Tere Ishk Mein Advance Booking: कृति सेनन-धनुष की इंटेंस लव स्टोरी का जलवा, एडवांस बुकिंग से कर ली इतनी कमाई
कृति सेनन और धनुष पहली बार किसी फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं और ये लव स्टोरी बहुत ही खास होने वाली है. आनंद एल रॉय के डायरेक्शन में बनीं तेरे इश्क में 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. लंबे समय के बाद फैंस को इस तरह की लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है. तेरे इश्क में की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और एक दिन में ही इसने अच्छी कमाई कर ली है. तेरे इश्क में का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से इसे लेकर बज काफी बढ़ गया है. धनुष का एक बार फिर ऐसा अंदाज देखने को मिलने वाला है. उनकी रांझणा आज भी लोगों को याद है जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया था. एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई कृति सेनन और धनुष की तेरे इश्क में की एडवांस बुकिंग 24 नवंबर को शुरू हो गई है. आनंद एल रॉय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी एडवांस बुकिंग की जानकारी दी. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'हम सालों से इस कहानी और इसके किरदारों के साथ जी रहे हैं... अब आपकी बारी है. एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. ये फिल्म 28 नवंबर को तेलुगू, तमिल और हिंदी में दुनियाभर में रिलीज हो रही है. ' सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक तेरे इश्क में ने पहले दिन ही 1.74 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं. फिल्म के अब तक 16857 टिकट्स बिक चुके हैं. View this post on Instagram A post shared by Aanand L Rai (@aanandlrai) अगर तेरे इश्क में की एडवांस बुकिंग इसी तरह से चलती रही तो ये फिल्म पहले दिन 12-15 करोड़ की कमाई कर सकती है. फिल्म को लेकर बज बना हुआ है और पूरी टीम जोर-शोर से इसके प्रमोशन में बिजी है. ये भी पढ़ें: रोकर जोड़े हाथ, धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद हेमा मालिनी की पहली वीडियो आई सामने
कृति सेनन और धनुष पहली बार किसी फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं और ये लव स्टोरी बहुत ही खास होने वाली है. आनंद एल रॉय के डायरेक्शन में बनीं तेरे इश्क में 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. लंबे समय के बाद फैंस को इस तरह की लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है. तेरे इश्क में की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और एक दिन में ही इसने अच्छी कमाई कर ली है.
तेरे इश्क में का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से इसे लेकर बज काफी बढ़ गया है. धनुष का एक बार फिर ऐसा अंदाज देखने को मिलने वाला है. उनकी रांझणा आज भी लोगों को याद है जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया था.
एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई
कृति सेनन और धनुष की तेरे इश्क में की एडवांस बुकिंग 24 नवंबर को शुरू हो गई है. आनंद एल रॉय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी एडवांस बुकिंग की जानकारी दी. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'हम सालों से इस कहानी और इसके किरदारों के साथ जी रहे हैं... अब आपकी बारी है. एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. ये फिल्म 28 नवंबर को तेलुगू, तमिल और हिंदी में दुनियाभर में रिलीज हो रही है. ' सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक तेरे इश्क में ने पहले दिन ही 1.74 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं. फिल्म के अब तक 16857 टिकट्स बिक चुके हैं.
View this post on Instagram
अगर तेरे इश्क में की एडवांस बुकिंग इसी तरह से चलती रही तो ये फिल्म पहले दिन 12-15 करोड़ की कमाई कर सकती है. फिल्म को लेकर बज बना हुआ है और पूरी टीम जोर-शोर से इसके प्रमोशन में बिजी है.
ये भी पढ़ें: रोकर जोड़े हाथ, धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद हेमा मालिनी की पहली वीडियो आई सामने
What's Your Reaction?