फिल्म ‘हक’ के रिलीज होने की राह हुई साफ, इंदौर हाई कोर्ट ने खारिज की शाहबानो की बेटी की याचिका

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ के रिलीज़ पर अब कोई रोक नहीं रहेगी. मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शाहबानो की बेटी सिद्दीकी बेगम खान द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है. इस याचिका में फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की गई थी. याचिका में शाहबानो ने कही थी ये बात दरअसल शाहबानो की बेटी सिद्दीकी बेगम का आरोप था कि फिल्म ‘हक’ में उनकी मां शाहबानो के जीवन से जुड़े घटनाक्रम को बिना अनुमति और तथ्यों से परे दर्शाया गया है. उन्होंने अदालत से मांग की थी कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए. वहीं, फिल्म निर्माता जंगली पिक्चर्स की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ऋतिक गुप्ता और अजय बगड़िया ने अदालत में दलील दी कि फिल्म एक काल्पनिक कथा पर आधारित है और इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है. कब रिलीज होगी इमरान हाशमी की ‘हक’? अदालत ने निर्माताओं के तर्कों से सहमति जताते हुए याचिका को खारिज कर दिया. इस मामले में मंगलवार को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो बुधवार को सुनाया गया. इमरान हाशमी की ये फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में यामी गौतम ने एक्टर की पत्नी का रोल निभाया है. क्या है ‘हक’ की कहानी ? फिल्म की कहानी में 1980–90 का दौर दिखाया गया है. जब देश में महिलाओं के अधिकारों और तलाक के कानूनों पर बहुत चर्चा हो रही थी. इसमें एक्ट्रेस यामी गौतम ने शाजिया बानो नाम की एक मुस्लिम महिला का किरदार निभाया है. जिनके पति अब्बास खान (इमरान हाशमी) उसे छोड़ देता है. अब्बास धर्म का सहारा लेकर अपने गलत कामों को सही बताने की कोशिश करता है और दूसरी शादी कर लेता है और तलाक के नियमों का गलत इस्तेमाल करता है. इसके लिए फिर शाजिया अदालत जाती है. ये भी पढ़ें - गौरव खन्ना कौन हैं? कितने हिट शोज दिए हैं? नेटवर्थ कितनी है? Bigg Boss 19 के विनर की रेस में टीवी सुपरस्टार हैं सबसे आगे  

Nov 6, 2025 - 15:30
 0
फिल्म ‘हक’ के रिलीज होने की राह हुई साफ, इंदौर हाई कोर्ट ने खारिज की शाहबानो की बेटी की याचिका

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ के रिलीज़ पर अब कोई रोक नहीं रहेगी. मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शाहबानो की बेटी सिद्दीकी बेगम खान द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है. इस याचिका में फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की गई थी.

याचिका में शाहबानो ने कही थी ये बात

दरअसल शाहबानो की बेटी सिद्दीकी बेगम का आरोप था कि फिल्म ‘हक’ में उनकी मां शाहबानो के जीवन से जुड़े घटनाक्रम को बिना अनुमति और तथ्यों से परे दर्शाया गया है. उन्होंने अदालत से मांग की थी कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए. वहीं, फिल्म निर्माता जंगली पिक्चर्स की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ऋतिक गुप्ता और अजय बगड़िया ने अदालत में दलील दी कि फिल्म एक काल्पनिक कथा पर आधारित है और इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है.

कब रिलीज होगी इमरान हाशमी की ‘हक’?

अदालत ने निर्माताओं के तर्कों से सहमति जताते हुए याचिका को खारिज कर दिया. इस मामले में मंगलवार को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो बुधवार को सुनाया गया. इमरान हाशमी की ये फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में यामी गौतम ने एक्टर की पत्नी का रोल निभाया है.

क्या है ‘हक’ की कहानी ?

फिल्म की कहानी में 1980–90 का दौर दिखाया गया है. जब देश में महिलाओं के अधिकारों और तलाक के कानूनों पर बहुत चर्चा हो रही थी. इसमें एक्ट्रेस यामी गौतम ने शाजिया बानो नाम की एक मुस्लिम महिला का किरदार निभाया है. जिनके पति अब्बास खान (इमरान हाशमी) उसे छोड़ देता है. अब्बास धर्म का सहारा लेकर अपने गलत कामों को सही बताने की कोशिश करता है और दूसरी शादी कर लेता है और तलाक के नियमों का गलत इस्तेमाल करता है. इसके लिए फिर शाजिया अदालत जाती है.

ये भी पढ़ें -

गौरव खन्ना कौन हैं? कितने हिट शोज दिए हैं? नेटवर्थ कितनी है? Bigg Boss 19 के विनर की रेस में टीवी सुपरस्टार हैं सबसे आगे

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow