Rajvir Jawanda की मौत पर हरभजन सिंह से भगवंत मान तक ने जताया दुख, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जवंदा का बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया. इस खबर ने पूरे देश, खासकर पंजाब में शोक की लहर दौड़ा दी. लाखों प्रशंसक सदमे में हैं. इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है.  राजवीर जवंदा का कुछ दिनों पहले एक रोड एक्सीडेंट हो गया था. 11 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते सिंगर ने आज दम तोड़ दिया. मोहाली के एक अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ. इस बीच सिंगर के अंतिम संस्कार की जानकारी भी सामने आ गई है. राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?दैनिक जागरण के मुताबिक राजवीर जवंदा की मौत की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बताई जा रही है. सिंगर का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद उनकी डेड बॉडी लुधियाना पहुंच चुकी है. राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पंजाब के जगरांव के पास उनके पैतृक गांव पोना में होगा. सीएम भगवंत मान ने जताया शोकपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर दुख जताते हुए लिखा- 'पॉपुलर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भयानक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए लुप्त हो गया. छोटी उम्र में अपने गीतों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर की आवाज हमेशा गूंजती रहेगी. वाहेगुरु उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दें और परिवार व फैंस को यह दर्द सहने की ताकत दें. वाहेगुरु वाहेगुरु.' ਮਸ਼ਹੂਰ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦੀ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਬੱਦੀ ਨੇੜੇ ਵਾਪਰੇ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਹੋਈ ਮੌਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਸੁਣਕੇ ਬਹੁਤ ਦੁੱਖ ਹੋਇਆ। ਪੰਜਾਬੀ ਸੰਗੀਤ ਜਗਤ ਦਾ ਸਿਤਾਰਾ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲਈ ਅਲੋਪ ਹੋ ਗਿਆ।ਛੋਟੀ ਉਮਰ 'ਚ ਆਪਣੇ ਗੀਤਾਂ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਦਿਲਾਂ 'ਤੇ ਰਾਜ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਸਦਾ… pic.twitter.com/y3X9kRI8Fx — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 8, 2025 सरगुन मेहता ने दी श्रद्धांजलिसरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर कर लिखा- 'आप बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए. आपकी आवाज हमेशा पंजाब में गूंजती रहेगी. वाहेगुरु आपकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दें.'           View this post on Instagram                       A post shared by Sargun Aradhana mehta (@sargunmehta) सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राजवीर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा- 'एक होनहार, प्रतिभाशाली आत्मा हमें बहुत जल्दी छोड़ गई. राजवीर, आपकी आत्मा को शांति मिले.' एमी विर्क ने दी अंतिम संस्कार की जानकारीएमी विर्क ने इंस्टाग्राम पर राजवीर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा- 'बहुत ही दुख के साथ आपको सूचित किया जाता है कि हमारे प्रिय राजवीर जवंदा अब इस दुनिया की यात्रा पूरी कर 8 अक्टूबर को गुरु चरणों में लीन हो गए हैं. उनका अंतिम संस्कार 9 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव पौना, जगरांव (लुधियाना) में किया जाएगा.' कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक्स पर राजवीर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा- 'ये सुनकर दिल टूट गया कि राजवीर जवंदा अब हमारे बीच नहीं रहे. कई दिनों तक हिम्मत से लड़ने के बाद, वे हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए. उनकी मधुर आवाज और जिंदादिल अंदाज हमेशा हमारे दिलों में हमेशा रहेगा. राजवीर, आपकी आत्मा को शांति मिले.'

Oct 8, 2025 - 21:30
 0
Rajvir Jawanda की मौत पर हरभजन सिंह से भगवंत मान तक ने जताया दुख, जानें कब और कहां होगा अंतिम संस्कार

पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जवंदा का बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया. इस खबर ने पूरे देश, खासकर पंजाब में शोक की लहर दौड़ा दी. लाखों प्रशंसक सदमे में हैं. इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है. 

राजवीर जवंदा का कुछ दिनों पहले एक रोड एक्सीडेंट हो गया था. 11 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते सिंगर ने आज दम तोड़ दिया. मोहाली के एक अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ. इस बीच सिंगर के अंतिम संस्कार की जानकारी भी सामने आ गई है.

राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा?
दैनिक जागरण के मुताबिक राजवीर जवंदा की मौत की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बताई जा रही है. सिंगर का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद उनकी डेड बॉडी लुधियाना पहुंच चुकी है. राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पंजाब के जगरांव के पास उनके पैतृक गांव पोना में होगा.

सीएम भगवंत मान ने जताया शोक
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर दुख जताते हुए लिखा- 'पॉपुलर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भयानक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए लुप्त हो गया. छोटी उम्र में अपने गीतों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर की आवाज हमेशा गूंजती रहेगी. वाहेगुरु उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दें और परिवार व फैंस को यह दर्द सहने की ताकत दें. वाहेगुरु वाहेगुरु.'

सरगुन मेहता ने दी श्रद्धांजलि
सरगुन मेहता ने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटो शेयर कर लिखा- 'आप बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए. आपकी आवाज हमेशा पंजाब में गूंजती रहेगी. वाहेगुरु आपकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दें.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sargun Aradhana mehta (@sargunmehta)

सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राजवीर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा- 'एक होनहार, प्रतिभाशाली आत्मा हमें बहुत जल्दी छोड़ गई. राजवीर, आपकी आत्मा को शांति मिले.'

एमी विर्क ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी
एमी विर्क ने इंस्टाग्राम पर राजवीर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा- 'बहुत ही दुख के साथ आपको सूचित किया जाता है कि हमारे प्रिय राजवीर जवंदा अब इस दुनिया की यात्रा पूरी कर 8 अक्टूबर को गुरु चरणों में लीन हो गए हैं. उनका अंतिम संस्कार 9 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव पौना, जगरांव (लुधियाना) में किया जाएगा.'

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक्स पर राजवीर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा- 'ये सुनकर दिल टूट गया कि राजवीर जवंदा अब हमारे बीच नहीं रहे. कई दिनों तक हिम्मत से लड़ने के बाद, वे हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए. उनकी मधुर आवाज और जिंदादिल अंदाज हमेशा हमारे दिलों में हमेशा रहेगा. राजवीर, आपकी आत्मा को शांति मिले.'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow