‘आज खाना ये ही बनाएगी,’ क्रिकेटर दीपक चाहर ने बिग बॉस में एंट्री लेते ही बहन मालती से लिया पंगा
टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस वक्त फैमिली वीक चल रहा है. ऐसे में सभी कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्य एक-एक करके घर में एंट्री लेते नजर आए. वहीं अब शो से एक नया प्रोमो आउट हुआ है. जिसमें मालती चाहर के भाई और पॉपुलर क्रिकेटर दीपक चाहर बीबी 19 के घर में नजर आए. घर में आते ही उन्होंने बहन मालती से पंगा लेते हुए एक स्पेशल डिमांड भी कर डाली. बहन मालती से मिलने पहुंचे दीपक चाहर ‘बिग बॉस’ का ये प्रोमो जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. प्रोमो की शुरुआत मालती के खर्राटे लेने से होती है, तभी उनके भाई दीपक आकर उन्हें उठा देते हैं. दीपक को अपने सामने देख मालती चौंक जाती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं. इसके बाद दोनों भाई-बहन के बीच मीठी नोकझोंक शुरू होती है. दीपक कहते हैं “मैं यहां सिर्फ़ एक मकसद से आया हूं. मेरी बहन ने कभी भी मेरे लिए रोटी नहीं बनाई. लेकिन आज वो रोटी बनाएगी और मैं उसे खाकर ही घर से जाऊंगा.” इसपर मालती ने रिएक्शन देते हुए कहा, “वह कितना झूठा है..” View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) घरवालों ने भी खिंची मालती की टांग जब दीपक चाहर अपनी बहन मालती की टांग खिंचने में लगे होते हैं तो शहबाज भी उनकी बातचीत में शामिल हो जाते हैं और पूछते हैं कि क्या वो चाहेंगे कि जब वो आस-पास हों तो मालती कोई और काम संभाले. तभी गौरव खन्ना कहते हैं कि, “मुझे लगता है कि मालती सोच रही है कि घर से कोई यहां आया ही क्यों है.” बिग बॉस में बचे हैं ये कंटेस्टेंट बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले दिसंबर के पहले हफ्ते में होने जा रहा है. ऐसे में अब घर में गौरव खन्ना, मालती चाहर, अमाल मलिक, शहबाज, फ़रहाना भट्ट, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद और प्रणित मोरे ही बचे हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन शो की ट्रॉफी इस साल अपने नाम करता है. ये भी पढ़ें - यूट्यूब से कितना कमा लेती हैं फराह खान? बोलीं- फिल्मों से ज्यादा होती है कमाई
टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस वक्त फैमिली वीक चल रहा है. ऐसे में सभी कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्य एक-एक करके घर में एंट्री लेते नजर आए. वहीं अब शो से एक नया प्रोमो आउट हुआ है. जिसमें मालती चाहर के भाई और पॉपुलर क्रिकेटर दीपक चाहर बीबी 19 के घर में नजर आए. घर में आते ही उन्होंने बहन मालती से पंगा लेते हुए एक स्पेशल डिमांड भी कर डाली.
बहन मालती से मिलने पहुंचे दीपक चाहर
‘बिग बॉस’ का ये प्रोमो जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. प्रोमो की शुरुआत मालती के खर्राटे लेने से होती है, तभी उनके भाई दीपक आकर उन्हें उठा देते हैं. दीपक को अपने सामने देख मालती चौंक जाती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं. इसके बाद दोनों भाई-बहन के बीच मीठी नोकझोंक शुरू होती है. दीपक कहते हैं “मैं यहां सिर्फ़ एक मकसद से आया हूं. मेरी बहन ने कभी भी मेरे लिए रोटी नहीं बनाई. लेकिन आज वो रोटी बनाएगी और मैं उसे खाकर ही घर से जाऊंगा.” इसपर मालती ने रिएक्शन देते हुए कहा, “वह कितना झूठा है..”
View this post on Instagram
घरवालों ने भी खिंची मालती की टांग
जब दीपक चाहर अपनी बहन मालती की टांग खिंचने में लगे होते हैं तो शहबाज भी उनकी बातचीत में शामिल हो जाते हैं और पूछते हैं कि क्या वो चाहेंगे कि जब वो आस-पास हों तो मालती कोई और काम संभाले. तभी गौरव खन्ना कहते हैं कि, “मुझे लगता है कि मालती सोच रही है कि घर से कोई यहां आया ही क्यों है.”
बिग बॉस में बचे हैं ये कंटेस्टेंट
बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले दिसंबर के पहले हफ्ते में होने जा रहा है. ऐसे में अब घर में गौरव खन्ना, मालती चाहर, अमाल मलिक, शहबाज, फ़रहाना भट्ट, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद और प्रणित मोरे ही बचे हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन शो की ट्रॉफी इस साल अपने नाम करता है.
ये भी पढ़ें -
यूट्यूब से कितना कमा लेती हैं फराह खान? बोलीं- फिल्मों से ज्यादा होती है कमाई
What's Your Reaction?