगी, आज हैं बॉलीवुड के बादशाह
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं. फिल्म गदर 2 के बाद से सनी देओल ने ऐसी वापसी की है कि उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई है. एक के बाद फिल्में वो साइन कर रहे हैं और हर किसी को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस किया है. मगर क्या आपको पता है उन्होंने 1992 में आई एक फिल्म को रिजेक्ट किया था जिसने एक एक्टर को स्टार बना दिया था. ये एक्टर आज बॉलीवुड का बादशाह बन चुका है. जिस एक्टर की जिंदगी बनी थी वो कोई और नहीं शाहरुख खान हैं. शाहरुख खान ने फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म के लिए सनी देओल पहली पसंद थे मगर उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था जिसके बाद ये फिल्म शाहरुख खान की झोली में आकर गिर गई थी. शाहरुख भी नहीं करना चाहते थे फिल्मरिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान भी इस फिल्म को साइन करने से हिचकिचा रहे थे क्योंकि इस फिल्म को नए प्रोड्यूसर बना रहे थे. मगर जब ऋषि कपूर ने इस फिल्म को साइन कर लिया था तो शाहरुख खान ने भी इसे करने का फैसला कर लिया. पहली फिल्म रही ब्लॉकबस्टरपहली फिल्म ने ही शाहरुख खान की किस्मत बदल दी थी. उनकी पहली ही ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. दीवाना में शाहरुख खान को बहुत पसंद किया गया था. दीवाना के कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 13 करोड़ का कलेक्शन किया था और ये 4 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी. बता दें शाहरुख खान को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.ये उनके करियर क पहला नेशनल अवॉर्ड है. वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ह फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान नजर आएंगी. ये भी पढ़ें: 'गलती सुधारना मेरी जिम्मेदारी', दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर परिणीति ने मजेदार अंदाज में पति को किया विश, राघव चड्ढा ने भी लिख दी ऐसी बात
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं. फिल्म गदर 2 के बाद से सनी देओल ने ऐसी वापसी की है कि उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई है. एक के बाद फिल्में वो साइन कर रहे हैं और हर किसी को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस किया है. मगर क्या आपको पता है उन्होंने 1992 में आई एक फिल्म को रिजेक्ट किया था जिसने एक एक्टर को स्टार बना दिया था. ये एक्टर आज बॉलीवुड का बादशाह बन चुका है. जिस एक्टर की जिंदगी बनी थी वो कोई और नहीं शाहरुख खान हैं.
शाहरुख खान ने फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म के लिए सनी देओल पहली पसंद थे मगर उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था जिसके बाद ये फिल्म शाहरुख खान की झोली में आकर गिर गई थी.
शाहरुख भी नहीं करना चाहते थे फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान भी इस फिल्म को साइन करने से हिचकिचा रहे थे क्योंकि इस फिल्म को नए प्रोड्यूसर बना रहे थे. मगर जब ऋषि कपूर ने इस फिल्म को साइन कर लिया था तो शाहरुख खान ने भी इसे करने का फैसला कर लिया.
पहली फिल्म रही ब्लॉकबस्टर
पहली फिल्म ने ही शाहरुख खान की किस्मत बदल दी थी. उनकी पहली ही ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. दीवाना में शाहरुख खान को बहुत पसंद किया गया था. दीवाना के कलेक्शन की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 13 करोड़ का कलेक्शन किया था और ये 4 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी.
बता दें शाहरुख खान को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.ये उनके करियर क पहला नेशनल अवॉर्ड है. वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ह फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ सुहाना खान नजर आएंगी.
What's Your Reaction?