अहान पांडे की फिल्म ही नहीं, इन दो मूवीज में भी विलेन बनेंगे बॉबी देओल

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने 2023 की फिल्म 'एनिमल' से पर्दे पर धमाकेदार कमबैक किया. फिल्म में उनके विलेन अवतार ने फैंस को काफी इंप्रेस किया जिसके बाद से उन्हें एक के बाद एक नेगेटिव रोल ऑफर हो रहे हैं. साउथ फिल्म 'कंगुवा' में भी बॉबी देओल विलेन का किरदार अदा करत नजर आए थे. अब उनके पास पाइपलाइन में ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें वो नेगेटिव रोल अदा करते दिखाई देंगे. बॉबी देओल आखिरी बार आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे. इस सीरीज में भी उन्होंने नेगेटिव रोल अदा किया था. अब एक्टर के पास ऐसी तीन फिल्में हैं जिनमें वो विलेन के रूप में नजर आएंगे. अली अब्बास जफर की फिल्म बॉबी देओल को हाल ही में अहान पांडे और शरवरी वाघ की फिल्म में कास्ट किया गया है. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन वाली इस अनटाइटल्ड फिल्म में वो ग्रे कैरेक्टर में दिखाई देंगे. मिड-डे ने लिखा है- 'बॉबी का किरदार ग्रे शेड्स में दिखाया जाता है, जो हीरो के साथ उसके तालमेल को प्रभावित करता है. डायरेक्टर ने बॉबी को ध्यान में रखते हुए एक ग्रेट पर्सनैलिटी गढ़ी है, लेकिन साथ ही, कैरेक्टर को पर्सनल इंस्पिरेशन और धूसर रंग भी दिए.'   जन नायकनअहान पांडे की फिल्म हाथ आने से पहले बॉबी देओल के पास साउथ फिल्म 'जन नायकन' भी पाइपलाइन में है. ये साउथ स्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म है जिसमें बॉबी देओल मेन विलेन के अवतार में दिखाई देने वाले हैं. 'जन नायकन' में पूजा हेगड़े भी बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी. ये फिल्म 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.   अल्फाबॉबी देओल यशराज फिल्म्स की स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का भी हिस्सा हैं. इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल्स में होंगी. 'अल्फा' में भी बॉबी देओल नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे. ये फिल्म पहले 25 दिसंबर, 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब 'अल्फा' 17 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

Nov 11, 2025 - 19:30
 0
अहान पांडे की फिल्म ही नहीं, इन दो मूवीज में भी विलेन बनेंगे बॉबी देओल

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने 2023 की फिल्म 'एनिमल' से पर्दे पर धमाकेदार कमबैक किया. फिल्म में उनके विलेन अवतार ने फैंस को काफी इंप्रेस किया जिसके बाद से उन्हें एक के बाद एक नेगेटिव रोल ऑफर हो रहे हैं. साउथ फिल्म 'कंगुवा' में भी बॉबी देओल विलेन का किरदार अदा करत नजर आए थे. अब उनके पास पाइपलाइन में ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें वो नेगेटिव रोल अदा करते दिखाई देंगे.

बॉबी देओल आखिरी बार आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे. इस सीरीज में भी उन्होंने नेगेटिव रोल अदा किया था. अब एक्टर के पास ऐसी तीन फिल्में हैं जिनमें वो विलेन के रूप में नजर आएंगे.

अली अब्बास जफर की फिल्म 
बॉबी देओल को हाल ही में अहान पांडे और शरवरी वाघ की फिल्म में कास्ट किया गया है. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन वाली इस अनटाइटल्ड फिल्म में वो ग्रे कैरेक्टर में दिखाई देंगे. मिड-डे ने लिखा है- 'बॉबी का किरदार ग्रे शेड्स में दिखाया जाता है, जो हीरो के साथ उसके तालमेल को प्रभावित करता है. डायरेक्टर ने बॉबी को ध्यान में रखते हुए एक ग्रेट पर्सनैलिटी गढ़ी है, लेकिन साथ ही, कैरेक्टर को पर्सनल इंस्पिरेशन और धूसर रंग भी दिए.'
 
जन नायकन
अहान पांडे की फिल्म हाथ आने से पहले बॉबी देओल के पास साउथ फिल्म 'जन नायकन' भी पाइपलाइन में है. ये साउथ स्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म है जिसमें बॉबी देओल मेन विलेन के अवतार में दिखाई देने वाले हैं. 'जन नायकन' में पूजा हेगड़े भी बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी. ये फिल्म 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.
 
अल्फा
बॉबी देओल यशराज फिल्म्स की स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का भी हिस्सा हैं. इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल्स में होंगी. 'अल्फा' में भी बॉबी देओल नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे. ये फिल्म पहले 25 दिसंबर, 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब 'अल्फा' 17 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow