Tere Ishk Mein BO Day 1 Prediction: पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है धनुष-कृति सेनन की 'तेरे इश्क में'? जानें प्रीडिक्शन
कृति सेनन और धनुष स्टारर 'तेरे इश्क में' आज 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जहां तक एडवांस बुकिंग की बात है तो फिल्म ने ठीक-ठाक नंबर हासिल किए हैं.आनंद एल राय की इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था और इसे काफी पसंद किया गया. जिसके बाद फिल्म का भी अच्छा बज क्रिएट हो गया है. इसके अलावा, फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए कोई बड़ा कंप्टीशन नहीं है क्योंकि फिलहाल सिनेमाघरों में मौजूद कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है और उन्हें वैसे भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है इनमें 'मस्ती 4' और '120 बहादुर' के अलावा 'दे दे प्यार दे' शामिल है. ऐसे में जानते हैं कि 'तेरे इश्क में' पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है? 'तेरे इश्क में' की कितनी हुई एडवांस बुकिंग? सैकनिल्क के अनुसार, 'तेरे इश्क में' ने अपनी एडवांस बुकिंग में हिंदी में 2डी फॉर्मेट में 2 लाख 14 हजार 414 टिकट बेचे हैं और तमिल में 2डी फॉर्मेट में इसके 26 हजार 544 टिकटों की सेल हुई है. कुल मिलाकर देशभर में इसके 2 लाख 40 हजार 958 टिकट बिक चुकेहैं. इस तरह इसने एडवांस बुकिंग से ही बिना ब्लॉक सीटों के 5.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसने प्री टिकट सेल में 9.26 करोड़ कमाए हैं. वहीं रात के शो में यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है, वहीं पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के कारण स्पॉट बुकिंग बढ़ सकती है. 'तेरे इश्क में' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग'तेरे इश्क में' के बज को देखते हुए और इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े पर गौर करते हुए इसके पहले दिन 9 से 11 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग करने की उम्मीद है. इसी के साथ 'तेरे इश्क में' धनुष के करियर की हिंदी में सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है. वैसे इसने 'रांझणा' के पहले दिन के कलेक्शन को पहले ही पार कर लिया है, जिसने 5-6 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग की थी. इंटेंस रोमांटिक जॉनर वाली फिल्में इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. जैसे इस साल 'सैयारा' और हाल ही में 'एक दीवाने की दीवानियत' के मामले में भी देखने को मिला. इसलिए, अगर 'तेरे इश्क में' की माउथ पब्लिसिटी अच्छी रही और वीकेंड तक इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई, तो इससे भी अच्छी कमाई की उम्मीद है.
कृति सेनन और धनुष स्टारर 'तेरे इश्क में' आज 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जहां तक एडवांस बुकिंग की बात है तो फिल्म ने ठीक-ठाक नंबर हासिल किए हैं.आनंद एल राय की इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था और इसे काफी पसंद किया गया. जिसके बाद फिल्म का भी अच्छा बज क्रिएट हो गया है.
इसके अलावा, फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर इसके लिए कोई बड़ा कंप्टीशन नहीं है क्योंकि फिलहाल सिनेमाघरों में मौजूद कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है और उन्हें वैसे भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है इनमें 'मस्ती 4' और '120 बहादुर' के अलावा 'दे दे प्यार दे' शामिल है. ऐसे में जानते हैं कि 'तेरे इश्क में' पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है?
'तेरे इश्क में' की कितनी हुई एडवांस बुकिंग?
सैकनिल्क के अनुसार, 'तेरे इश्क में' ने अपनी एडवांस बुकिंग में हिंदी में 2डी फॉर्मेट में 2 लाख 14 हजार 414 टिकट बेचे हैं और तमिल में 2डी फॉर्मेट में इसके 26 हजार 544 टिकटों की सेल हुई है. कुल मिलाकर देशभर में इसके 2 लाख 40 हजार 958 टिकट बिक चुकेहैं. इस तरह इसने एडवांस बुकिंग से ही बिना ब्लॉक सीटों के 5.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसने प्री टिकट सेल में 9.26 करोड़ कमाए हैं. वहीं रात के शो में यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है, वहीं पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के कारण स्पॉट बुकिंग बढ़ सकती है.
'तेरे इश्क में' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग
'तेरे इश्क में' के बज को देखते हुए और इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े पर गौर करते हुए इसके पहले दिन 9 से 11 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग करने की उम्मीद है. इसी के साथ 'तेरे इश्क में' धनुष के करियर की हिंदी में सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है. वैसे इसने 'रांझणा' के पहले दिन के कलेक्शन को पहले ही पार कर लिया है, जिसने 5-6 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग की थी.
इंटेंस रोमांटिक जॉनर वाली फिल्में इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. जैसे इस साल 'सैयारा' और हाल ही में 'एक दीवाने की दीवानियत' के मामले में भी देखने को मिला. इसलिए, अगर 'तेरे इश्क में' की माउथ पब्लिसिटी अच्छी रही और वीकेंड तक इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई, तो इससे भी अच्छी कमाई की उम्मीद है.
What's Your Reaction?