श्रद्धा आर्या ने रिवील किया अपने ट्विंस बच्चों का चेहरा, क्यूटनेस पर हार बैठेंगे दिल, जानें- किस पर गए हैं सिया और शौर्य?
'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के ट्विंस बच्चे हाल ही में एक साल के हुए हैं. वहीं एक्ट्रेस ने अब फाइनली अपने लाखों फैंस की इच्छा पूरी करते हुए और अपने जुड़वां बेटे और बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है. श्रद्धा ने अपने ट्विंस बच्चों और पति संग इंस्टाग्राम पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. श्रद्धा आर्या ने दिखाया अपने जुड़वां बच्चों का चेहराबता दें कि श्रद्धा आर्या के जुड़वां बच्चे, सिया और शौर्य, 29 नवंबर को एक साल के हो गए थे. अपने दिल के टुकड़ों का पहला बर्थडे सेलिब्रेट करने के कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस और उनके पति राहुल नांगल ने मंगलवार, 2 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की साथ ही अपने बच्चों का चेहरा भी दिखा दिया. यह पहली बार है जब श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बच्चों के चेहरे दिखाए हैं. श्रद्धा के बच्चों की क्यूटनेस पर फिदा हो जाएंगेश्रद्धा की पोस्ट की शुरुआत सिया और शौर्य की एक प्यारी फैमिली फोटो से हुई, जिसमें वे एक टेबल पर बैठे नजर आ रहेहैं और अपने बर्थडे आउटफिट में काफी क्यूट लग रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपने बेटे को व्हाइट शर्ट और ब्लू ट्राउजर के साथ मैचिंग बो टाई पहनाई थी जबकि उन्होंने अपनी बेटी के लिए पिंक एंड ब्लू कलर की फ्रॉक चुनी थी. अगली तस्वीर में, श्रद्धा ने पिंक कलर की वन-शोल्डर ड्रेस पहनी हुई थी और अपने बेटे को गोद में लिए हुए थीं, जबकि उनके पति ने व्हाइट शर्ट, बेज पैंट और पिंक जैकेट पहनी हुई थी और वे अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थे. View this post on Instagram A post shared by Shraddha Arya (@sarya12) जुड़वां बच्चों के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाईएक अन्य फोटो में कपल एक स्टैंडी के सामने हाथ से दिल बना रहे हैं, जिस पर लिखा था, “सिया और शौर्य वन-डेरफुल हैं.” वेन्यू को नीले, गुलाबी, पीले और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया था. श्रद्धा ने अपने फैंस को अपने जुड़वां बच्चों का बर्थडे केक भी दिखाया, जिस पर इंद्रधनुष और गुब्बारों की डिटेल्स थीं. उन्होंने कैरोसेल को उस मिनिमलिस्टिक जगह की एक झलक दिखाकर खत्म किया जहां सेलिब्रेशन हुआ था. कैप्शन में, श्रद्धा ने लिखा, “सिया और शौर्य, हमारे छोटे टॉरनेडो ऑफिशियली ONE हो गए हैं.” वहीं श्रद्धा आर्या के ट्विंस बच्चों की तस्वीरों पर फैंस अब प्यार लुटा रहे हैं.
'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के ट्विंस बच्चे हाल ही में एक साल के हुए हैं. वहीं एक्ट्रेस ने अब फाइनली अपने लाखों फैंस की इच्छा पूरी करते हुए और अपने जुड़वां बेटे और बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है. श्रद्धा ने अपने ट्विंस बच्चों और पति संग इंस्टाग्राम पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं.
श्रद्धा आर्या ने दिखाया अपने जुड़वां बच्चों का चेहरा
बता दें कि श्रद्धा आर्या के जुड़वां बच्चे, सिया और शौर्य, 29 नवंबर को एक साल के हो गए थे. अपने दिल के टुकड़ों का पहला बर्थडे सेलिब्रेट करने के कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस और उनके पति राहुल नांगल ने मंगलवार, 2 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की साथ ही अपने बच्चों का चेहरा भी दिखा दिया. यह पहली बार है जब श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बच्चों के चेहरे दिखाए हैं.
श्रद्धा के बच्चों की क्यूटनेस पर फिदा हो जाएंगे
श्रद्धा की पोस्ट की शुरुआत सिया और शौर्य की एक प्यारी फैमिली फोटो से हुई, जिसमें वे एक टेबल पर बैठे नजर आ रहेहैं और अपने बर्थडे आउटफिट में काफी क्यूट लग रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपने बेटे को व्हाइट शर्ट और ब्लू ट्राउजर के साथ मैचिंग बो टाई पहनाई थी जबकि उन्होंने अपनी बेटी के लिए पिंक एंड ब्लू कलर की फ्रॉक चुनी थी.
अगली तस्वीर में, श्रद्धा ने पिंक कलर की वन-शोल्डर ड्रेस पहनी हुई थी और अपने बेटे को गोद में लिए हुए थीं, जबकि उनके पति ने व्हाइट शर्ट, बेज पैंट और पिंक जैकेट पहनी हुई थी और वे अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थे.
View this post on Instagram
जुड़वां बच्चों के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई
एक अन्य फोटो में कपल एक स्टैंडी के सामने हाथ से दिल बना रहे हैं, जिस पर लिखा था, “सिया और शौर्य वन-डेरफुल हैं.” वेन्यू को नीले, गुलाबी, पीले और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया था. श्रद्धा ने अपने फैंस को अपने जुड़वां बच्चों का बर्थडे केक भी दिखाया, जिस पर इंद्रधनुष और गुब्बारों की डिटेल्स थीं. उन्होंने कैरोसेल को उस मिनिमलिस्टिक जगह की एक झलक दिखाकर खत्म किया जहां सेलिब्रेशन हुआ था. कैप्शन में, श्रद्धा ने लिखा, “सिया और शौर्य, हमारे छोटे टॉरनेडो ऑफिशियली ONE हो गए हैं.”
वहीं श्रद्धा आर्या के ट्विंस बच्चों की तस्वीरों पर फैंस अब प्यार लुटा रहे हैं.
What's Your Reaction?