MI ने 5 साल बाद तोड़ा अर्जुन तेंदुलकर से नाता, जानें अब किस टीम के लिए खेलेंगे? कितनी सैलरी मिलेगी

मुंबई इंडियंस और अर्जुन तेंदुलकर का पांच साल से चला आ रहा सफर समाप्त हो गया है. मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर लिया है. IPL 2026 में अर्जुन लखनऊ सुपर जायंट्स के स्क्वाड का हिस्सा होंगे. आपको याद दिला दें कि अर्जुन को MI फ्रैंचाइजी ने साल 2021 में अपने स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उनका डेब्यू दो साल बाद यानी 2023 में हुआ. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में ट्रेड किया है. उन्हें MI से भी इतनी ही सैलरी मिल रही थी. अभी तक अपने पांच मैचों के छोटे से IPL करियर में अर्जुन तेंदुलकर ने 3 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 9.37 का रहा है. MI ने किया अर्जुन का धन्यवाद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अर्जुन तेंदुलकर का धन्यवाद करते हुए लिखा, "अर्जुन तेंदुलकर, मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद. MI की टीम आशा करती है कि लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में आपके करियर का नया अध्याय सफलता की नई कहानी लिखेगा. आपकी बेहतरी में योगदान देना हमारे लिए गौरव का विषय रहा और उम्मीद करते हैं कि आगे आप बेहतर करते हुए नई पहचान कायम करेंगे." आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर अब डोमेस्टिक क्रिकेट में भी मुंबई टीम के लिए नहीं खेलते हैं. उन्होंने अगस्त 2022 में मुंबई क्रिकेट टीम का साथ छोड़ दिया था. 2022-23 डोमेस्टिक सीजन में वो गोवा के लिए खेले थे. अब IPL में भी उनका मुंबई टीम से नाता टूट गया है. बताते चलें कि मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मयंक मारकंडे को ट्रेड कर लिया है. मारकंडे को भी 30 लाख रुपये की तनख्वाह मिलेगी, उन्हें KKR में भी इतनी ही सैलरी मिल रही थी. अपने IPL करियर में मारकंडे ने 37 मैच खेलकर 37 विकेट लिए हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Trade Players List: BCCI ने जारी की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट, जडेजा-सैमसन से लेकर शमी; इन 8 खिलाड़ियों को मिली नई टीम

Nov 15, 2025 - 16:30
 0
MI ने 5 साल बाद तोड़ा अर्जुन तेंदुलकर से नाता, जानें अब किस टीम के लिए खेलेंगे? कितनी सैलरी मिलेगी

मुंबई इंडियंस और अर्जुन तेंदुलकर का पांच साल से चला आ रहा सफर समाप्त हो गया है. मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर लिया है. IPL 2026 में अर्जुन लखनऊ सुपर जायंट्स के स्क्वाड का हिस्सा होंगे. आपको याद दिला दें कि अर्जुन को MI फ्रैंचाइजी ने साल 2021 में अपने स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उनका डेब्यू दो साल बाद यानी 2023 में हुआ.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में ट्रेड किया है. उन्हें MI से भी इतनी ही सैलरी मिल रही थी. अभी तक अपने पांच मैचों के छोटे से IPL करियर में अर्जुन तेंदुलकर ने 3 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 9.37 का रहा है.

MI ने किया अर्जुन का धन्यवाद

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अर्जुन तेंदुलकर का धन्यवाद करते हुए लिखा, "अर्जुन तेंदुलकर, मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद. MI की टीम आशा करती है कि लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में आपके करियर का नया अध्याय सफलता की नई कहानी लिखेगा. आपकी बेहतरी में योगदान देना हमारे लिए गौरव का विषय रहा और उम्मीद करते हैं कि आगे आप बेहतर करते हुए नई पहचान कायम करेंगे."

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर अब डोमेस्टिक क्रिकेट में भी मुंबई टीम के लिए नहीं खेलते हैं. उन्होंने अगस्त 2022 में मुंबई क्रिकेट टीम का साथ छोड़ दिया था. 2022-23 डोमेस्टिक सीजन में वो गोवा के लिए खेले थे. अब IPL में भी उनका मुंबई टीम से नाता टूट गया है.

बताते चलें कि मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मयंक मारकंडे को ट्रेड कर लिया है. मारकंडे को भी 30 लाख रुपये की तनख्वाह मिलेगी, उन्हें KKR में भी इतनी ही सैलरी मिल रही थी. अपने IPL करियर में मारकंडे ने 37 मैच खेलकर 37 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Trade Players List: BCCI ने जारी की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट, जडेजा-सैमसन से लेकर शमी; इन 8 खिलाड़ियों को मिली नई टीम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow