'कृष 4' में क्यों हो रही देरी? राकेश रोशन ने बताई वजह, रिलीज डेट का भी किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म कृष के तीनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब फैंस को 'कृष 4' का इंतजार है. फिल्म मेकर राकेश रोशन पहले ही कंफर्म कर चुके हैं कि 'कृष 4' बनाई जा रही है. हालांकि लंबे समय से फिल्म पर कोई अपडेट नहीं आया है. अब राकेश रोशन ने 'कृष 4' में हो रही देरी की असल वजह बता दी है. उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा कर दिया है. बॉलीवुड हंगामा को दिए एक हालिया इंटरव्यू में 'कृष 4' में हो रही देरी को लेकर राकेश रोशन ने बात की.  उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है और फिल्म पर काम चल रहा है. फिल्म मेकर ने कहा- 'स्क्रिप्ट लिखने में ज्यादा समय नहीं लगा. बजट का दबाव था. अब जब हमें इस फिल्म के लिए जरूरी बजट का अंदाजा हो गया है, तो हम फिल्म शुरू कर देंगे. काम जोर-शोर से चल रहा है.' 'कृष 4' कब रिलीज होगी?राकेश रोशन ने 'कृष 4' को लेकर आगे बताया- 'हम अगले साल के मिड तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काफी बड़ा है. इसलिए, हमें फ्लोर पर जाने से पहले अच्छी तरह से तैयार होना होगा.' इसके बाद राकेश रोशन ने बताया कि साल 2026 के आखिर तक फिल्म की शूटिंग चलेगी. 'कृष 4' की रिलीज डेट को लेकर फिल्म मेकर ने कहा- 'हम इसे 2027 में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं.' 'कृष 4' से डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे ऋतिक रोशनऋतिक रोशन 'कृष 4' में ना सिर्फ बतौर लीड एक्टर दिखाई देंगे, बल्कि वो इस फिल्म को डायरेक्ट भी करेंगे. 'कृष 4' से एक्टर डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं जिसकी जानकारी खुद उनके पिता राकेश रोशन ने दी थी. इससे पहले राकेश रोशन ने ही इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. अब ऋतिक रोशन इस टाइम-ट्रैवलर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के लिए तैयार हैं.

Sep 8, 2025 - 18:30
 0
'कृष 4' में क्यों हो रही देरी? राकेश रोशन ने बताई वजह, रिलीज डेट का भी किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म कृष के तीनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब फैंस को 'कृष 4' का इंतजार है. फिल्म मेकर राकेश रोशन पहले ही कंफर्म कर चुके हैं कि 'कृष 4' बनाई जा रही है. हालांकि लंबे समय से फिल्म पर कोई अपडेट नहीं आया है. अब राकेश रोशन ने 'कृष 4' में हो रही देरी की असल वजह बता दी है. उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा कर दिया है.

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक हालिया इंटरव्यू में 'कृष 4' में हो रही देरी को लेकर राकेश रोशन ने बात की.  उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है और फिल्म पर काम चल रहा है. फिल्म मेकर ने कहा- 'स्क्रिप्ट लिखने में ज्यादा समय नहीं लगा. बजट का दबाव था. अब जब हमें इस फिल्म के लिए जरूरी बजट का अंदाजा हो गया है, तो हम फिल्म शुरू कर देंगे. काम जोर-शोर से चल रहा है.'

'कृष 4' कब रिलीज होगी?
राकेश रोशन ने 'कृष 4' को लेकर आगे बताया- 'हम अगले साल के मिड तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काफी बड़ा है. इसलिए, हमें फ्लोर पर जाने से पहले अच्छी तरह से तैयार होना होगा.' इसके बाद राकेश रोशन ने बताया कि साल 2026 के आखिर तक फिल्म की शूटिंग चलेगी. 'कृष 4' की रिलीज डेट को लेकर फिल्म मेकर ने कहा- 'हम इसे 2027 में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं.'

'कृष 4' से डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन 'कृष 4' में ना सिर्फ बतौर लीड एक्टर दिखाई देंगे, बल्कि वो इस फिल्म को डायरेक्ट भी करेंगे. 'कृष 4' से एक्टर डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं जिसकी जानकारी खुद उनके पिता राकेश रोशन ने दी थी. इससे पहले राकेश रोशन ने ही इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. अब ऋतिक रोशन इस टाइम-ट्रैवलर सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के लिए तैयार हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow