इशिता दत्ता ने प्रेग्नेंसी में की 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग, कहा- 'दो बच्चों के बाद पहली फिल्म है'
बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता बहुत जल्द फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में काम करती दिखाई देंगी. उन्होंने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तभी उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी. ये उनके लिए एक चुनौती से भरा दौर था, लेकिन उन्होंने इसे सक्सेसफुली पूरा किया. इशिता ने यह भी बताया कि शूटिंग के समय उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज को सीक्रेट रखा ताकि काम पर असर न पड़े. दो बच्चों, बेटे वायु और बेटी वेदा की मां बनने के बाद यह उनकी पहली फिल्म है. जो रिलीज होने जा रही है. दो बच्चों के बाद पर्दे पर वापसीइशिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में ‘दे दे प्यार दे 2’ के पोस्टर के बगल में अपनी एक तस्वीर शेयर की. इसमें एक्टिंग ने बताया कि इतने लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करना एक 'नई शुरुआत' जैसा लग रहा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हूं... दोनों बच्चों के बाद मेरी पहली फिल्म. इसकी शूटिंग के दौरान मैं प्रेग्नेंट थी. 4 साल बाद वापसी करना बहुत अजीब लग रहा है, मानो एक नई शुरुआत हो... आप सभी की ब्लेसिंग चाहिए... क्या मैं कह सकती हूं कि मैं पोज देना भूल गई हूं, एक नई शुरुआत के लिए एक्साइटेड हूं.' फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर फैंस को पसंद आयाहाल ही में फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इसमें आयशा नाम की लड़की की स्टोरी है जो एक ऐसे शख्स से प्यार करती है जो उम्र में उनसे काफी बड़ा है. इसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में दिखाई देंगे. फिल्म में आर. माधवन रकुल प्रीत सिंह के पिता के रोल में दिखाई देंगे. पहले तो वह इस रिश्ते से खुश रहते हैं, लेकिन बाद में धीरे-धीरे उनका असली रूप सामने आता है. View this post on Instagram A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta) 14 नवंबर को होगी फिल्म की धमाकेदार रिलीज‘दे दे प्यार दे 2’ को अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी तरुण जैन ने लव रंजन के साथ मिलकर लिखी है. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, और अंकुर गर्ग इसके निर्माता हैं. 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता बहुत जल्द फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में काम करती दिखाई देंगी. उन्होंने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तभी उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी. ये उनके लिए एक चुनौती से भरा दौर था, लेकिन उन्होंने इसे सक्सेसफुली पूरा किया.
इशिता ने यह भी बताया कि शूटिंग के समय उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज को सीक्रेट रखा ताकि काम पर असर न पड़े. दो बच्चों, बेटे वायु और बेटी वेदा की मां बनने के बाद यह उनकी पहली फिल्म है. जो रिलीज होने जा रही है.
दो बच्चों के बाद पर्दे पर वापसी
इशिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में ‘दे दे प्यार दे 2’ के पोस्टर के बगल में अपनी एक तस्वीर शेयर की. इसमें एक्टिंग ने बताया कि इतने लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी करना एक 'नई शुरुआत' जैसा लग रहा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हूं... दोनों बच्चों के बाद मेरी पहली फिल्म. इसकी शूटिंग के दौरान मैं प्रेग्नेंट थी. 4 साल बाद वापसी करना बहुत अजीब लग रहा है, मानो एक नई शुरुआत हो... आप सभी की ब्लेसिंग चाहिए... क्या मैं कह सकती हूं कि मैं पोज देना भूल गई हूं, एक नई शुरुआत के लिए एक्साइटेड हूं.'
फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर फैंस को पसंद आया
हाल ही में फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ था. इसमें आयशा नाम की लड़की की स्टोरी है जो एक ऐसे शख्स से प्यार करती है जो उम्र में उनसे काफी बड़ा है. इसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में दिखाई देंगे. फिल्म में आर. माधवन रकुल प्रीत सिंह के पिता के रोल में दिखाई देंगे. पहले तो वह इस रिश्ते से खुश रहते हैं, लेकिन बाद में धीरे-धीरे उनका असली रूप सामने आता है.
View this post on Instagram
14 नवंबर को होगी फिल्म की धमाकेदार रिलीज
‘दे दे प्यार दे 2’ को अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी तरुण जैन ने लव रंजन के साथ मिलकर लिखी है. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, और अंकुर गर्ग इसके निर्माता हैं. 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
What's Your Reaction?