'इस सीजन में, मार काट खल्लास..’, मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन 4’ पर किया बड़ा खुलासा, जानिए डिटेल्स

‘फैमिली मैन- सीजन 4’ को लेकर मनोज बाजपेयी ने आखिरकार अहम खुलासा कर दिया है. सीजन-3 का जिस तरह से क्लाइमैक्स हुआ, फैन्स खुद को अधर में लटका हुआ और कन्फ्यूज महसूस कर रहे हैं. अब मनोज बाजपेयी ने अपने चुटीले ह्यूमर के साथ एक अहम इशारा दिया है. मनोज बाजयेपी ने ट्विटर पर फैन्स के साथ संवाद के दौरान बताया कि सारे सवालों के जवाब अगले सीजन में मिल जाएंगे. ‘फैमिली मैन 3’ के क्लाइमैक्स से परेशान हुए फैंस 21 नवंबर को फैमिली मैन- सीजन 3 अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुका है. फैन्स को पिछले दो सीजन्स की ही तरह इस सीजन भी कई शानदार ट्विस्ट और दमदार अदायगी और थ्रिलर देखने को मिला. लेकिन इस सीजन का क्लाइमैक्स फैन्स को बहुत सारे सवालों के साथ छोड़कर गया है. बुरी तरह से जख्मी श्रीकांत तिवारी का क्या हुआ, रुक्मा भागने में तो कामयाब हुआ लेकिन फिर क्या वो सच में बच निकलेगा.           View this post on Instagram                       A post shared by prime video IN (@primevideoin) ‘फैमिली मैन 4’ पर क्या बोले मनोज बाजपेयी? इन सारे सवालों के जवाब में अब एक खास और अच्छी खबर फैन्स के लिए सामने आई है. जी हां, द फैमिली मैन का चौथा सीजन भी फैन्स के लिए आने जा रहा है. एक ट्विटर इंटरैक्शन के दौरान मनोज बाजपेयी ने दिलचस्प अंदाज में इस बात का खुलासा किया है. दरअसल एक फैन ने सवाल पूछा था कि ‘मैंने दो नहीं तीन बार चेक किया भाई, आखिर सीजन-3 का एपिसोड 8 कहां गायब हो गया.’ इसके जवाब में मनोज बाजपेयी ने बड़े दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया कि अब सब ‘सीजन-4 में, मार काट खल्लास.’ बाकी फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए भी मनोज बाजपेयी ने कहा कि सबका जवाब चौथे सीजन में होगा, जल्दी मिलते हैं. बता दें कि मनोज बाजपेयी की इस पॉपुलर सीरीज के तीन सीजन आए हैं और तीनों ही सुपरहिट रहे हैं.  ये भी पढ़ें -  'आपकी बहुत कमी खलेगी…', सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट के निधन पर अजय देवगन, करन जौहर, हिना खान सहित इन सेलेब्स इन ने जताया दुख    

Nov 25, 2025 - 20:30
 0
'इस सीजन में, मार काट खल्लास..’, मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन 4’ पर किया बड़ा खुलासा, जानिए डिटेल्स

‘फैमिली मैन- सीजन 4’ को लेकर मनोज बाजपेयी ने आखिरकार अहम खुलासा कर दिया है. सीजन-3 का जिस तरह से क्लाइमैक्स हुआ, फैन्स खुद को अधर में लटका हुआ और कन्फ्यूज महसूस कर रहे हैं. अब मनोज बाजपेयी ने अपने चुटीले ह्यूमर के साथ एक अहम इशारा दिया है. मनोज बाजयेपी ने ट्विटर पर फैन्स के साथ संवाद के दौरान बताया कि सारे सवालों के जवाब अगले सीजन में मिल जाएंगे.

फैमिली मैन 3 के क्लाइमैक्स से परेशान हुए फैंस

21 नवंबर को फैमिली मैन- सीजन 3 अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुका है. फैन्स को पिछले दो सीजन्स की ही तरह इस सीजन भी कई शानदार ट्विस्ट और दमदार अदायगी और थ्रिलर देखने को मिला. लेकिन इस सीजन का क्लाइमैक्स फैन्स को बहुत सारे सवालों के साथ छोड़कर गया है. बुरी तरह से जख्मी श्रीकांत तिवारी का क्या हुआ, रुक्मा भागने में तो कामयाब हुआ लेकिन फिर क्या वो सच में बच निकलेगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

फैमिली मैन 4पर क्या बोले मनोज बाजपेयी?

इन सारे सवालों के जवाब में अब एक खास और अच्छी खबर फैन्स के लिए सामने आई है. जी हां, द फैमिली मैन का चौथा सीजन भी फैन्स के लिए आने जा रहा है. एक ट्विटर इंटरैक्शन के दौरान मनोज बाजपेयी ने दिलचस्प अंदाज में इस बात का खुलासा किया है. दरअसल एक फैन ने सवाल पूछा था कि ‘मैंने दो नहीं तीन बार चेक किया भाई, आखिर सीजन-3 का एपिसोड 8 कहां गायब हो गया.’ इसके जवाब में मनोज बाजपेयी ने बड़े दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया कि अब सब ‘सीजन-4 में, मार काट खल्लास.’

बाकी फैन्स के सवालों का जवाब देते हुए भी मनोज बाजपेयी ने कहा कि सबका जवाब चौथे सीजन में होगा, जल्दी मिलते हैं. बता दें कि मनोज बाजपेयी की इस पॉपुलर सीरीज के तीन सीजन आए हैं और तीनों ही सुपरहिट रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - 

'आपकी बहुत कमी खलेगी…', सीनियर जर्नलिस्ट विभा कौल भट्ट के निधन पर अजय देवगन, करन जौहर, हिना खान सहित इन सेलेब्स इन ने जताया दुख

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow