जवान दिखने के लिए कराई थी सर्जरी, भूखी रहती थीं हसीना! शेफाली की मौत के बाद एक्ट्रेस का खुलासा

Shocking Revealation On Sridevi: शेफाली जरीवाला अपनी मौत से पहले एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं. ऐसे में अब जवान दिखने के लिए की जाने वाली सर्जरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस बीच एक्ट्रेस पायल घोष ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. पायल ने बताया है कि श्रीदेवी अपनी बढ़ती उम्र को लेकर बहुत परेशान रहती थीं.  श्रीदेवी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए पायल ने बताया कि यंग दिखने के लिए उन्होंने कुछ कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी. पायल ने कहा- 'साल 2017 की बात है जब मैं उनसे ओशिवारा में एक क्लिनिक पर मिली थी. हमारी बातचीत बस दो मिनट की थी.' कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी और भूखी रहती थीं श्रीदेवीपायल घोष ने आगे कहा- 'मैं हमेशा उनकी खूबसूरती और अंदाज की फैन रही हूं, इसलिए मैंने उनसे उनकी खूबसूरती का राज पूछा. मुझे हैरानी हुई जब उन्होंने कहा कि वो उम्र बढ़ने के डर से कॉस्मेटिक सर्जरी कराती हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि वजन बनाए रखने और फिट दिखने के लिए वो खुद को भूखा रखती थीं. श्रीदेवी से उस बात के बाद मेरा सोचने का तरीका बदल गया.' शेफाली जरीवाला की मौत पर बोलीं पायल घोषपायल कहती हैं- 'श्रीदेवी से उस बातचीत का मेरी जिंदगी पर बड़ा असर पड़ा. उसी वक्त मैंने अपने सभी स्किन ट्रीटमेंट्स को बंद करने का फैसला किया. मैं नहीं चाहती थी कि मेरी जिंदगी भी ऐसी हो. पहले श्रीदेवी जी ने ये किया था और अब शेफाली जरीवाला की मौत एक बहुत ही दुख की और चौंकाने वाली मिसाल है कि कैसे एक्टर्स बोटॉक्स, फिलर्स और इस तरह के ट्रीटमेंट्स के चलते अपनी जिंदगी जल्दी गवां रहे हैं. ये दुख और अफसोस की बात भी है.' 'ये ट्रीटमेंट्स एक्टर्स की जान ले रहे हैं'एंटी एजिंग ट्रीटमेंट्स को लेकर पायल ने कहा- 'ये ट्रीटमेंट्स एक्टर्स की जान ले रहे हैं. मुझे लगता है कि जिंदगी से ज्यादा कुछ भी अहम नहीं होता, है न? मैं सच में उम्मीद करती हूं कि एक्टर्स इन मौतों से सबक लें और ऐसे ट्रीटमेंट्स और दवाओं से दूर रहें.' शेफाली जरीवाला ले रही थीं एंटी एजिंग दवाएं'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात को मौत हो गई थी. खबरों के मुताबिक वो एंटी-एजिंग सप्लीमेंट्स सहित कई तरह की दवाएं ले रही थीं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने खाली पेट दवाएं ली थीं, जिससे उनका ब्लड प्रेशर बहुत नीचे चला गया और इसी वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई.

Jul 1, 2025 - 19:30
 0
जवान दिखने के लिए कराई थी सर्जरी, भूखी रहती थीं हसीना! शेफाली की मौत के बाद एक्ट्रेस का खुलासा

Shocking Revealation On Sridevi: शेफाली जरीवाला अपनी मौत से पहले एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं. ऐसे में अब जवान दिखने के लिए की जाने वाली सर्जरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस बीच एक्ट्रेस पायल घोष ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. पायल ने बताया है कि श्रीदेवी अपनी बढ़ती उम्र को लेकर बहुत परेशान रहती थीं. 

श्रीदेवी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए पायल ने बताया कि यंग दिखने के लिए उन्होंने कुछ कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी. पायल ने कहा- 'साल 2017 की बात है जब मैं उनसे ओशिवारा में एक क्लिनिक पर मिली थी. हमारी बातचीत बस दो मिनट की थी.'

कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी और भूखी रहती थीं श्रीदेवी
पायल घोष ने आगे कहा- 'मैं हमेशा उनकी खूबसूरती और अंदाज की फैन रही हूं, इसलिए मैंने उनसे उनकी खूबसूरती का राज पूछा. मुझे हैरानी हुई जब उन्होंने कहा कि वो उम्र बढ़ने के डर से कॉस्मेटिक सर्जरी कराती हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि वजन बनाए रखने और फिट दिखने के लिए वो खुद को भूखा रखती थीं. श्रीदेवी से उस बात के बाद मेरा सोचने का तरीका बदल गया.'

शेफाली जरीवाला की मौत पर बोलीं पायल घोष
पायल कहती हैं- 'श्रीदेवी से उस बातचीत का मेरी जिंदगी पर बड़ा असर पड़ा. उसी वक्त मैंने अपने सभी स्किन ट्रीटमेंट्स को बंद करने का फैसला किया. मैं नहीं चाहती थी कि मेरी जिंदगी भी ऐसी हो. पहले श्रीदेवी जी ने ये किया था और अब शेफाली जरीवाला की मौत एक बहुत ही दुख की और चौंकाने वाली मिसाल है कि कैसे एक्टर्स बोटॉक्स, फिलर्स और इस तरह के ट्रीटमेंट्स के चलते अपनी जिंदगी जल्दी गवां रहे हैं. ये दुख और अफसोस की बात भी है.'

'ये ट्रीटमेंट्स एक्टर्स की जान ले रहे हैं'
एंटी एजिंग ट्रीटमेंट्स को लेकर पायल ने कहा- 'ये ट्रीटमेंट्स एक्टर्स की जान ले रहे हैं. मुझे लगता है कि जिंदगी से ज्यादा कुछ भी अहम नहीं होता, है न? मैं सच में उम्मीद करती हूं कि एक्टर्स इन मौतों से सबक लें और ऐसे ट्रीटमेंट्स और दवाओं से दूर रहें.'

शेफाली जरीवाला ले रही थीं एंटी एजिंग दवाएं
'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात को मौत हो गई थी. खबरों के मुताबिक वो एंटी-एजिंग सप्लीमेंट्स सहित कई तरह की दवाएं ले रही थीं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने खाली पेट दवाएं ली थीं, जिससे उनका ब्लड प्रेशर बहुत नीचे चला गया और इसी वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow