रॉयल लुक में रैंप पर उतरीं स्मृति ईरानी, 26 साल बाद नंगे पैर वॉक कर दिखाया फैशन का जलवा, वीडियो वायरल

टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के जरिए एक्टिंग में वापसी कर ली है. इस शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. जब से एक्ट्रेस ग्लैमर वर्ल्ड में लौटी हैं. तब से वो हर दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने रैंप पर अपनी वॉक से जलवे बिखेरे. उनका वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. नंगे पैर स्मृति ईरानी ने किया वॉक दरअसल स्मृति ईरानी ने बॉम्बे फैशन वीक में हिस्सा लिया. इस दौरान एक्ट्रेस ‘तुलसी’ के रूप में नजर आई. उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी पहनी. लाइट मेकअप, गले में लंबा हार और आंखों पर चश्मा लगाए स्मृति का ये लुक काफी रॉयल लग रहा है. खास बात ये है कि एक्ट्रेस ने रैंप पर हाई हील्स के साथ नहीं बल्कि नंगे पैर वॉक किया. उनका ये अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. हर कोई सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है.           View this post on Instagram                       A post shared by Bombay Times (@bombaytimes) मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से शुरू की थी. इसी दौरान उन्हें टीवी शोज में काम करने का मौका मिला और देखते ही देखते वो एक फेमस एक्ट्रेस बन गई. अब शायद 26 साल बाद उन्हें रैंप पर वॉक करते हुए देखा गया. बता दें कि स्मृति कई सालों तक एक्टिंग छोड़ राजनीति में चली गई थी. यहां भी उन्होंने खूब नाम कमाया है.           View this post on Instagram                       A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) इन स्टार्स ने भी लिया फैशन शो में हिस्सा बता दें कि स्मृति ईरानी के अलावा बॉम्बे फैशन वीक में दिव्यांका त्रिपाठी, युविका चौधरी, सनी सिंह, सुमोना चक्रवर्ती और साहेर बम्बा का भी जलवा देखने को मिला. इनके अलावा मौनी रॉय भी ट्रेडिशनल अवतार में सजधज कर रैंप पर डांस करती हुई दिखाई दी. उनका लुक भी खूब चर्चा में बना हुआ है. ये भी पढ़ें - डिलीवरी के बाद कई किलो बढ़ गया था आलिया भट्ट का वजन, फिर इस तरीके से किया कम, एक्ट्रेस ने बताया सीक्रेट  

Oct 4, 2025 - 19:30
 0
रॉयल लुक में रैंप पर उतरीं स्मृति ईरानी, 26 साल बाद नंगे पैर वॉक कर दिखाया फैशन का जलवा, वीडियो वायरल

टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के जरिए एक्टिंग में वापसी कर ली है. इस शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. जब से एक्ट्रेस ग्लैमर वर्ल्ड में लौटी हैं. तब से वो हर दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने रैंप पर अपनी वॉक से जलवे बिखेरे. उनका वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

नंगे पैर स्मृति ईरानी ने किया वॉक

दरअसल स्मृति ईरानी ने बॉम्बे फैशन वीक में हिस्सा लिया. इस दौरान एक्ट्रेस ‘तुलसी’ के रूप में नजर आई. उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी पहनी. लाइट मेकअप, गले में लंबा हार और आंखों पर चश्मा लगाए स्मृति का ये लुक काफी रॉयल लग रहा है. खास बात ये है कि एक्ट्रेस ने रैंप पर हाई हील्स के साथ नहीं बल्कि नंगे पैर वॉक किया. उनका ये अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. हर कोई सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत

स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से शुरू की थी. इसी दौरान उन्हें टीवी शोज में काम करने का मौका मिला और देखते ही देखते वो एक फेमस एक्ट्रेस बन गई. अब शायद 26 साल बाद उन्हें रैंप पर वॉक करते हुए देखा गया. बता दें कि स्मृति कई सालों तक एक्टिंग छोड़ राजनीति में चली गई थी. यहां भी उन्होंने खूब नाम कमाया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

इन स्टार्स ने भी लिया फैशन शो में हिस्सा

बता दें कि स्मृति ईरानी के अलावा बॉम्बे फैशन वीक में दिव्यांका त्रिपाठी, युविका चौधरी, सनी सिंह, सुमोना चक्रवर्ती और साहेर बम्बा का भी जलवा देखने को मिला. इनके अलावा मौनी रॉय भी ट्रेडिशनल अवतार में सजधज कर रैंप पर डांस करती हुई दिखाई दी. उनका लुक भी खूब चर्चा में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें -

डिलीवरी के बाद कई किलो बढ़ गया था आलिया भट्ट का वजन, फिर इस तरीके से किया कम, एक्ट्रेस ने बताया सीक्रेट

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow