'आजकल ग़म-ए-दौरां से दूर, ग़म-ए-दुनिया से दूर… अपने ही नशे में झूमता हूं', धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे हैं. एक्टर के जाने से हर कोई शोक में हैं. बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर उनके फैंस तक हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं. धर्मेंद्र खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. वो आए दिन कुछ न कुछ शेयर करते रहते थे. वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते थे. धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट वायरल धर्मेंद्र ने आखिरी बार अपनी एक फोटो शेयर की थी. जिसमें वो ब्लू कलर के सूट में नजर आ रहे थे. उनके चेहरे पर वो ही स्माइल थी जिसके लोग दीवाने थे. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- आजकल ग़म-ए-दौरां से दूर, ग़म-ए-दुनिया से दूर… अपने ही नशे में झूमता हूं.' उनके पोस्ट पर सेलेब्स ने तो उस समय कमेंट किया था अब फैंस भी कमेंट कर रहे हैं. View this post on Instagram A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) फैंस ने किए कमेंट धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर जैकी श्रॉफ ने कमेंट किया था. उन्होंने लिखा था- हैंडसम. साथ ही फायर इमोजी पोस्ट की थी. एक फैन ने लिखा- आरआईपी. वहीं दूसरे ने लिखा- आप क्यों चले गए . ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे लाइक भी कर रहे हैं. बता दें धर्मेंद्र की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां पर करीब 12 दिनों तक रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वो घर आ गए थे. घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. फैमिली उनकी हेल्थ को लेकर फैंस को अपडेट दे रही थी. ये भी पढ़ें: 'बीमारी असर दिखा रही, मैं मिल नहीं पाता लेकिन...', हेमा-बेटियों से दूर रहने का धर्मेंद्र को था अफसोस
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे हैं. एक्टर के जाने से हर कोई शोक में हैं. बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर उनके फैंस तक हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं. धर्मेंद्र खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. वो आए दिन कुछ न कुछ शेयर करते रहते थे. वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते थे. धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
धर्मेंद्र का आखिरी पोस्ट वायरल
धर्मेंद्र ने आखिरी बार अपनी एक फोटो शेयर की थी. जिसमें वो ब्लू कलर के सूट में नजर आ रहे थे. उनके चेहरे पर वो ही स्माइल थी जिसके लोग दीवाने थे. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- आजकल ग़म-ए-दौरां से दूर, ग़म-ए-दुनिया से दूर… अपने ही नशे में झूमता हूं.' उनके पोस्ट पर सेलेब्स ने तो उस समय कमेंट किया था अब फैंस भी कमेंट कर रहे हैं.
View this post on Instagram
फैंस ने किए कमेंट
धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर जैकी श्रॉफ ने कमेंट किया था. उन्होंने लिखा था- हैंडसम. साथ ही फायर इमोजी पोस्ट की थी. एक फैन ने लिखा- आरआईपी. वहीं दूसरे ने लिखा- आप क्यों चले गए . ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे लाइक भी कर रहे हैं.
बता दें धर्मेंद्र की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां पर करीब 12 दिनों तक रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वो घर आ गए थे. घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. फैमिली उनकी हेल्थ को लेकर फैंस को अपडेट दे रही थी.
ये भी पढ़ें: 'बीमारी असर दिखा रही, मैं मिल नहीं पाता लेकिन...', हेमा-बेटियों से दूर रहने का धर्मेंद्र को था अफसोस
What's Your Reaction?