राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, 'मेहर' में छा गए शिल्पा शेट्टी के पति

 बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पंजाबी फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुके हैं. उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.  शिल्पा शेट्टी ने भी अपने पति राज कुंद्रा की पहली फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए पति का हौसला बढ़ाया है. आइए जानते हैं क्या है राज कुंद्रा की डेब्यू फिल्म की कहानी.  क्या है 'मेहर' की कहानी?राज कुंद्रा अपनी पहली फिल्म 'मेहर' में 'करमजीत सिंह' नाम के शख्स के किरदार में नजर आएंगे . ट्रेलर की शुरुआत में राज कुंद्रा कहते हैं, 'एक दिन आएगा रंधावा, जब मुझे देखने के लिए तुझे टिकट लेना पड़ेगा'. इसके बाद वे बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते नजर आते हैं. फिर एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जाता है, अपने पापा जैसा तो बॉक्सर नहीं बन सका लेकिन एक्टर तो तू कमाल का बनेगा करमजीत सिंह.  इस लाइन के साथ आपको करमजीत का एक्टिंग सफर शुरू होता दिखेगा. फिल्म में गीता बसरा को करमजीत की पत्नी सिम्मी का किरदार देखा जाएगा. ट्रेलर में इसके बाद फिल्म साइन करने की खुशी में करमजीत और सिम्मी साथ में जश्न मनाते हैं.  जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, एक झूठ सामने आता है, जो उनके रिश्ते को काफी हद तक खराब कर देता है.  इस झूठ की वजह से करमजीत और सिम्मी के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं और उनके रिश्ते में तनाव आ जाता है. ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि करमजीत सिम्मी से एक मौका मांगता है लेकिन वह मना कर देती है और रिश्ता खत्म करने की बात करती है. इस दौरान सिम्मी के पिता भी कहते हैं कि , 'हीरो बनता-बनता डाकू बन गया है तू'.  इस झूठ की वजह से करमजीत के दोस्त भी उससे दूर हो जाते हैं. ट्रेलर के अंत में आप देख सकते हैं कि करमजीत सिंह एक्टिंग छोड़कर फिर से बॉक्सिंग में लौट आता है और इस बार वह पूरी मेहनत से अपनी मंजिल पाने की कोशिश करता है.            View this post on Instagram                       A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) पति के डेब्यू पर शिल्पा शेट्टी ने बढ़ाया हौसला शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के डेब्यू फिल्म के इस ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पंजाबी फिल्मों को एक नया हीरो मिला है लेकिन वह कई सालों से मेरा हीरो है. राज कुंद्रा, फिल्मों की दुनिया में आपका स्वागत है. 'मेहर' की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाये. गाने और अब ट्रेलर दोनों ही शानदार हैं. मैं फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं . 'मेहर' की कहानी संघर्ष, प्यार और परिवार के जज्बे को बखूबी पेश करती है.' आपको बता दें इस फिल्म में राज कुंद्रा और गीता बसरा लीड रोल में नजर आऐंगे. राकेश मेहता इस फिल्म के निर्देशक हैं तो वहीं दिव्या भटनागर ने इस फिल्म की निर्माता हैं. 'मेहर' 5 सितम्बर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

Aug 20, 2025 - 18:30
 0
राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, 'मेहर' में छा गए शिल्पा शेट्टी के पति

 बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पंजाबी फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुके हैं. उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.  शिल्पा शेट्टी ने भी अपने पति राज कुंद्रा की पहली फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए पति का हौसला बढ़ाया है. आइए जानते हैं क्या है राज कुंद्रा की डेब्यू फिल्म की कहानी. 

क्या है 'मेहर' की कहानी?
राज कुंद्रा अपनी पहली फिल्म 'मेहर' में 'करमजीत सिंह' नाम के शख्स के किरदार में नजर आएंगे . ट्रेलर की शुरुआत में राज कुंद्रा कहते हैं, 'एक दिन आएगा रंधावा, जब मुझे देखने के लिए तुझे टिकट लेना पड़ेगा'. इसके बाद वे बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते नजर आते हैं. फिर एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जाता है, अपने पापा जैसा तो बॉक्सर नहीं बन सका लेकिन एक्टर तो तू कमाल का बनेगा करमजीत सिंह.  इस लाइन के साथ आपको करमजीत का एक्टिंग सफर शुरू होता दिखेगा. फिल्म में गीता बसरा को करमजीत की पत्नी सिम्मी का किरदार देखा जाएगा.

ट्रेलर में इसके बाद फिल्म साइन करने की खुशी में करमजीत और सिम्मी साथ में जश्न मनाते हैं.  जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, एक झूठ सामने आता है, जो उनके रिश्ते को काफी हद तक खराब कर देता है.  इस झूठ की वजह से करमजीत और सिम्मी के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं और उनके रिश्ते में तनाव आ जाता है. ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि करमजीत सिम्मी से एक मौका मांगता है लेकिन वह मना कर देती है और रिश्ता खत्म करने की बात करती है. इस दौरान सिम्मी के पिता भी कहते हैं कि , 'हीरो बनता-बनता डाकू बन गया है तू'.  इस झूठ की वजह से करमजीत के दोस्त भी उससे दूर हो जाते हैं. ट्रेलर के अंत में आप देख सकते हैं कि करमजीत सिंह एक्टिंग छोड़कर फिर से बॉक्सिंग में लौट आता है और इस बार वह पूरी मेहनत से अपनी मंजिल पाने की कोशिश करता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

पति के डेब्यू पर शिल्पा शेट्टी ने बढ़ाया हौसला 
शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के डेब्यू फिल्म के इस ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पंजाबी फिल्मों को एक नया हीरो मिला है लेकिन वह कई सालों से मेरा हीरो है. राज कुंद्रा, फिल्मों की दुनिया में आपका स्वागत है. 'मेहर' की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाये. गाने और अब ट्रेलर दोनों ही शानदार हैं. मैं फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं . 'मेहर' की कहानी संघर्ष, प्यार और परिवार के जज्बे को बखूबी पेश करती है.' 
आपको बता दें इस फिल्म में राज कुंद्रा और गीता बसरा लीड रोल में नजर आऐंगे. राकेश मेहता इस फिल्म के निर्देशक हैं तो वहीं दिव्या भटनागर ने इस फिल्म की निर्माता हैं. 'मेहर' 5 सितम्बर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow