संदीप रेड्डी वांगा का सक्सेस रेट है 100%, 'स्पिरिट' आते ही बनेंगे 1000 करोड़ी डायरेक्टर!

संदीप रेड्डी वांगा अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं. भले उनके फिल्मों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली लेकिन उन्होंने हमेशा ही अपने काम से बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है. उनकी फिल्ममेकिंग की स्टाइल को लेकर अक्सर ही वो कंट्रोवर्सी में भी रह चुके हैं. अब बीते कई दिनों से संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में हैं.  बीते 8 सालों में कैसा रहा संदीप रेड्डी वांगा का करियर? पॉपुलर फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपने करियर की शुरुआत अर्जुन रेड्डी से की थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. 8 साल के करियर में फिल्ममेकर ने अभी तक बस तीन फिल्में ही बनाई है. शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया और यहां भी दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया है. बॉक्स ऑफिस पर सबका हाल कैसा रहा है यहां जानें अर्जुन रेड्डी – 32 करोड़ कबीर सिंह – 278.24 करोड़ एनिमल – 554 करोड़ संदीप रेड्डी वांगा ने अपने करियर में सिर्फ तीन फिल्में बनाई और वो तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हुई. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है संदीप रेड्डी वांगा का सक्सेस राशियों 100% है. अब स्पिरिट के रिलीज डेट नजदीक आने पर ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस हिट साबित होगी. अभी उनकी तीनों फिल्मों का नेट कलेक्शन 864.24 करोड़ है इसके साथ ही फिल्ममेकर 1000 करोड़ी क्लब में अपनी एंट्री दर्ज करने से बस कुछ ही कदम दूर हैं. अगर उन्होंने 'स्पिरिट' के जरिए 135.76 करोड़ की कमाई कर ली तो 1000 करोड़ के क्लब में उनकी एंट्री पक्की हो जाएगी.  कब रिलीज होगी संदीप रेड्डी वांगा की अगली बड़ी हट स्पिरिट? प्रभास और तृप्ति डिमरी स्पिरिट में लीड रोल प्ले करने वाले हैं. दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज भी देखने को मिल रहा है. हर गुजरते दिन के साथ फैंस का के फिल्म को लेकर क्रेज भी बढ़ता जा रहा है. बता दें, ये फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

Oct 25, 2025 - 23:30
 0
संदीप रेड्डी वांगा का सक्सेस रेट है 100%, 'स्पिरिट' आते ही बनेंगे 1000 करोड़ी डायरेक्टर!

संदीप रेड्डी वांगा अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं. भले उनके फिल्मों को लेकर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली लेकिन उन्होंने हमेशा ही अपने काम से बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है. उनकी फिल्ममेकिंग की स्टाइल को लेकर अक्सर ही वो कंट्रोवर्सी में भी रह चुके हैं. अब बीते कई दिनों से संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में हैं. 

बीते 8 सालों में कैसा रहा संदीप रेड्डी वांगा का करियर? 
पॉपुलर फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपने करियर की शुरुआत अर्जुन रेड्डी से की थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. 8 साल के करियर में फिल्ममेकर ने अभी तक बस तीन फिल्में ही बनाई है. शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया और यहां भी दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया है. बॉक्स ऑफिस पर सबका हाल कैसा रहा है यहां जानें

  • अर्जुन रेड्डी – 32 करोड़
  • कबीर सिंह – 278.24 करोड़
  • एनिमल – 554 करोड़

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने करियर में सिर्फ तीन फिल्में बनाई और वो तीनों ही बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल साबित हुई. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है संदीप रेड्डी वांगा का सक्सेस राशियों 100% है.

अब स्पिरिट के रिलीज डेट नजदीक आने पर ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस हिट साबित होगी. अभी उनकी तीनों फिल्मों का नेट कलेक्शन 864.24 करोड़ है इसके साथ ही फिल्ममेकर 1000 करोड़ी क्लब में अपनी एंट्री दर्ज करने से बस कुछ ही कदम दूर हैं. अगर उन्होंने 'स्पिरिट' के जरिए 135.76 करोड़ की कमाई कर ली तो 1000 करोड़ के क्लब में उनकी एंट्री पक्की हो जाएगी. 

कब रिलीज होगी संदीप रेड्डी वांगा की अगली बड़ी हट स्पिरिट? 
प्रभास और तृप्ति डिमरी स्पिरिट में लीड रोल प्ले करने वाले हैं. दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज भी देखने को मिल रहा है. हर गुजरते दिन के साथ फैंस का के फिल्म को लेकर क्रेज भी बढ़ता जा रहा है. बता दें, ये फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow