कैसा खाना खाता है देओल परिवार? जानें कब नॉनवेज को हाथ भी नहीं लगाते धर्मेंद्र, ईशा देओल ने सब कुछ बताया
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल ही में अपने परिवार की लाइफस्टाइल और खाने-पीने की आदतों पर इंट्रेस्टिंग बातें शेयर कीं, जिससे फैंस को देओल परिवार की जिंदगी की झलक देखने का मौका मिला. उनके एक्सपीरियंस न केवल उनके परिवार के बीच के प्यार को दर्शाते हैं. ईशा ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू में अपने परिवार की लाइफस्टाइल और खाने-पीने की पसंद को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उनके घर में खाने को लेकर अलग-अलग पसंद जरूर हैं, लेकिन बेटियों की पसंद हर बार जीत जाती है. ईशा ने बताया कैसा खाना खाता है देओल परिवार ईशा ने कहा कि वह खुद बचपन से ही साउथ इंडियन खाना खाकर बड़ी हुई हैं और उनकी डाइट में इडली, डोसा, सांभर, चटनी और दही-चावल हमेशा शामिल रहते हैं. यही वजह है कि अब उनकी बेटियों ने भी इन डिशेज को अपना लिया है. इतना ही नहीं, उनकी बेटियां कुक से बार-बार कहती हैं कि हफ्ते में कई बार इडली-सांभर बनाकर दें. यह देखकर उन्हें खुशी होती है कि उनकी अगली पीढ़ी भी इन टेस्टी खानों को पसंद करती है. View this post on Instagram A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol) एक-दूसरे का ख्याल रखते दिखते है धर्मेंद्र और हेमा ईशा ने इस दौरान अपने पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी के रिश्ते की एक प्यारी झलक भी साझा की. उन्होंने बताया कि उनके पापा हमेशा मां की पसंद का ख्याल रखते हैं. हेमा मालिनी को नॉनवेज की स्मेल बर्दाश्त नहीं है, इसलिए जब भी धर्मेंद्र उनके साथ रहते हैं तो पूरी तरह वेजिटेरियन बन जाते हैं. हालांकि, बाहर शूटिंग के दौरान कभी-कभी वह नॉनवेज डिश खाते हैं, लेकिन तब भी वे यह काम अलग कमरे में जाकर करते हैं ताकि हेमा को कोई दिक्कत न हो. ईशा कहती हैं कि उन्होंने खुद कई बार अपने माता-पिता को इस तरह एक-दूसरे का ख्याल रखते देखा है और उनके रिश्ते की यही खूबसूरती है. View this post on Instagram A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol) धर्मेंद्र और हेमा की लव स्टोरी धर्मेंद्र और हेमा का रिश्ता हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित कहानियों में से एक है. 70 के दशक में जब दोनों ने शोले, सीता और गीता, राजा जानी और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में काम किया तो उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब सराहा गया. धीरे-धीरे यह कैमिस्ट्री असल जिंदगी के प्यार में बदल गई. हालांकि, उस वक्त धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे, लेकिन साल 1980 में दोनों ने शादी कर ली. इस शादी पर समाज और मीडिया ने काफी सवाल उठाए, फिर भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा. आज भी धर्मेंद्र और हेमा का रिश्ता मिसाल माना जाता है. उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल ने कुछ समय फिल्मों में काम किया और बाद में अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दिया. ईशा मानती हैं कि उनके माता-पिता के बीच का आपसी रिस्पेक्ट और प्यार ही उन्हें आज भी इतना मजबूत बनाए हुए है.
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल ही में अपने परिवार की लाइफस्टाइल और खाने-पीने की आदतों पर इंट्रेस्टिंग बातें शेयर कीं, जिससे फैंस को देओल परिवार की जिंदगी की झलक देखने का मौका मिला. उनके एक्सपीरियंस न केवल उनके परिवार के बीच के प्यार को दर्शाते हैं.
ईशा ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू में अपने परिवार की लाइफस्टाइल और खाने-पीने की पसंद को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि उनके घर में खाने को लेकर अलग-अलग पसंद जरूर हैं, लेकिन बेटियों की पसंद हर बार जीत जाती है.
ईशा ने बताया कैसा खाना खाता है देओल परिवार
ईशा ने कहा कि वह खुद बचपन से ही साउथ इंडियन खाना खाकर बड़ी हुई हैं और उनकी डाइट में इडली, डोसा, सांभर, चटनी और दही-चावल हमेशा शामिल रहते हैं. यही वजह है कि अब उनकी बेटियों ने भी इन डिशेज को अपना लिया है. इतना ही नहीं, उनकी बेटियां कुक से बार-बार कहती हैं कि हफ्ते में कई बार इडली-सांभर बनाकर दें. यह देखकर उन्हें खुशी होती है कि उनकी अगली पीढ़ी भी इन टेस्टी खानों को पसंद करती है.
View this post on Instagram
एक-दूसरे का ख्याल रखते दिखते है धर्मेंद्र और हेमा
ईशा ने इस दौरान अपने पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी के रिश्ते की एक प्यारी झलक भी साझा की. उन्होंने बताया कि उनके पापा हमेशा मां की पसंद का ख्याल रखते हैं. हेमा मालिनी को नॉनवेज की स्मेल बर्दाश्त नहीं है, इसलिए जब भी धर्मेंद्र उनके साथ रहते हैं तो पूरी तरह वेजिटेरियन बन जाते हैं.
हालांकि, बाहर शूटिंग के दौरान कभी-कभी वह नॉनवेज डिश खाते हैं, लेकिन तब भी वे यह काम अलग कमरे में जाकर करते हैं ताकि हेमा को कोई दिक्कत न हो. ईशा कहती हैं कि उन्होंने खुद कई बार अपने माता-पिता को इस तरह एक-दूसरे का ख्याल रखते देखा है और उनके रिश्ते की यही खूबसूरती है.
View this post on Instagram
धर्मेंद्र और हेमा की लव स्टोरी
धर्मेंद्र और हेमा का रिश्ता हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित कहानियों में से एक है. 70 के दशक में जब दोनों ने शोले, सीता और गीता, राजा जानी और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में काम किया तो उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब सराहा गया.
धीरे-धीरे यह कैमिस्ट्री असल जिंदगी के प्यार में बदल गई. हालांकि, उस वक्त धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे, लेकिन साल 1980 में दोनों ने शादी कर ली. इस शादी पर समाज और मीडिया ने काफी सवाल उठाए, फिर भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा.
आज भी धर्मेंद्र और हेमा का रिश्ता मिसाल माना जाता है. उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल ने कुछ समय फिल्मों में काम किया और बाद में अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दिया. ईशा मानती हैं कि उनके माता-पिता के बीच का आपसी रिस्पेक्ट और प्यार ही उन्हें आज भी इतना मजबूत बनाए हुए है.
What's Your Reaction?