Jolly LLB 3 BO Collection Day 10: 'जॉली LLB 3' ने 'जाट' समेत 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा, शाहरुख की ब्लॉकबस्टर भी पिछड़ी
कॉमेडी-कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का धांसू कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने एक बार फिर अपने अंदाज से दर्शकों को इंप्रेस किया है. यही वजह है कि 19 सितंबर को रिलीज हुई 'जॉली एलएलबी 3' दस दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर हर रोज करोड़ों कमा रही है. फिल्म हर दिन एक के बाद एक नया रिकॉर्ड भी बना रही है. 'जॉली एलएलबी 3' को बड़े पर्दे पर आए अब 10 दिन हो गए हैं और फिल्म अब 90 करोड़ का आंकड़ा पार करने के करीब है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 10 दिनों की कमाई के साथ 8 फिल्मों को रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट में हिट, सुपरहिट से लेकर ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं. 'जॉली एलएलबी 3' के 10 दिनों का कलेक्शन 'जॉली एलएलबी 3' ने सैकनिल्क के मुताबिक पहले हफ्ते 74 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने आठवें दिन 3.75 करोड़ और नवें दिन 6.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म ने 10वें दिन अब तक (शाम 7 बजे तक) 4.81 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 89.06 करोड़ रुपए हो गया है. दिन कमाई दिन 1 (शुक्रवार) 12.5 करोड़ दिन 2 (शनिवार) 20.0 करोड़ दिन 3 (रविवार) 21.0 करोड़ दिन 4 (सोमवार) 5.5 करोड़ दिन 5 (मंगलवार) 6.5 करोड़ दिन 6 (बुधवार) 4.5 करोड़ दिन 7 (गुरुवार) 4.0 करोड़ दिन 8 (दूसरा शुक्रवार) 3.75 करोड़ दिन 9 (दूसरा शनिवार) 6.5 करोड़ दिन 10 (दूसरा रविवार) 4.81 करोड़ कुल 89.06 करोड़ 'जॉली एलएलबी 3' ने तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड 'जॉली एलएलबी 3' ने 10 दिनों में 88.17 करोड़ रुपए कमाकर सनी देओल की फिल्म 'जाट' को पछाड़ दिया है. इसी साल रिलीज हुई फिल्म ने भारत में 88.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' (85.49 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है. 'जॉली एलएलबी 3' ने ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' (84.77 करोड़- हिंदी) को भी मात दे दी है. इसके अलावा फिल्म ने 'जरा हटके जरा बचके' (88.35 करोड़), 'बदला' (88.53 करोड़) 'गब्बर इज बैक' (87.54 करोड़), 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (85.16 करोड़) और 'पति पत्नी और वो' (84.56 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

कॉमेडी-कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का धांसू कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने एक बार फिर अपने अंदाज से दर्शकों को इंप्रेस किया है. यही वजह है कि 19 सितंबर को रिलीज हुई 'जॉली एलएलबी 3' दस दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर हर रोज करोड़ों कमा रही है. फिल्म हर दिन एक के बाद एक नया रिकॉर्ड भी बना रही है.
'जॉली एलएलबी 3' को बड़े पर्दे पर आए अब 10 दिन हो गए हैं और फिल्म अब 90 करोड़ का आंकड़ा पार करने के करीब है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 10 दिनों की कमाई के साथ 8 फिल्मों को रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट में हिट, सुपरहिट से लेकर ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं.
'जॉली एलएलबी 3' के 10 दिनों का कलेक्शन
- 'जॉली एलएलबी 3' ने सैकनिल्क के मुताबिक पहले हफ्ते 74 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
- घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने आठवें दिन 3.75 करोड़ और नवें दिन 6.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.
- वहीं अब फिल्म ने 10वें दिन अब तक (शाम 7 बजे तक) 4.81 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
- इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 89.06 करोड़ रुपए हो गया है.
दिन | कमाई |
---|---|
दिन 1 (शुक्रवार) | 12.5 करोड़ |
दिन 2 (शनिवार) | 20.0 करोड़ |
दिन 3 (रविवार) | 21.0 करोड़ |
दिन 4 (सोमवार) | 5.5 करोड़ |
दिन 5 (मंगलवार) | 6.5 करोड़ |
दिन 6 (बुधवार) | 4.5 करोड़ |
दिन 7 (गुरुवार) | 4.0 करोड़ |
दिन 8 (दूसरा शुक्रवार) | 3.75 करोड़ |
दिन 9 (दूसरा शनिवार) | 6.5 करोड़ |
दिन 10 (दूसरा रविवार) | 4.81 करोड़ |
कुल | 89.06 करोड़ |
'जॉली एलएलबी 3' ने तोड़े 8 फिल्मों के रिकॉर्ड
- 'जॉली एलएलबी 3' ने 10 दिनों में 88.17 करोड़ रुपए कमाकर सनी देओल की फिल्म 'जाट' को पछाड़ दिया है. इसी साल रिलीज हुई फिल्म ने भारत में 88.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
- अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' (85.49 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है.
- 'जॉली एलएलबी 3' ने ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' (84.77 करोड़- हिंदी) को भी मात दे दी है.
- इसके अलावा फिल्म ने 'जरा हटके जरा बचके' (88.35 करोड़), 'बदला' (88.53 करोड़) 'गब्बर इज बैक' (87.54 करोड़), 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (85.16 करोड़) और 'पति पत्नी और वो' (84.56 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
What's Your Reaction?






