OG Worldwide BO Day 1: इमरान-पवन की 'ओजी' ने दुनियाभर में पहले ही दिन मचाई तबाही, तोड़ डाले शाहरुख-रणबीर की फिल्मों के रिकॉर्ड
पवन कल्याण और इमरा हाशमी स्टारर ‘ओजी’ 26 सितंबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसी क साथ इसने ना केवल धमाकेदार शुरुआत की बै बल्कि इसने दुनियाभर में इतिहास भी रच दिया है. ‘ओजी’ ने वर्ल्डवाइड नॉन पैन इंडियन फिल्म द्वारा सबसे बड़ी ओपनिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चलिए जानते हैं इस फिल्म ने ग्लोबली पहले दिन कितना कलेक्शन किया है? ‘ओजी’ फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ से की ओपनिंग‘ओजी’ ने टिकट खिड़की पर शानदार शुरुआत की है, ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में पेड प्रीव्यू में 20.25 करोड़ की नेट कमाई की थी. इसके अलावा, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ने 70.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जिससे इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 91 करोड़ (ग्रॉस 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा) से ओपनिंग की है. वहीं सैकनिल्क के मुताबिक ‘ओजी’ ने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ ये फिल्म पवन कल्याण और इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. ‘ओजी’ ने वर्ल्डवाइड तोड़े इन फिल्मों को रिकॉर्ड‘ओजी’ 150 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग कर कमाल कर दिया है. इसी के साथ इस फिल्म ने शाहरुख खान, रणबीर कपूर सहित कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला दिया है. बता दें कि ओजी ने एनिमल (116 करोड़), जवान (128 करोड़), लियो (143 करोड़) जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई को आराम से पीछे छोड़ दिया है. इसका मतलब है कि पवन कल्याण ने रणबीर कपूर, शाहरुख खान, विजय जैसे सुपरस्टार्स की सबसे बड़ी ओपनिंग को पछाड़ दिया है. हालांकि ऑफिशिय डाटा आने के बाद पता चल पाएगा कि क्या ये फिल्म सलार (158 करोड़) और केजीएफ चैप्टर 2 (159 करोड़) को भी पीछे छोड़ पाई है या नहीं. ‘ओजी’ के बारे मेंसुजीत द्वारा निर्देशित "दे कॉल हिम ओदी" में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, श्रीया रेड्डी, अर्जुन दास और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) नाम के एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दस साल के लापता होने के बाद एक अन्य अपराधी ओमी भाऊ (इमरान) को मारने के लिए मुंबई लौटता है.
पवन कल्याण और इमरा हाशमी स्टारर ‘ओजी’ 26 सितंबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसी क साथ इसने ना केवल धमाकेदार शुरुआत की बै बल्कि इसने दुनियाभर में इतिहास भी रच दिया है. ‘ओजी’ ने वर्ल्डवाइड नॉन पैन इंडियन फिल्म द्वारा सबसे बड़ी ओपनिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चलिए जानते हैं इस फिल्म ने ग्लोबली पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘ओजी’ फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ से की ओपनिंग
‘ओजी’ ने टिकट खिड़की पर शानदार शुरुआत की है, ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में पेड प्रीव्यू में 20.25 करोड़ की नेट कमाई की थी. इसके अलावा, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ने 70.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जिससे इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 91 करोड़ (ग्रॉस 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा) से ओपनिंग की है.
वहीं सैकनिल्क के मुताबिक ‘ओजी’ ने रिलीज के पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ ये फिल्म पवन कल्याण और इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.
‘ओजी’ ने वर्ल्डवाइड तोड़े इन फिल्मों को रिकॉर्ड
‘ओजी’ 150 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग कर कमाल कर दिया है. इसी के साथ इस फिल्म ने शाहरुख खान, रणबीर कपूर सहित कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला दिया है.
बता दें कि ओजी ने एनिमल (116 करोड़), जवान (128 करोड़), लियो (143 करोड़) जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई को आराम से पीछे छोड़ दिया है. इसका मतलब है कि पवन कल्याण ने रणबीर कपूर, शाहरुख खान, विजय जैसे सुपरस्टार्स की सबसे बड़ी ओपनिंग को पछाड़ दिया है. हालांकि ऑफिशिय डाटा आने के बाद पता चल पाएगा कि क्या ये फिल्म सलार (158 करोड़) और केजीएफ चैप्टर 2 (159 करोड़) को भी पीछे छोड़ पाई है या नहीं.
‘ओजी’ के बारे में
सुजीत द्वारा निर्देशित "दे कॉल हिम ओदी" में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, श्रीया रेड्डी, अर्जुन दास और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) नाम के एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दस साल के लापता होने के बाद एक अन्य अपराधी ओमी भाऊ (इमरान) को मारने के लिए मुंबई लौटता है.
What's Your Reaction?