धर्मेद्र की प्रेयर मीट के बाद इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, तस्वीरें दिखाकर लिखा- 'मेरे इमोशंस अब...'

बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में 24 नवंबर, सोमवार को निधन हो गया था. उसी दिन दोपहरा को उनका दाह संस्कार किया गया था. वहीं देओल परिवार ने 27 नवंबर, गुरुवार को धर्मेंद्र की प्रेयर मीट होस्ट की थी. इस प्रार्थना सभा में दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और ऐश्वर्या राय तक तमाम सितारे पहुंचे थे. वहीं दिगग्ज अभिनेता की प्रेयर मीट के बाद हेमा मालिनी फिर इमोशनल हो गईं. उन्होंने धर्मेंद्र को याद करते हुए पति संग अपनी कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की और साथ ही रूला देने वाला कैप्शन भी लिखा है. धर्मेंद्र को याद कर फिर इमोशनल हुईं हेमा मालिनीहेमा मालिनी ने शुक्रवार की सुबह अपने इंस्टा अकाउंट पर एक बार फिर धर्मेंद्र संग अपनी कई अनमोल यादें तस्वीरें को जरिए फैंस के साथ शेयर कीं. कुछ तस्वीरों में उनकी बेटियां अहाना और ईशा देओल भी नजर आ रही हैं. एक तस्वीर शायद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एनिवर्सरी की है जिसमें वे बड़ी सी वरमाला साथ में पहने हुए नजर आ रहे हैं. एक और तस्वीर में धर्मेंद्र के हाथ मे बर्थडे का कार्ड नजर आ रहा है और हेमा उनके साथ बैठी हुई हैं. वहीं एक अन्य तस्वीर में दोनों प्यार से एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं. हेमा और धर्मेंद्र की इन अनदेखी तस्वीरों के देखकर फैंस का कलेजा फट रहा है.             View this post on Instagram                       A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini) हेमा ने तस्वीरें शेयर कर लिखा रूला देने वाला कैप्शनवहीं हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग अपनी अनमोल तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, “ कुछ प्यारे फैमिली मोमेंट्स... बेहद अनमोल तस्वीरें, मुझे पता है कि तस्वीरों की भरमार है, लेकिन ये पहले नहीं देखी गई हैं और इन्हें देखकर मेरी भावनाएं और पुरानी यादें उमड़ रही हैं.” गुरुवार को भी हेमा ने एक्स पर शेयर की थी धर्मेंद्र संग अनदेखी तस्वीरेंधर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद गुरुवार को हेमा मालिनी ने एक्स अकाउंट पर पहली पोस्ट की थी. उस दौरान भी एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत पति संग कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की थी. साथ ही बेहद इमोशनल नोट में लिखा था, "धरम जी, मेरे लिए वो बहुत कुछ थे. एक प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, हर मुश्किल घड़ी में मेरे लिए सबसे ज़रूरी इंसान .दरअसल, वो मेरे लिए सब कुछ थे! और हमेशा अच्छे-बुरे वक़्त में मेरे साथ रहे हैं. अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से, और हमेशा सभी के लिए प्यार और रुचि दिखाते हुए, उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया थाय  एक पब्लिक पर्सनैलिटी के रूप में, उनकी प्रतिभा, उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी यूनिवर्सल अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच एक अद्वितीय प्रतीक के रूप में स्थापित किया. फिल्म इंडस्ट्री में उनकी स्थायी प्रसिद्धि और उपलब्धियां हमेशा रहेंगी. मेरा व्यक्तिगत नुकसान डिस्क्राइब नहीं किया जा सकता है और जो शून्य पैदा हुआ है, वह जीवन भर बना रहेगा. सालों के साथ के बाद, मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेरों यादें बची हैं..."    Dharam ji❤️He was many things to me. Loving Husband, adoring Father of our two girls, Esha & Ahaana, Friend, Philosopher, Guide, Poet, my ‘go to’ person in all times of need - in fact, he was everything to me! And always has been through good times and bad. He endeared himself… pic.twitter.com/WVyncqlxK5 — Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025      

Nov 28, 2025 - 12:30
 0
धर्मेद्र की प्रेयर मीट के बाद इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, तस्वीरें दिखाकर लिखा- 'मेरे इमोशंस अब...'

बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में 24 नवंबर, सोमवार को निधन हो गया था. उसी दिन दोपहरा को उनका दाह संस्कार किया गया था. वहीं देओल परिवार ने 27 नवंबर, गुरुवार को धर्मेंद्र की प्रेयर मीट होस्ट की थी. इस प्रार्थना सभा में दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और ऐश्वर्या राय तक तमाम सितारे पहुंचे थे. वहीं दिगग्ज अभिनेता की प्रेयर मीट के बाद हेमा मालिनी फिर इमोशनल हो गईं. उन्होंने धर्मेंद्र को याद करते हुए पति संग अपनी कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की और साथ ही रूला देने वाला कैप्शन भी लिखा है.

धर्मेंद्र को याद कर फिर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने शुक्रवार की सुबह अपने इंस्टा अकाउंट पर एक बार फिर धर्मेंद्र संग अपनी कई अनमोल यादें तस्वीरें को जरिए फैंस के साथ शेयर कीं. कुछ तस्वीरों में उनकी बेटियां अहाना और ईशा देओल भी नजर आ रही हैं. एक तस्वीर शायद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की एनिवर्सरी की है जिसमें वे बड़ी सी वरमाला साथ में पहने हुए नजर आ रहे हैं. एक और तस्वीर में धर्मेंद्र के हाथ मे बर्थडे का कार्ड नजर आ रहा है और हेमा उनके साथ बैठी हुई हैं. वहीं एक अन्य तस्वीर में दोनों प्यार से एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं. हेमा और धर्मेंद्र की इन अनदेखी तस्वीरों के देखकर फैंस का कलेजा फट रहा है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

हेमा ने तस्वीरें शेयर कर लिखा रूला देने वाला कैप्शन
वहीं हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग अपनी अनमोल तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, “ कुछ प्यारे फैमिली मोमेंट्स... बेहद अनमोल तस्वीरें, मुझे पता है कि तस्वीरों की भरमार है, लेकिन ये पहले नहीं देखी गई हैं और इन्हें देखकर मेरी भावनाएं और पुरानी यादें उमड़ रही हैं.”

गुरुवार को भी हेमा ने एक्स पर शेयर की थी धर्मेंद्र संग अनदेखी तस्वीरें
धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद गुरुवार को हेमा मालिनी ने एक्स अकाउंट पर पहली पोस्ट की थी. उस दौरान भी एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत पति संग कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की थी. साथ ही बेहद इमोशनल नोट में लिखा था, "धरम जी, मेरे लिए वो बहुत कुछ थे. एक प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, हर मुश्किल घड़ी में मेरे लिए सबसे ज़रूरी इंसान .दरअसल, वो मेरे लिए सब कुछ थे! और हमेशा अच्छे-बुरे वक़्त में मेरे साथ रहे हैं. अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से, और हमेशा सभी के लिए प्यार और रुचि दिखाते हुए, उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया थाय 

एक पब्लिक पर्सनैलिटी के रूप में, उनकी प्रतिभा, उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी यूनिवर्सल अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच एक अद्वितीय प्रतीक के रूप में स्थापित किया. फिल्म इंडस्ट्री में उनकी स्थायी प्रसिद्धि और उपलब्धियां हमेशा रहेंगी. मेरा व्यक्तिगत नुकसान डिस्क्राइब नहीं किया जा सकता है और जो शून्य पैदा हुआ है, वह जीवन भर बना रहेगा. सालों के साथ के बाद, मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेरों यादें बची हैं..." 

 

 

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow