‘मैं महाराष्ट्र की मुल्गी हूं..’, शिल्पा शेट्टी ने मराठी भाषा विवाद पर कही चौंकाने वाली बात, जानिए क्या बोलीं

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘KD: द डेविल' का धांसू टीजर रिलीज हो चुका है. जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं टीजर लॉन्च इवेंट में शिल्पा शेट्टी ने महाराष्ट्र में चल रहे मराठी भाषा विवाद पर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं भी महाराष्ट्र की मुल्गी हूं..’ ‘KD: द डेविल' का ट्रेलर हुआ रिलीज फिल्म ‘KD: द डेविल' में शिल्पा शेट्टी काफी सालों बाद एक्टर संजय दत्त संग बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. ऐसे में फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. वहीं आज यानि गुरुवार को एक शानदार इवेंट में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया. इस दौरान शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त समेत फिल्म की पूरी कास्ट वहां मौजूद रही.           View this post on Instagram                       A post shared by TCX.official (@tellychakkar) मराठी भाषा विवाद पर शिल्पा शेट्टी ने कही ये बात इसी दौरान शिल्पा शेट्टी से सवाल किया गया कि वो महाराष्ट्र में चल रहे मराठी भाषा विवाद पर क्या कहना चाहेंगी, ‘तो एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं महाराष्ट्र की मुल्गी हूं, लेकिन आज केडी फिल्म की बात कर रहे हैं तो किसी और विवाद को बढ़ावा नहीं देंगे. हमारी फिल्म कई भाषाओं में आ रही है, तो हम इसे मराठी में भी डब कर सकते हैं.’           View this post on Instagram                       A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) कब रिलीज होगी शिल्पा-संजय की ‘KD: द डेविल'? बात करें फिल्म ‘KD: द डेविल' की तो इसमें शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त के अलावा एक्ट्रेस नोरा फतेही पर अहम किरदार में नजर आएंगी. ये फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है. जो हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होने वाली है. अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है. बता दें कि शिल्पा शेट्टी इस फिल्म से पहले ‘निकम्मे’ में नजर आई थी. ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी. अब एक्ट्रेस तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है. ये भी पढ़ें - ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का वो एपिसोड, जिससे फैंस को लगा था सदमा, आज तक नहीं टूटा इसकी टीआरपी का रिकॉर्ड    

Jul 10, 2025 - 19:30
 0
‘मैं महाराष्ट्र की मुल्गी हूं..’, शिल्पा शेट्टी ने मराठी भाषा विवाद पर कही चौंकाने वाली बात, जानिए क्या बोलीं

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘KD: द डेविल' का धांसू टीजर रिलीज हो चुका है. जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं टीजर लॉन्च इवेंट में शिल्पा शेट्टी ने महाराष्ट्र में चल रहे मराठी भाषा विवाद पर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं भी महाराष्ट्र की मुल्गी हूं..’

‘KD: द डेविल' का ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म ‘KD: द डेविल' में शिल्पा शेट्टी काफी सालों बाद एक्टर संजय दत्त संग बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. ऐसे में फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. वहीं आज यानि गुरुवार को एक शानदार इवेंट में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया. इस दौरान शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त समेत फिल्म की पूरी कास्ट वहां मौजूद रही.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

मराठी भाषा विवाद पर शिल्पा शेट्टी ने कही ये बात

इसी दौरान शिल्पा शेट्टी से सवाल किया गया कि वो महाराष्ट्र में चल रहे मराठी भाषा विवाद पर क्या कहना चाहेंगी, ‘तो एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं महाराष्ट्र की मुल्गी हूं, लेकिन आज केडी फिल्म की बात कर रहे हैं तो किसी और विवाद को बढ़ावा नहीं देंगे. हमारी फिल्म कई भाषाओं में आ रही है, तो हम इसे मराठी में भी डब कर सकते हैं.’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

कब रिलीज होगी शिल्पा-संजय की ‘KD: द डेविल'?

बात करें फिल्म ‘KD: द डेविल' की तो इसमें शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त के अलावा एक्ट्रेस नोरा फतेही पर अहम किरदार में नजर आएंगी. ये फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है. जो हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होने वाली है. अभी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है. बता दें कि शिल्पा शेट्टी इस फिल्म से पहले ‘निकम्मे’ में नजर आई थी. ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी. अब एक्ट्रेस तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है.

ये भी पढ़ें -

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का वो एपिसोड, जिससे फैंस को लगा था सदमा, आज तक नहीं टूटा इसकी टीआरपी का रिकॉर्ड

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow