Govinda Health Update: इस वजह से बेहोश हुए थे गोविंदा, डिस्चार्ज होने के बाद खुद बताई वजह

एक्टर गोविंदा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. मंगलवार आधी रात को गोविंदा बेहोश हो गए थे. इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. अब वो ठीक हैं और डिस्चार्ज हो गए हैं. गोविंदा को हॉस्पिल के बाहर देखा गया. उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि उनकी तबीयत कैसी है. गोविंदा की कैसी है तबीयत? मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'अच्छा हूं. ज्यादा हार्डवर्क कर लिया और थकान हो गई थी. मुझे ऐसा लगता है कि योग-प्राणायाम करें, वो अच्छा है. हैवी एक्सरसाइज करते हैं वो मुश्किल है. मैं ट्राई कर रहा हूं पर्सनैलिटी ज्यादा अच्छी हो जाए, लेकिन मुझे लगता है कि योग-प्राणायाम करे वही अच्छा है.' इस दौरान गोविंदा को ब्लैक टीशर्ट, मैरून जैकेट, जींस और काले चश्मे में देखा गया.           View this post on Instagram                       A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews) गोविंदा के दोस्त ललित ने बताया था कि आखिर गोविंदा को क्या हुआ था. ललित ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया था कि रात को गोविंदा की तबीयत खराब हुई तो उन्होंने फैमिली डॉक्टर से बात करके दवा ली और सोने चले गए. लेकिन फिर रात 12 बजे उन्हें दिक्कत हुई. घुटन होने लगी. तो उन्होंने ललित को कॉल किया. फिर गोविंदा को हॉस्पिटल ले जाया गया. इस दौरान गोविंदा की पत्नी और बेटी उनके साथ नहीं थी. दरअसल, सुनीता किसी शादी के लिए शहर से बाहर थीं. वहीं बेटी टीना काम के चलते चंडीगढ़ में थीं. अब गोविंदा की तबीयत पहले से बेहतर है.  बता दें कि हाल ही में गोविंदा को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में देखा गया था. यहां वो एक्टर धर्मेंद्र से मिलने के लिए गए थे. धर्मेंद्र की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. धर्मेंद्र से मिलने के लिए गोविंदा हॉस्पिटल गए थे. अब धर्मेंद्र को भी डिस्चार्ज दे दिया गया है. उनका आगे का ट्रीटमेंट घर से ही होगा. 

Nov 12, 2025 - 15:30
 0
Govinda Health Update: इस वजह से बेहोश हुए थे गोविंदा, डिस्चार्ज होने के बाद खुद बताई वजह

एक्टर गोविंदा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. मंगलवार आधी रात को गोविंदा बेहोश हो गए थे. इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. अब वो ठीक हैं और डिस्चार्ज हो गए हैं. गोविंदा को हॉस्पिल के बाहर देखा गया. उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि उनकी तबीयत कैसी है.

गोविंदा की कैसी है तबीयत?

मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'अच्छा हूं. ज्यादा हार्डवर्क कर लिया और थकान हो गई थी. मुझे ऐसा लगता है कि योग-प्राणायाम करें, वो अच्छा है. हैवी एक्सरसाइज करते हैं वो मुश्किल है. मैं ट्राई कर रहा हूं पर्सनैलिटी ज्यादा अच्छी हो जाए, लेकिन मुझे लगता है कि योग-प्राणायाम करे वही अच्छा है.'

इस दौरान गोविंदा को ब्लैक टीशर्ट, मैरून जैकेट, जींस और काले चश्मे में देखा गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

गोविंदा के दोस्त ललित ने बताया था कि आखिर गोविंदा को क्या हुआ था. ललित ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया था कि रात को गोविंदा की तबीयत खराब हुई तो उन्होंने फैमिली डॉक्टर से बात करके दवा ली और सोने चले गए. लेकिन फिर रात 12 बजे उन्हें दिक्कत हुई. घुटन होने लगी. तो उन्होंने ललित को कॉल किया. फिर गोविंदा को हॉस्पिटल ले जाया गया. इस दौरान गोविंदा की पत्नी और बेटी उनके साथ नहीं थी. दरअसल, सुनीता किसी शादी के लिए शहर से बाहर थीं. वहीं बेटी टीना काम के चलते चंडीगढ़ में थीं. अब गोविंदा की तबीयत पहले से बेहतर है. 

बता दें कि हाल ही में गोविंदा को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में देखा गया था. यहां वो एक्टर धर्मेंद्र से मिलने के लिए गए थे. धर्मेंद्र की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी. धर्मेंद्र से मिलने के लिए गोविंदा हॉस्पिटल गए थे. अब धर्मेंद्र को भी डिस्चार्ज दे दिया गया है. उनका आगे का ट्रीटमेंट घर से ही होगा. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow