'एक दीवाने की दीवानियत' से सोनम बाजवा ने बनाया गजब रिकॉर्ड, सिर्फ एक साल में मार दी हैट्रिक

सोनम बाजवा ने पंजाबी इंडस्ट्री में लगभग एक दशक से ज्यादा काम किया है. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में रुख करने का फैसला हुआ. पंजाबी इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग का जलवा बिखेर बॉलीवुड में भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं  एक्ट्रेस. इतना ही नहीं इस साल तो उन्होंने अपने करियर में ऐतिहासिक माइलस्टोन भी अचीव कर लिया है. यहां एक-एक कर जानें पूरी डिटेल्स.  2025 है सोनम बाजवा का लकी इयर सोनम बाजवा ने पंजाबी इंडस्ट्री में लगभग 10 सालों से ज्यादा का समय बिताया है. उन्होंने अपनी खूबसूरती और टैलेंट से कई बड़ी एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया है. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखाने के बाद पैन इंडिया स्टार ने 2025 में बॉलीवुड में डेब्यू करने का फैसला किया और अक्षय कुमार की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा. वैसे तो उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया लेकिन 2025 में हसीना ने अपनी करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में काम कर हैट्रिक लगा दिया है. आइए जानते हैं सोनम बाजवा के इस नए रिकॉर्ड के बारे में.  2025 में उन्होंने अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म के पहले से सोनम बाजवा को हिंदी ऑडियंस काफी पसंद करते थे लेकिन फिल्म रिलीज के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा देखने को मिला. सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने इंडिया में 183.3 करोड़ का कलेक्शन किया.  इसके बाद सोनम बाजवा को टाइगर श्रॉफ के ऑपोजिट 'बागी 4' में देखा गया और ये फिल्म भी इसी साल थिएटर्स में रिलीज हुई थी. दोनों स्टार्स की फ्रेश केमिस्ट्री को ऑडियंस ने काफी सराहा और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी–खासी कमाई की. सैक्निल्क के मुताबिक 'बागी 4' ने इंडियन बॉक्स में अपने खाते में 53.58 करोड़ रुपए जमा किए.  इन दिनों सोनम बाजवा हर्षवर्धन राणे के साथ अपनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं. थिएटर्स में फैंस इस फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. सैक्निल्क के मुताबिक 7 दिनों में फिल्म ने 43 करोड़ के ऊपर का बिजनेस कर लिया है. सोनम बाजवा की तीनों बॉलीवुड फिल्मों के आंकड़े को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि बॉलीवुड में डेब्यू करने का निर्णय उनके लिए काफी मददगार साबित हुआ है. इन तीन फिल्मों के जरिए हसीना ने अपने करियर में सिर्फ एक ही साल में तीन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दे दी हैं. सोनम बाजवा की अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' के रिलीज के पहले ही सोनम बाजवा के पास 'बॉर्डर 2' की लाइनअप की हुई है. ये फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी जिसमें हसीना सनी देओल और वरुण धवन जैसे बॉलीवुड के एक्सपीरियंस्ड अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी. बता दें, ये फिल्म अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होगी.

Oct 27, 2025 - 19:30
 0
'एक दीवाने की दीवानियत' से सोनम बाजवा ने बनाया गजब रिकॉर्ड, सिर्फ एक साल में मार दी हैट्रिक

सोनम बाजवा ने पंजाबी इंडस्ट्री में लगभग एक दशक से ज्यादा काम किया है. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में रुख करने का फैसला हुआ. पंजाबी इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग का जलवा बिखेर बॉलीवुड में भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं  एक्ट्रेस. इतना ही नहीं इस साल तो उन्होंने अपने करियर में ऐतिहासिक माइलस्टोन भी अचीव कर लिया है. यहां एक-एक कर जानें पूरी डिटेल्स. 

2025 है सोनम बाजवा का लकी इयर 
सोनम बाजवा ने पंजाबी इंडस्ट्री में लगभग 10 सालों से ज्यादा का समय बिताया है. उन्होंने अपनी खूबसूरती और टैलेंट से कई बड़ी एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया है.

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखाने के बाद पैन इंडिया स्टार ने 2025 में बॉलीवुड में डेब्यू करने का फैसला किया और अक्षय कुमार की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा.

वैसे तो उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया लेकिन 2025 में हसीना ने अपनी करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में काम कर हैट्रिक लगा दिया है. आइए जानते हैं सोनम बाजवा के इस नए रिकॉर्ड के बारे में. 

  • 2025 में उन्होंने अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म के पहले से सोनम बाजवा को हिंदी ऑडियंस काफी पसंद करते थे लेकिन फिल्म रिलीज के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा देखने को मिला. सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने इंडिया में 183.3 करोड़ का कलेक्शन किया. 
  • इसके बाद सोनम बाजवा को टाइगर श्रॉफ के ऑपोजिट 'बागी 4' में देखा गया और ये फिल्म भी इसी साल थिएटर्स में रिलीज हुई थी. दोनों स्टार्स की फ्रेश केमिस्ट्री को ऑडियंस ने काफी सराहा और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी–खासी कमाई की. सैक्निल्क के मुताबिक 'बागी 4' ने इंडियन बॉक्स में अपने खाते में 53.58 करोड़ रुपए जमा किए. 
  • इन दिनों सोनम बाजवा हर्षवर्धन राणे के साथ अपनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं. थिएटर्स में फैंस इस फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. सैक्निल्क के मुताबिक 7 दिनों में फिल्म ने 43 करोड़ के ऊपर का बिजनेस कर लिया है.

सोनम बाजवा की तीनों बॉलीवुड फिल्मों के आंकड़े को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि बॉलीवुड में डेब्यू करने का निर्णय उनके लिए काफी मददगार साबित हुआ है. इन तीन फिल्मों के जरिए हसीना ने अपने करियर में सिर्फ एक ही साल में तीन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दे दी हैं.

सोनम बाजवा की अपकमिंग फिल्म 
'एक दीवाने की दीवानीयत' के रिलीज के पहले ही सोनम बाजवा के पास 'बॉर्डर 2' की लाइनअप की हुई है. ये फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी जिसमें हसीना सनी देओल और वरुण धवन जैसे बॉलीवुड के एक्सपीरियंस्ड अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी. बता दें, ये फिल्म अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow