'द राजा साब' ही नहीं, इन 9 फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे प्रभास, देखें लिस्ट

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसने फिल्म को लेकर फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया है. प्रभास के पास 'द राजा साब' के अलावा कई शानदार फिल्में लाइनअप हैं. इनमें से कई सीक्वल्स हैं जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. द राजा साबप्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है. अब आखिरकार 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में संजय दत्त विलेन अवतार में दिखाई देंगे. वहीं मालविका मोहनन भी 'द राजा साब' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी.   कल्कि 2898 एडी 2'कल्कि 2898 एडी 2' साल 2024 में रिलीज हुई पीरियड-ड्रामा 'कल्कि 2898 एडी' का सीक्वल है. फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण भी नजर आए थे. अब सीक्वल में एक बार फिर प्रभास के साथ बिग बी और कमल हासन होंगे. हालांकि दीपिका फिल्म के सीक्वल से बाहर हो गई हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी 2' साल 2026 के आखिर में रिलीज हो सकती है. स्पिरिटबहुचर्चित फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी इश्क फरमाती नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था. हालांकि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से मतभेद के चलते एक्ट्रेस फिल्म से बाहर हो गईं. फिलहाल 'स्पिरिट' की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.  सालार पार्ट 2- शौर्यंगा पर्वमप्रभास की फिल्म 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. अब फैंस को इसके सीक्वल का इंतजार है. 'सालार पार्ट 2- शौर्यंगा पर्वम' की अनाउंसमेंट हो चुकी है. लेकिन अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. फौजीप्रभास के पास हनु राघवपुडी के डायरेक्शन वाली फिल्म 'फौजी' भी है. इस फिल्म में भारत की आजादी से पहले की कहानी दिखाई जाएगी जिसमें प्रभास एक सैनिक के रोल में दिखेंगे. सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक 'फौजी' का बजट 600 करोड़ रुपए है. प्रभास डायरेक्टर लोकेश कनगराज के एक फिल्म में नजर आएंगे. एक्टर के पास प्रशांत वर्मा के साथ भी एक फिल्म है जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है. प्रभास माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा एक्टर ने केजीएफ के निर्माता होम्बले फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों के लिए 450 करोड़ रुपए की डील साइन की है.

Sep 30, 2025 - 19:30
 0
'द राजा साब' ही नहीं, इन 9 फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे प्रभास, देखें लिस्ट

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसने फिल्म को लेकर फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया है. प्रभास के पास 'द राजा साब' के अलावा कई शानदार फिल्में लाइनअप हैं. इनमें से कई सीक्वल्स हैं जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

द राजा साब
प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है. अब आखिरकार 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में संजय दत्त विलेन अवतार में दिखाई देंगे. वहीं मालविका मोहनन भी 'द राजा साब' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी.  

कल्कि 2898 एडी 2
'कल्कि 2898 एडी 2' साल 2024 में रिलीज हुई पीरियड-ड्रामा 'कल्कि 2898 एडी' का सीक्वल है. फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण भी नजर आए थे. अब सीक्वल में एक बार फिर प्रभास के साथ बिग बी और कमल हासन होंगे. हालांकि दीपिका फिल्म के सीक्वल से बाहर हो गई हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी 2' साल 2026 के आखिर में रिलीज हो सकती है.

स्पिरिट
बहुचर्चित फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी इश्क फरमाती नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था. हालांकि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से मतभेद के चलते एक्ट्रेस फिल्म से बाहर हो गईं. फिलहाल 'स्पिरिट' की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. 

सालार पार्ट 2- शौर्यंगा पर्वम
प्रभास की फिल्म 'सालार' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. अब फैंस को इसके सीक्वल का इंतजार है. 'सालार पार्ट 2- शौर्यंगा पर्वम' की अनाउंसमेंट हो चुकी है. लेकिन अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

फौजी
प्रभास के पास हनु राघवपुडी के डायरेक्शन वाली फिल्म 'फौजी' भी है. इस फिल्म में भारत की आजादी से पहले की कहानी दिखाई जाएगी जिसमें प्रभास एक सैनिक के रोल में दिखेंगे. सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक 'फौजी' का बजट 600 करोड़ रुपए है.

प्रभास डायरेक्टर लोकेश कनगराज के एक फिल्म में नजर आएंगे. एक्टर के पास प्रशांत वर्मा के साथ भी एक फिल्म है जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है. प्रभास माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा एक्टर ने केजीएफ के निर्माता होम्बले फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों के लिए 450 करोड़ रुपए की डील साइन की है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow